Bottom Article Ad

SSO क्या है ? मोबाइल से SSO ID कैसे बनाये ?

दोस्तों अगर आप राजस्थान से हैं तो आपने SSO का नाम जरुर सुना होगा। पर क्या आपको पता है कि SSO ID क्या होती है ? यह किस काम आती है ? SSO ID बनाने के क्या फायदे हैं ? और SSO ID कैसे बनाते हैं ? आज इस आर्टिकल में हम आपको इन सभी सवालों के जवाब देने वाले है। इस लिए अगर आपको SSO में रेजिस्ट्रेशन करना है या sso id बनानी है तो इस आर्टिकल को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।

Mobile se sso id kaise bnaye

SSO ID क्या होती है ? किस काम आती है ?

SSO की full form या इसका पूरा नाम Rajasthan Single Sign On है। यह राजस्थान सरकार द्वारा जारी किया गया एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है, जिसके अंदर हमें राजस्थान की सभी सरकारी सेवाएं और योजनाएं मिल जाती है। हम सिर्फ एक SSO ID बनाकर इन सभी सेवाओं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। ठीक उसी प्रकार से जिस प्रकार से हम सिर्फ एक gmail id बनाकर google के सारे apps जैसे Gmail, YoutubePlay StoreGoogle MapsGoogle Drive, Google Music, Google Forms, इत्यादि इस्तेमाल करते है।


SSO Portal पर राजस्थान सरकार की कौन कौन सी योजनाओं और सेवाओं उपलब्ध है ?

जैसा कि मैने आपको ऊपर बताया कि इस पोर्टल पर राजस्थान सरकार की सभी सरकारी योजनाएं और सेवायें उपलब्ध है। जिनमे से मुख्य निम्न है।

SSO पोर्टल की योजनाओं और सेवाओं की लिस्ट:-

  • छात्रवृत्ति scholarship योजनाएं
  • कृषि योजनाएं
  • वित्तीय क्षेत्र की योजनाएं
  • जन स्वास्थ्य सेवा योजनाएं
  • सामाजिक क्षेत्र की योजनाएं
  • लड़कियों व महिलाओं से संबंधित योजनाएं
  • शासन सुधार योजनाएं
  • आजीवन संबंधित योजनाएं
  • उद्यमिता और स्व-रोजगार
  • शिक्षा पर योजनाएं
  • ग्रामीण विकास के लिए योजनाएं
  • बुनियादी ढांचा से संबंधित योजनाएं
  • इसके अलावा राजस्थान की जितनी भी सरकारी जॉब की भर्ती निकलती है, उन सभी के फॉर्म्स sso id से ही भरे जाते है।

इनके अलावा इस पर और भी बहुत सारी सेवाएं और योजनाएं है जिनका आप फायदा उठा सकते है, इनके बारे में आपको तभी पता चलेगा, जब आप अपनी खुद की sso id बना कर इस पोर्टल को use करेंगे। इस लिए चलिए अभी हम आपको बताते है कि अपने मोबाइल से sso id कैसे बनाते है ?


मोबाइल से SSO ID कैसे बनाये ?

इसके लिए सबसे पहले आपको SSO की वेबसाइट पर जाना है। अभी इस वेबसाइट पर जाने के लिए यँहा क्लिक करे।

इसके बाद इसका होम इस तरह से खुल जायेगा।


यँहा आपको Registration पर क्लिक करना है, क्योंकि हमें एक नई sso id बनानी है। तो Registration पर क्लिक करने पर आपके सामने इस तरह से कुछ options आ जाएंगे।


अभी यँहा देखिए आपको sso id बनाने के लिए कई विकल्प मिल जाएँगे। आप Jan Aadhar, Bhamashah, Facebook और अपनी Gmail ID इनमें से किसी से भी sso id बना सकते है।

यँहा मैं आपको Google यानी Gmail ID से SSO ID बनाने के बारे में बताऊंगा, क्योंकि जन आधार और भामाशाह राजस्थान के अलावा बाकी राज्यों के लोगो के पास नही है। इसके अलावा अगर आप राजस्थान से है तो आप id बनने के बाद भी अपने जन आधार कार्ड या भामाशाह कार्ड को अपनी id से लिंक कर सकते है।

अगर आपने अभी तक अपनी gmail id नही बनाई है तो पहले ये आर्टिकल पढ़ कर एक नई gmail id बनाये, उंसके बाद ये आर्टिकल आगे फॉलो करें।


Sso id में जन आधार या भामाशाह कैसे लिंक करते है ? ये हम आपको अगले आर्टिकल में बताएंगे।

तो अभी क्योंकि हम आपको Gmail से SSO बनाने के बारे में बता रहे है। इस लिए Google ऑप्शन पर क्लिक करे। उसके बाद आपके मोबाइल में उस समय जितनी भी gmail id लॉगिन होगी, उन सभी की लिस्ट आपके सामने ओपन हो जाएगी। उनमे से कोई भी एक gmail id पर आपको क्लिक करना है।

इसके अलावा अगर आपके सामने gmail id की लिस्ट ना आये तो पहले आपको उस ब्राउज़र में अपनी जीमेल id को लॉगिन करने के लिए कहा जायेगा, तो आप पहले उसमे अपनी जीमेल id लॉगिन करे, उसके बाद उसे सेलेक्ट करे।

Gmail id सेलेक्ट करने के बाद आपके सामने ऐसा पेज खुल जायेगा।


यँहा आपको ऊपर वाले लिंक पर क्लिक करना है।

उसके बाद ऐसा पेज खुल जायेगा।


1. यँहा आप अपनी sso id के लिए जो username रखना चाहते है, वो लिखे, एक बात याद रखे, username में आप सिर्फ अक्षरों और अंलिखने के बाद आपको आगे वाले Right बटन पर क्लिक करना है। इस बटन पर क्लिक करने के बाद अगर username हरे रंग हो जाये तो समझ जाएं कि आप ये रख सकते है। लेकिन यदि ये लाल रंग का हो जाये तो इसका मतलब है कि ये username पहले से किसी ने रख रखा है इस लिए आप ये नही रख सकते है। इस लिए आपको यँहा कोई दूसरा username लिखना होगा।

2. उसके बाद यँहा आप अपनी id के लिए जो पासवर्ड सेट करने चाहते है, वो लिखे।

3. यँहा एक बार फिर से पासवर्ड लिखे।

4. यँहा अपने मोबाइल नंबर लिखें। ( याद रहे, यँहा आपको पहले से किसी दूसरी sso id में रेजिस्टर मोबाइल नंबर नही लिखने है, अगर आप ऐसा करेंगे तो आपके सामने error आ जायेगी। ) इसके अलावा email वाले ऑप्शन में आपको email id डालने की जरूरत नही पड़ेगी, वो ऑटोमैटिक ही आ जायेगी।

5 उसके बाद 'Register' बटन पर क्लिक करे।

उंसके बाद आपके सामने एक मैसेज show की बधाई हो! आपकी sso id बन चुकी है, अभी आप उसमे लॉगिन कर सकते है।

तो अभी आपको एक बार फिर से sso पोर्टल पर जाना है, और इस बार लॉगिन page में अपनी sso id और पासवर्ड डालकर लॉगिन करना है।

SSO ID लॉगिन करने के बाद आप राजस्थान सरकार की सभी सेवाओं और योजनाओं का फायदा उठा सकते है।


FAQ

SSO ID की फुल फॉर्म क्या होती है ?

SSO की फुल फॉर्म Rajasthan Single Sign On होती है।

SSO ID का फायदा क्या होता है ?

SSO राजस्थान सरकार द्वारा शुरू किया गया एक ऐसा ऑनलाइन पोर्टल है, जिसमे हमें राजस्थान की सभी सरकारी सेवाएं और योजनाएं मिल जाती है। हम सिर्फ एक SSO ID बनाकर इन सभी सेवाओं और योजना का लाभ उठा सकते हैं। 

SSO में नया रजिस्ट्रेशन कैसे करते है ?

आप sso.rajasthan.gov.in पोर्टल पर जाकर नया रजिस्ट्रेशन कर सकते है। एसएसओ में नया रजिस्ट्रेशन करने का पूरा प्रोसेस इस लेख में बताया गया है।


ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज इस आर्टिकल में आपने सीखा की SSO ID क्या होती है ? किस काम आती है और अपने मोबाइल से sso id कैसे बनाते है ? उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसन्द आयी होगी। अगर आपको यह जानकारी अच्छी लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करे। इसके अलावा अगर आपका कोई सवाल या सुझाव हो तो आप कमेंट करके बता सकते है।

Tags:- SSO registration kaise kare, sso id bnani hai, sso id kaise bnaye, 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ