Bottom Article Ad

जेम (GeM) क्या है ? जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट कैसे खोलें ?

What is GeM full information in Hindi : - अगर आप ऐसा कोई प्रोडक्ट बनाते हैं। जो सरकार और मिनिस्ट्री के उपयोग में आ सके। जैसे फर्नीचर, स्टेशनरी, पेपर और इलेक्ट्रॉनिक्स। तो आप सरकार के साथ मिलकर बिजनस कर सकते हैं। इसके लिए सरकार की ओर से एक पोर्टल लॉन्च किया गया है जिसका नाम " GeM " हैं। इस पर आप एक सेलर अकाउंट बना करके अपने प्रोडक्ट के कैटलॉग बना सकते हैं। 

जब भी सरकार को किसी भी चीज या सामान की जरूरत पड़ती है तो वह इस पोर्टल पर ही आकर के प्रोडक्ट को आर्डर करती है। और साथ में सरकार को सरकारी टेंडर देना हो तो यहां पर आ कर के एक बीड क्रिएट कर देते हैं। जहां पर काफी सारे सेलर आकर के बीड में पार्टिसिपेट करते हैं। और सरकारी टेंडर का कॉन्ट्रैक्ट ले लेते हैं। 

तो इस ब्लॉग में आपको जेम (GeM) क्या है और इसके अंदर सेलर अकाउंट कैसे बनाएं ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी आपको मिलने वाली है।

जेम (GeM) क्या है ? जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट कैसे खोलें ?


जेम (GeM) क्या है ? What is GeM meaning in hindi 

जेम एक ऐसा सरकारी पोर्टल है जहां पर आप अपने प्रोडक्ट को खरीद व बेच सकते हैं। सरकार को जिन भी प्रोडक्ट व सामान की जरूरत पड़ती है। तो वह इस पोर्टल पर आकर के प्रोडक्ट को ऑर्डर कर देती है। या एक बीड क्रिएट कर देती है जिसमें सेलर पार्टिसिपेट करके इस प्रोडक्ट को पहुंचाता है। 

इस पोर्टल का यूज सिर्फ salller ही नहीं कर सकते बल्कि वे लोग भी कर सकते हैं। जिनको किसी भी कैटेगरी से रिलेटेड प्रोडक्ट खरीदना हो। यहां पर आप प्रोडक्ट को ऑनलाइन भी खरीद सकते हैं। 

GeM पोर्टल का पूरा नाम Government e market place हैं। जिसका शुभारंभ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री मिनिस्टर के द्वारा 9 अगस्त 2016 को किया गया हैं। 

आप जिस भी प्रोडक्ट को यहां पर बेचना चाहते हैं। उसके लिए आपको यहां पर एक seller account बनाना होगा। इसके बाद में आप जिस भी कैटेगरी का प्रोडक्ट बेच रहे हैं। उसका यहां पर कैटलॉग बनाना होगा। आपके प्रोडक्ट के कैटलॉग को देखकर ही आपको सरकार की तरफ से आर्डर मिलेगा। इस पोर्टल पर आपको 6719680 से भी ज्यादा प्रोडक्ट की लिस्ट मिल जाएगी। 

साथ ही में आप जिस भी केटेगरी से रिलेटेड प्रोडक्ट बनाते हैं या कोई सामान बनाते हैं। और वह केटेगरी यहां पर ऐड नहीं की गई है। तो आप इस पोर्टल के माध्यम से कैटेगरी ऐड करने का सरकार को सजेशन भी दे सकेगें। 

GeM portal product categories list 

1. Oxygen gas and accessories

2. Medical

3. Furniture

4. Saras collection

5. Computers

6. Fire safety

7. Security manpower

8. Catering

9. Human resource


जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट ओपन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंटस - 

बैंक अकाउंट

पैन कार्ड

आधार कार्ड

पहचान पत्र 

आवासीय प्रमाण पत्र 

कैंसिल चेक 

पैन कार्ड में मोबाईल नंबर लिंक 


जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट कैसे खोलें ? 

जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट खोलने के लिए आपको इसकी ऑफिशल वेबसाइट gem.gov.in पर विजिट करना होगा। 

जेम पर नया सेलर अकाउंट बनाने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें।

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर ले।

> सर्च बार में GeM टाइप करके सर्च करें।

> आपके सामने जेम पोर्टल ओपन हो जाएगा इस पर क्लिक करें

कभी इस पोर्टल पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

> इसके बाद में Sign up ऑप्शन पर जाकर के Sellar ऑप्शन पर क्लिक करें।

> इसके बाद में इसकी Terms and Conditions को रीड करके accept करें।

> इसके बाद में आपके सामने एक फॉर्म ओपन हो जाएगा इसे आप कंप्लीट रूप से भर लें और फॉर्म को सबमिट कर दें इसके बाद आपका GeM सेलर एकाउंट बन जायेगा।

इस तरह से आप इस पोर्टल पर एक सेलर अकाउंट बनाकर अपने प्रोडक्ट को ऐड करके सरकार के साथ बिजनस कर सकते हैं। अगर आपको यह छोटी सी जानकारी जेम (GeM) क्या है ? जेम पोर्टल पर सेलर अकाउंट कैसे खोलें ? पसंद आती हैं तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ