Bottom Article Ad

B.ED संबल योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरे ?

What is B.Ed Sambal Yojana Full Information in Hindi : - राजस्थान सरकार शिक्षा क्षेत्र को बढ़ाने के लिए हरदम प्रयास कर रही है। जिसके कारण छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्राप्त करने के उद्देश्य से स्कॉलरशिप प्रदान करती हैं। और साथ ही में महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं भी चलाई जा रही हैं। इन्हीं में से एक योजना B.ED संबल योजना है जिसके तहत विधवा और बेसहारा महिलाओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए सारा खर्चा इस योजना के तहत दिया जाएगा।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको B.ED संबल योजना क्या है ? B.ED संबल योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या है ? B.ED संबल योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या है ? B.ED संबल योजना का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में देने वाले है। तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़े। 

B.ED संबल योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरे ?

योजना का नाम - राजस्थान B.ED संबल योजना

डिपार्टमेंट - एजुकेशन मिनिस्ट्री

लाभार्थी - विधवा और बेसहारा महिला

लाभ - धनराशि प्रदान करना

उद्देश्य - विधवा और बेसहारा महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना


B.ED संबल योजना क्या है ? What is BED Sambhal Yojana in Hindi

राजस्थान की विधवा और बेसहारा महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार ने B.ED संबल योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत विधवा और बेसहारा महिलाओं को आगे की पढ़ाई करने के लिए आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी। मतलब महिला को आगे की पढ़ाई करने पर सारा खर्चा सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा। 

ऐसी महिलाएं जिनके पति की मृत्यु हो जाने पर बेसहारा है या जिन महिलाओं के पति ने तलाक दे दिया है और अभी यह महिलाएं आगे की पढ़ाई करना चाहती है। तब यह महिलाएं B.ED संबल योजना का फॉर्म भर सकती है। और साथ ही में राजस्थान सरकार को यह लगता है कि यह महिलाएं आगे की पढ़ाई करके समाज का विकास करने के लिए योगदान दे सकती है। 


B.ED संबल योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या है ? 

> इस योजना का लाभ उन सभी महिलाओं को मिलेगा जिनके पति ने तलाक दे दिया हो या विधवा और बेसहारा है। 

> वे सभी महिलाएं जिन्होंने साल 2015-16 के बाद आने वाले वर्षों में एडमिशन लिया हो। 

> जिन महिलाओं ने B.ED की डिग्री ले ली है वह सभी इस योजना का लाभ नहीं ले सकेगी। 

> इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी हो। 


B.Ed संबल योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

  • मूल निवास प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक
  • महिला का आधार कार्ड
  • एजुकेशन सर्टिफिकेट
  • पासपोर्ट साइज फोटो
  • विधवा महिला के पति का डेथ सर्टिफिकेट
  • महिला का मोबाइल नंबर
  • महिला का तलाक हो जाने पर नॉन जुडिशल स्टांप पेपर पर नोटरी द्वारा पति और पत्नी दोनों के सिग्नेचर


B.ED संबल योजना का लाभ क्या हैं ? 

> इस योजना का लाभ लेने से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बनेगी। 

> महिलाएं अपने आगे की पढ़ाई करके समाज का विकास करने के लिए योगदान दे सकेगी। 

> बेसहारा और विधवा महिला को आर्थिक स्थिति के कारण अपने आगे की पढ़ाई बीच में नहीं छोड़नी पड़ेगी। 

> इस योजना का लाभ लेने से महिला अपने परिवार या किसी और पर डिपेंड नहीं होगी।


B.Ed संबल योजना का ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरें ? 

अगर आपको इंटरनेट की थोड़ी बहुत भी जानकारी है तब आप अपने मोबाइल से ही B.ED संबल योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में SSO पोर्टल को ओपन करें।

अभी इस पोर्टल पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

> इसके बाद में SSO ID और पासवर्ड डालकर के लॉगिन करें।

> इसके बाद में आपके सामने सभी एप्लीकेशन ओपन हो जाएगी इनमें से आप Scholarship App को ओपन करें।

> इसके बाद में B.ED संबल योजना का फॉर्म सिलेक्ट करें।

> इसके बाद में एप्लीकेशन फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी और डॉक्यूमेंट को अपलोड करके सबमिट करें।

इस तरह से आप अपने मोबाइल से ही B.ED संबल योजना का फॉर्म भर सकते हैं। इसके अलावा अगर आप B.ED संबल योजना का फॉर्म नहीं भर सकते हैं। तब आप अपने आसपास किसी ईमित्र सेंटर पर जाकर के फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। 

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी Bed Sambal Yojana Kya Hai ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ