Bottom Article Ad

राजस्थान उड़ान योजना क्या है ? What is Rajasthan Udan Yojana in Hindi

What is Rajasthan Udan Yojana Full Information in Hindi : - राजस्थान सरकार महिलाओं और बालिकाओं को सशक्त और जागरूक बनाने के लिए हरदम प्रयास कर रही है। ग्रामीण इलाकों की महिलाएं और बालिकाएं अपने स्वास्थ्य को लेकर के बहुत ही लापरवाही बरतती है। जिसके कारण उनको कई तरह की बीमारियां और कई बार तो कैंसर भी हो जाती है। साथ ही में बालिकाओं को स्वास्थ्य संबंधी बीमारी होने पर स्कूल भी छोड़ने पड़ जाती है। 

इसी एक समस्या को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार की ओर से " राजस्थान उड़ान योजना " की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राजस्थान की सभी महिलाओं और बालिकाओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया जा रहा हैं। इसमें कॉलेज स्कूल और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सेनेटरी नैपकिन दिया जाएगा। और इन्हीं के द्वारा ग्रामीण इलाकों में सेनेटरी नैपकिन महिलाओं और बालिकाओं को प्रदान किया जाएगा।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान उड़ान योजना क्या है ? राजस्थान उड़ान योजना के लिए कौन कौन पात्र है ? राजस्थान उड़ान योजना का फायदा कैसे लें ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िए का।

What is Rajasthan Udan Yojana Full Information in Hindi


योजना का नाम - उड़ान योजना (निशुल्क सेनेटरी नैपकिन)

राज्य - राजस्थान

शुरुआत - 19 नवंबर 2021

लाभ किसको मिलेगा - राजस्थान की सभी महिलाओं और छात्राओं को

यह योजना किसके द्वारा शुरू की गई- मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

उड़ान योजना हेल्पलाइन नंबर - 181


राजस्थान उड़ान योजना क्या है ? What is Rajasthan Udan Yojana in Hindi

राजस्थान उड़ान योजना की शुरुआत 19 नवंबर 2021 को राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के द्वारा कर दी गई है। इस योजना के तहत राजस्थान की 1 करोड से भी ज्यादा महिलाओं को लाभ मिल सकेगा। राजस्थान में निवास कर रही ग्रामीण इलाकों की महिलाएं, बालिकाएं, मजदूर और गरीब कैटेगरी में आने वाली महिलाओं को निशुल्क सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया जाएगा। 

राजस्थान उड़ान योजना का विकास करने के लिए 200 करोड़ रुपए का बजट रखा गया है। साथ ही इस योजना को पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय इंदिरा गांधी के जन्म दिवस 19 नवंबर 2021 पर शुरू की गई है। 

ज्यादातर यह देखा गया है कि गांव की महिलाएं अपने स्वास्थ्य से संबंधित काफी संकोच करती है। या आर्थिक रूप से कमजोर होने के कारण स्वास्थ्य संबंधित बीमारी का इलाज नहीं करा पाती हैं। जिसके कारण उनको काफी बीमारियों का सामना करना पड़ता हैं। लेकिन अभी आपको चिंता करने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी। क्योंकि राजस्थान सरकार की ओर से सभी महिलाओं और बालिकाओं के लिए निशुल्क सेनेटरी पैड या सेनेटरी नेपकिन प्रदान की जाएगी।

इस योजना का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को स्वास्थ्य से संबंधित योजनाओं और जानकारियों से जागरूक करना हैं। साथ ही महिलाओं और बालिकाओं को आने वाली पीढ़ी के लिए भी जागरूक करना है। 


राजस्थान उड़ान योजना का लाभ कैसे मिलेगा ?

राजस्थान में उड़ान योजना को महिलाओं और बालिकाओं के लिए शुरू तो कर दिया है। लेकिन अभी इसके लिए एप्लीकेशन प्रोसेस स्टार्ट नहीं किया गया है। यानी सेनेटरी नैपकिन किस तरह से प्रधान किया जाएगा। इसके बारे में कुछ अधिकारियों का कहना है की स्कूल कॉलेज और आंगनवाड़ी में सेनेटरी नैपकिन महिलाओं को प्रदान किए जाएंगे।


उड़ान योजना के लिए पात्रता क्या है ? 

राजस्थान उड़ान योजना के तहत सेनेटरी नैपकिन लेने के लिए कुछ पात्रता इस प्रकार है : -

1. महिलाओं और बालिकाओं को उड़ान योजना के तहत लाभ लेने के लिए राजस्थान की निवासी हों।

2. ग्रामीण इलाकों की महिलाएं और छात्राओं को सेनेटरी नैपकिन प्रदान किया जाएगा। साथ ही में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी।

3. ग्रामीण इलाके की महिलाएं, मजदूर वर्ग और आर्थिक स्थिति से कमजोर वर्ग की महिलाएं इस योजना का लाभ ले सकेगी।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह छोटी सी जानकारी राजस्थान उड़ान योजना क्या है ? What is Rajasthan Udan Yojana in Hindi ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आपसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ