Bottom Article Ad

राजस्थान प्रसूति सहायता योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?

Rajasthan prasuti sahayata yojana full information in hindi : - मजदूर वर्ग से महिला की डिलीवरी होती है। तब महिला को अपनी आर्थिक स्थिति के कारण काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है। जिसकी वजह से उसकी डिलीवरी और बच्चे की अच्छे से देखभाल नहीं हो पाती है। वैसे देखा जाए तो मजदूर वर्ग की महिलाओं की डिलीवरी करवाने और बच्चे की देखभाल करने के लिए सरकार की तरफ से अलग अलग तरह की योजनाएं शुरू की जाती हैं। इसी एक बात को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार ने "राजस्थान प्रसूति सहायता योजना" की शुरुआत की गई हैं। जिसके तहत मजदूर वर्ग के महिला की डिलीवरी होने के समय सरकार की तरफ से 21000 रुपए की धनराशि दी जाती हैं।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान प्रसूति सहायता योजना क्या है ? राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का ऑनलाइन और ऑफलाइन फॉर्म कैसे भरें? इसके बारे में बताने वाले हैं। 

राजस्थान प्रसूति सहायता योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?


राजस्थान प्रसूति सहायता योजना क्या है ? What is rajasthan prasuti sahayata yojana in hindi 

राजस्थान में मजदूर वर्ग की महिलाओं को उनके डिलीवरी होने के समय राजस्थान प्रस्तुति सहायता योजना के तहत पुत्र होने पर ₹20000 की धनराशि और पुत्री होने पर ₹21000 की धनराशि दी जाएगी। इस योजना से सबसे अच्छा फायदा यह होगा की महिला को धनराशि मिलने से महिला की डिलीवरी और बच्चे की देखभाल के लिए खाना पीना अच्छा मिल सकेगा। 

इस योजना का लाभ आप तभी ले सकेंगे। जब आपका लेबर कार्ड बना हुआ होगा। साल 2016-17 में लेबर कार्ड यानी कि श्रमिक कार्ड बना था। जिसमें बहुत सारी योजनाओं को जोड़ा गया। जिनका लाभ मजदूर वर्ग के लोग ही ले सकते थे। राजस्थान प्रसूति सहायता योजना भी लेबर कार्ड से जुड़ी हुई है।

अगर आपका लेबर कार्ड बना हुआ है। तभी आप इस योजना का लाभ ले सकेंगे। यह लेबर कार्ड मजदूर या मजदूर की महिला का हो सकता है।


राजस्थान प्रसूति सहायता योजना से होने वाले लाभ क्या क्या है ? 

1. मजदूर वर्ग की महिला की डिलीवरी फ्री में हो सकेगी।

2. महिला की डिलीवरी होने के बाद अगर पुत्र जन्म लेता है। तब ₹20000 और पुत्री जन्म लेने पर ₹21000 की धनराशि मिलती है।

3. इस योजना का लाभ लेने से महिला की डिलीवरी और बच्चे की देखभाल के लिए अच्छा खाना पीना मिल सकेगा।

4. इस योजना के तहत 3 से 6 महीने के अंदर ही फॉर्म भरना होगा। तभी आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है ? 

1. महिला की डिलीवरी होने के समय उसकी उम्र 20 साल से कम न हो।

2. महिला के 2 बच्चे होने तक ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। अगर महिला के पहले दो बच्चे हैं। और अभी इस योजना में रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। तब इस योजना का लाभ नहीं मिलेगा। अगर महिला के पहले एक बच्चा है। और अभी रजिस्ट्रेशन कर रहे हैं। तब इस योजना का लाभ मिल सकेगा।

3. महिला मजदूर वर्ग से हो जिसके लिए महिला या पुरुष का लेबर कार्ड बना हुआ हो।

4. अगर किसी महिला की डिलीवरी घर पर हुई है  तब इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।


राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

राशन कार्ड 

लेबर कार्ड 

आधार कार्ड 

बैंक पासबुक 

जन आधार कार्ड 

पासपोर्ट साइज फोटो 

प्रसव कार्ड किसी हॉस्पिटल का 

महिला का आयु प्रमाण पत्र 


राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का फॉर्म कैसे भरें ? 

राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का फॉर्म आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से अप्लाई कर सकेंगे। महिला की डिलीवरी होने के 3 से 6 महीने के अंदर अंदर इस योजना में फॉर्म भरना होगा। तभी आपको इसका लाभ दिया जाएगा।


ऑनलाइन फॉर्म भरने का तरीका : - 

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या लैपटॉप में SSO की आफिशियल वेबसाइट को ओपन करें। अभी SSO की ऑफिशल वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

2. इसके बाद में एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर के लॉगिन करें।

अगर आपकी एसएसओ आईडी नहीं बनाई हुई है। तब आप पहले बना ले। इसके लिए हमने एक लेख भी लिख रखा है। उसे आप पढ़ सकते हैं।

3. इसके बाद में other apps ऑप्शन पर क्लिक करें।

4. इसके बाद में लेबर कार्ड की सर्विस मिलेगी इस पर क्लिक करें।

5. BOCW welfare board ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद apply for scheme ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद "प्रसूति सहायता योजना" ऑप्शन पर क्लिक करें।

8. इसके बाद में आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएग। इसमें मांगी गई सभी इंफॉर्मेशन भरकर के फॉर्म को सबमिट कर दीजिए। साथ ही डॉक्यूमेंट को भी अटैच कर लेना।

इस तरह से आप राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।


ऑफलाइन फॉर्म भरने का तरीका : - 

राजस्थान प्रसूति सहायता योजना का ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको सबसे पहले एक फॉर्म को डाउनलोड करना होगा।

अभी इस फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

इसके बाद में इस फॉर्म को कंप्लीट रूप से भरकर के साथ ही में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अटैच करके आपके आसपास के सरकारी कार्यालय में जमा कर दीजिए। 

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी राजस्थान प्रसूति सहायता योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ