Bottom Article Ad

प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म कैसे भरें ?

What is pm silai machine Yojana in Hindi : - भारत देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत को आत्मनिर्भर बनाने के लिए कई तरह की योजनाएं चलाई जा रही है। उन्हीं में से एक प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना है। जिसके बारे में आज हम कंप्लीट जानकारी इस ब्लॉग के अंदर शेयर करने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़ें।


प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना क्या है ?

बीते कुछ सालों में भारत की महिलाओं को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाने के लिए सरकार तरह तरह की योजनाएं ला रही है। जिससे महिलाएं अपने पारिवारिक खर्चों को उठा सकें। अगर कोई महिला घर पर रहकर घर का कामकाज करती है और बाकी समय खाली बैठी रहती है। तब आप इस योजना के तहत फ्री में सिलाई मशीन लेकर के सिलाई करके अच्छी खासी कमाई कर सकती है और अपने परिवार का खर्चा उठा सकती हो। 

वैसे आपको पता ही होगा कि जो महिलाएं गवर्नमेंट जॉब या प्राइवेट जॉब करती है। उनको इतना टाइम नहीं मिल पाता है। जिससे वह कोई अन्य काम कर सके। लेकिन जो गांव और कस्बे में रहने वाली महिलाएं हैं। वह अपने घर का काम करने के बाद खाली ही बैठी रहती है। उनको रोजगार देने के लिए भारत सरकार की ओर से प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत भारत की महिलाओं को फ्री सिलाई मशीन उपलब्ध करवाई जाएगी। 


प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का लाभ लेने के लिए नियम और शर्तें - 

> आपकी पारिवारिक सालाना आय ₹12000 से कम होनी चाहिए।

> अगर कोई महिला विधवा है। तब वह फ्री सिलाई मशीन ले सकती है। 

> अगर कोई महिला विकलांग श्रेणी में आती है। तब वह भी इस योजना के तहत फ्री सिलाई मशीन ले सकती है। 

> इस योजना के अंदर फ्री सिलाई मशीन लेने के लिए महिला की उम्र 20 से 40 साल के बीच होनी चाहिए।


फ्री सिलाई मशीन के लिए ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज -

1. आय प्रमाण पत्र (महिला के पति का)

2. महिला का पहचान पत्र 

3. महिला का आधार कार्ड 

4. सिलाई का काम करने का प्रमाण पत्र 

5. सामुदायिक प्रमाण पत्र 

6. आयु प्रमाण पत्र 

7. पासपोर्ट साइज फोटो 

8. मोबाइल नंबर 

9. राशन कार्ड

10. विधवा होने पर विधवा प्रमाण पत्र

11. विकलांग होने पर विकलांगता का प्रमाण पत्र

अगर आपको यह नहीं पता कि विकलांगता प्रमाण पत्र क्या है ? और विकलांगता प्रमाण पत्र को ऑनलाइन कैसे बनाएं ? तो इसके बारे में हमने एक ब्लॉग लिखा है। आप उसे पढ़ करके बहुत ही आसानी के साथ अपना विकलांगता प्रमाण पत्र बना सकते हैं। 


प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना का फॉर्म कैसे भरें ? 

फ्री सिलाई मशीन योजना का ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको इंडिया की ऑफिशल वेबसाइट india.gov.in पर विजिट करना होगा।


फॉर्म डाउनलोड करने का प्रोसेस -

> सबसे पहले आप india.gov.in वेबसाइट पर क्लिक करें।

> इसके बाद में "फ्री सिलाई मशीन योजना फॉर्म" सर्च बार में टाइप करके सर्च करें। 

> इसके बाद में " सिलाई मशीनों की मुफ्त आपूर्ति के लिए आवेदन प्रपत्र " इस लिंक पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आपके मोबाइल या कंप्यूटर में पीडीएफ के रुप में फॉर्म डाउनलोड हो जाएगा। 


फॉर्म भरने का प्रोसेस - 

> सबसे पहले आप इस फॉर्म को किसी ईमित्र सेंटर या सीएससी सेंटर पर प्रिंट करवा ले। 

> इसके बाद में आपसे जितने भी इंफॉर्मेशन मांगी जाए वह आप भर ले।

> इसके बाद में हमने जो ऊपर डॉक्यूमेंट बताए हैं। उनको आप साथ में अटैच कर लें।

> इसके बाद में इस कंप्लीट फॉर्म को तैयार करने के बाद आप किसी भी सरकारी कार्यालय में जमा कर दीजिए। फिर आपके घर पर सिलाई मशीन पहुंचा दी जाएगी।

आप इस फॉर्म को किसी सरकारी कार्यालय जैसे ग्राम पंचायत, जिला कार्यालय, तहसील कार्यालय और ब्लॉक कार्यालय में जमा करवा सकते है। इसके अलावा आपका फॉर्म इनमे से किसी भी कार्यालय में जमा नहीं किया जाता हैं। तब ऐसी स्थिति में आपको इन कार्यालय में बता दिया जाएगा की इस फॉर्म को कहां पर जमा करना हैं।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं की यह आपको प्रधानमंत्री फ्री सिलाई मशीन योजना के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल गई होगी। तो अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तब इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा या आपके आसपास ऐसी कोई महिलाएं हैं। जिनकी पारिवारिक आय ₹12000 से कम है या गरीब महिला है। तब आप उनकी मदद कर सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ