Bottom Article Ad

प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य में क्या अंतर होता है ?

What is the difference between headmaster and principle in Hindi:- अगर आपने स्कूल या कॉलेज में पढ़ाई की है या अभी कर रहे हैं तो आपको पता होगा कि स्कूल हो या कॉलेज में संस्था का एक मुखिया होता है या कह सकते हैं कि प्रमुख व्यक्ति होता है जिसको हम हेडमास्टर या प्रिंसिपल कहते हैं। हिंदी में इनको प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य कहते हैं। तो बहुत से लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य में क्या अंतर होता है ? तो अगर आप भी जाना चाहते हैं कि हेडमास्टर और प्रिंसिपल में क्या अंतर है ? तो इस लेख को अंत तक पढ़े, आपको पता चल जाएगा।

Headmaster aur principal mein kya antar Hota Hai

Headmaster aur principal mein kya antar Hota Hai


प्रधानाध्यापक कौन होता है ?

हमारे देश और राज्य में जितनी भी ऐसी स्कूल है जो कि दसवीं कक्षा या दसवीं से कम जैसे की पांचवी या आठवीं कक्षा तक हैं, उन सभी स्कूल के प्रमुख को प्रधानाध्यापक कहा जाता हैं। यानी 10वीं कक्षा तक के स्कूल के प्रमुख को प्रधानाध्यापक कहा जाता है, अंग्रेजी में इसे हेडमास्टर कहा जाता है।


प्रधानाचार्य कौन होता है ?

बारहवीं कक्षा तक की सभी स्कूलों के प्रमुख को प्रधानाचार्य कहा जाता है। प्रधानाचार्य स्कूल का मुख्य अध्यापक होता है। इसी के निगरानी में बाकी सभी अध्यापक कार्य करते हैं। आपको बता दें कि प्रधानाचार्य को इंग्लिश में प्रिंसिपल कहा जाता है।


प्राचार्य कौन होता है ?

प्राचार्य कॉलेज के प्रमुख व्यक्ति को कहा जाता है। जिस प्रकार से विद्यालय स्तर पर विद्यालय के प्रमुख को प्रधानाध्यापक या प्रधानाचार्य कहा जाता है ठीक वैसे ही कॉलेज स्तर पर कॉलेज के प्रमुख को प्राचार्य कहा जाता है।


प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य में क्या अंतर होता है ?

प्रधानाध्यापक दसवीं कक्षा तक की स्कूलों के प्रमुख को कहा जाता है, प्रधानाचार्य 12वीं कक्षा तक की स्कूलों के प्रमुख को कहा जाता है तथा प्राचार्य कॉलेजों के प्रमुख को कहा जाता है।

हमें उम्मीद है कि अभी आपको अच्छे से समझ में आ गया होगा कि प्रधानाध्यापक, प्रधानाचार्य और प्राचार्य में क्या अंतर होता है ? अगर आपको हमारे द्वारा बताई की जानकारी पसंद आए तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ