Bottom Article Ad

सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? इसके फायदे, और एकाउंट कैसे खोले ?

What is Sukanya samriddhi Yojana full information in Hindi:- हमारे भारत देश में हमेशा से ही लड़कियों को बोझ माना जा रहा है। हालांकि अभी लड़कियां किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। आप जिस भी क्षेत्र में देखते हैं तो वहां पर लडकियां ही नजर आती हैं। चाहे एजुकेशन क्षेत्र में देख लो या बिजनेस करने में या जॉब करने में किसी भी क्षेत्र में लड़कियां पीछे नहीं है। ज्यादातर लोगों का यही मानना है कि लड़कियां हमारे लिए बोझ है। क्योंकि लड़की बड़ी होने पर उसकी हायर एजुकेशन को पूरा करने और उसकी शादी करने में जितना भी खर्चा आता है। उसको देखते हुए लड़कियों को बोझ माना जाता है। लेकिन इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने सुकन्या समृद्धि योजना की शुरुआत की गई है।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप महीने के 250 रुपए से लेकर ₹150000 जमा करके 21 साल बाद एक बड़ा अमाउंट पा सकते हैं। जिससे आपकी लड़की की हायर एजुकेशन और उसकी शादी करने में बहुत काम आएगा। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलने पर क्या-क्या फायदे होते हैं ? सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट किस बैंक में खोलें ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में आपको मिलने वाली है।

What is Sukanya samriddhi Yojana full information in Hindi


सुकन्या समृद्धि योजना क्या है ? What is Sukanya samriddhi Yojana in Hindi

सुकन्या समृद्धि योजना को भारत सरकार की ओर से साल 2015 में लांच किया गया था। इस योजना के तहत आप अपने लड़की का अकाउंट खोल करके उसमें महीने के ₹250 से लेकर ₹150000 तक जमा करके एक बड़ा अमाउंट प्राप्त कर सकते हैं। ताकि लड़की की शादी करने में और उसको हायर एजुकेशन दिलाने में समस्या ना आए।

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलने के लिए लड़की की आयु 10 साल से कम होनी चाहिए। साथ ही में आप एक लड़की का अकाउंट सुकन्या समृद्धि योजना के तहत एक ही खोल सकते हैं। लेकिन अगर आपकी लड़कियां दो या तीन है तो उनके अकॉर्डिंग आप अकाउंट ओपन करा सकते हैं। मतलब आप की जितनी बेटियां हैं उतने अकाउंट ओपन कर सकते हैं। 

लेकिन ध्यान रहे अगर एक लड़की के साथ जुड़वा लड़कियां पैदा हुई है तो आप उनका सुकन्या समृद्धि योजना के तहत तीन अकाउंट ओपन कर सकते हैं। 


सुकन्या समृद्धि योजना के फायदे

> इस योजना के तहत अकाउंट खोलने पर आपको सबसे अच्छा फायदा यह होता है। आप जितने भी पैसे जमा करते हैं उन पर आपको सबसे ज्यादा ब्याज दर मिलती है। 

> इसमें आप जितना पैसा जमा करते हैं। उन पैसों पर किसी भी तरह का टैक्स नहीं लगता है। 

> सुकन्या समृद्धि योजना के तहत अकाउंट खोलकर के जितने भी पैसे जमा करते हैं। और उसके बाद में लड़की की आयु 18 साल या 21 साल होने के बाद में आप जैसे ही अकाउंट से पैसे निकलवाते हैं। तो आपको एक बड़ा अमाउंट मिलता है जिससे आप अपनी लड़की की शादी और हायर एजुकेशन कराने में आसानी होती हैं।  


सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट कैसे खोले ? 

सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट आप जिस भी बैंक के अंदर खोल रहे हैं। उसके अंदर आपको अलग से एक फॉर्म दिया जाएगा। जिसमें आप अन्य डॉक्यूमेंट्स लगाकर के और फॉर्म को भरकर के बैंक में सबमिट कर दीजिएगा। इसके बाद में आपका अकाउंट इस योजना के तहत ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको पहले ही महीने ₹250 जमा करने होंगे या आप ₹250 से लेकर के ₹150000 तक हर महीने जमा कर सकते हैं। आप जितना ज्यादा अमाउंट जमा करेंगे उतना ज्यादा आपको वापस एक बड़ा अमाउंट के रूप में मिल सकेगा। 

अगर आप चाहें तो इस बैंक अकाउंट को किसी और जगह पर भी ट्रांसफर कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए आप जिस जगह पर शिफ्ट हुए हैं। उसका प्रूफ देना होगा बैंक के अंदर। 


सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट ओपन करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स - 

सुकन्या समृद्धि योजना के तहत आप जिस भी लड़की का बैंक अकाउंट ओपन करें हैं। उसकी 

> लडकी की एक फोटो

> जन्म प्रमाण पत्र

> लडकी का आधार कार्ड

> माता-पिता का आईडेंटिटी डॉक्युमेंट जैसे आधार कार्ड, पैन कार्ड, राशन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि

> जिस जगह पर आप रह रहे हैं उसका एड्रेस प्रूफ डॉक्यूमेंट जैसे राशन कार्ड, पासपोर्ट, पानी का बिल, बिजली का बिल, टेलिफोन बिल इत्यादि


List of banks offering Sukanya samriddhi Yojana

1. Allahabad Bank

2. Andhra Bank

3. Axis Bank

4. HDFC Bank

5. State Bank of India

6. Bank of Baroda

7. Bank of India

8. Bank of Maharashtra

9. Canara Bank

10. Central Bank of India

11. Corporation Bank

12. Dena Bank

13. ICICI Bank

14. IDBI Bank

15. Indian Bank

16. Indian overseas Bank

17. Central Bank of commerce

18. Punjab and Sind Bank

19. Punjab National Bank

20. State Bank of Bikaner and Jaipur

21. State Bank of Hyderabad

22. State Bank of Mysore

23. State Bank of Patiala

24. State Bank of Travancore

25. Syndicate Bank

26. UCO bank

27. United Bank of India

28. Union bank of india

29. Vijaya Bank


लड़की की मृत्यु हो जाए तो क्या होगा ? 

अगर आप सुकन्या समृद्धि योजना के तहत जिस लड़की का अकाउंट खुलवाते हैं। और अगर किसी भी कारण से उसकी मृत्यु हो जाती है। तो आप इस अकाउंट को बंद करवा सकते हैं। और आपने जितने भी पैसे जमा किए हैं। वह आप ब्याज के समेत में वापस निकाल सकते हैं। 


लडकी की उम्र 18 या 21 होने पर कितना पैसा निकाल सकेगें ? 

> अगर आप लड़की के हायर स्टडी करवाना चाहते हैं। इसके लिए आप सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के अंदर पैसा निकालना चाहते हैं। तो उसके लिए लड़की की उम्र 18 साल होनी चाहिए। तभी आप पैसा निकाल सकेंगे। लेकिन इसमें भी एक शर्त है इसमें आप पैसे का 50% ही निकाल सकते हैं। मतलब अकाउंट में 1000000 रुपए हैं और इनका आप 50% निकालना चाहते हैं तो आपको ₹500000 निकालने होंगे। 

> अगर आप लड़की की शादी करवाना चाहते हैं तो इसके लिए आप सुकन्या समृद्धि योजना अकाउंट के अंदर पूरा पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन लड़की की उम्र 18 या 21 होनी चाहिए। 

इन दोनों में से आप कोई भी काम नहीं करते हैं। तो आप लड़की की आयु 21 साल पूरे होने पर अकाउंट को बंद करके पूरा पैसा निकाल सकते हैं। 


सुकन्या समृद्धि योजना का अकाउंट खोल करके पैसा जमा नहीं करेंगे तो क्या होगा ? 

अगर आप इस योजना के तहत अकाउंट खोल ही लेते हैं। और आप महीने वाइज पैसे नहीं जमा करते हैं। तो आपको ₹50 की पेनल्टी और साथ ही ₹350 अलग से चार्ज देना होगा।

लेकिन अगर आपने अकाउंट खोलने के बाद में एक ही पैसा जमा नहीं किया है। पूरे साल में तो आपका अकाउंट डीएक्टिवेट कर दिया जाएगा या बंद भी हो सकता है। इसके बाद में आप चाहे तो पेनल्टी और चार्ज देकर के वापस से इस अकाउंट को ओपन करा सकते हैं। 

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हमने आपको सुकन्या समृद्धि योजना क्या है। इसके बारे में कंप्लीट जानकारी दे दी हैं। उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ