Bottom Article Ad

एलकेजी और यूकेजी क्या होता है ? इनमे क्या अंतर है ?

KG, LKG and UKG Meaning in Hindi : - दोस्तों माता-पिता अपने बच्चों को स्कूलिंग की शिक्षा दिलाने के लिए सबसे पहले प्री स्कूल में एडमिशन दिलाते है। जिससे बच्चे मानसिक रूप से एकदम स्ट्रांग हो सके। इसके साथ ही इंडियन एजुकेशन में एलकेजी और यूकेजी क्लास का बहुत नाम सुनने को मिल रहा हैं। लेकिन काफी सारे लोगों को LKG aur UKG kya hota hai ? inme kya antar hai ? LKG और UKG कौनसी क्लास को बोलते है ? एलकेजी और यूकेजी में बच्चों को क्या सिखाया और पढ़ाया जाता है ? इन सभी सवालों के बारे में ज्यादा कुछ जानकारी नहीं होती है। इसलिए हमने सोचा क्यों न आपको भी एलकेजी और यूकेजी का मतलब समझाया जाए। 

सबसे पहले हम KG क्या होता हैं ? इसके बारे में जान लेते हैं। इससे पहले हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि KG का मतलब Kilogram भी होता हैं। लेकिन हम यहां पर KG का मतलब Kinder Garten होता हैं। इसके बारे में बताने वाले हैं। 


KG क्या होता हैं ? What is KG in Hindi

KG का फुल फॉर्म " Kinder Garten " होता हैं और यह एक जर्मन शब्द हैं। जिसे हिंदी में बच्चों का बगीचा या बालविहार के नाम से जाना जाता हैं। किंडरगार्टन एक ऐसी क्लास होती है जिसमें छोटे छोटे बच्चे खिलौनों के साथ खेल खेल कर के सीख जाते हैं।


LKG क्या होता हैं ? What is LKG in Hindi 

LKG का फुल फॉर्म " Lower Kinder Garten " होता है। जिसे हिंदी में बालविहार या छोटे बच्चों का बगीचा के नाम से जाना जाता हैं। इस क्लास में ज्यादातर 3 से 4 साल के बच्चे आते हैं। जिनकी अन्य सभी क्लासों की तरह रेगुलर क्लास नहीं ली जाती है बल्कि उन्हें खेल खेल में सिखाया और पढ़ाया जाता हैं।

उन्हें इस तरह से एहसास करवाया जाता है कि यह कोई स्कूल नहीं है जिसमें आपको कोई रोक-टोक है कि आप यह नहीं कर सकते वह नहीं कर सकते। बल्कि आपको जो कुछ भी अच्छा लगता है वह सब कुछ कर सकते है। क्योंकि 3 से 4 साल के बच्चे इतने समझदार नहीं होते हैं। इसीलिए उन्हें एलकेजी क्लासों में रखा जाता है। उन्हें खेल खेल में समाज में किस तरह से व्यवहार किया जाता है किस तरह से रहते हैं वह सभी इस क्लास में सिखाया जाता है। इसमें यह भी सिखाया जाता है कि आप कैसे दोस्त बनाते हो। पट्टी, चौक, रबड़ और पेंसिल का कैसे उपयोग करना है। 

वैसे देखा जाए तो इस क्लास में बच्चों को बेसिक नॉलेज दिया जाता है जिससे उन्हें कभी भी स्कूली शिक्षा बोरिंग ना लगे।


UKG क्या होता हैं ? What is UKG in Hindi

UKG का फुल फॉर्म " Upper Kinder Garten " होता हैं जिसे हिंदी में बच्चों का बगीचा या बालविहार के नाम से जाना जाता हैं। जब बच्चे अपने एलकेजी कक्षा को कंप्लीट कर लेते हैं। तब उन्हें यूकेजी कक्षा में एडमिशन दिया जाता है। इस कक्षा में 4 से 5 साल के बच्चे आते हैं। 

इसमें बच्चों को शुरुआती दौर में भाषा, अंकों और संख्याओं और ABCD का बेसिक नॉलेज दिया जाता हैं। आप इस तरह से समझ सकते हैं कि इनका नॉलेज देने से बच्चों का माइंड और ज्यादा विकसित होगा। जिससे उन्हें आगे की स्कूली शिक्षा लेने में कोई बोरिंग फील ना हो। 


FAQ 

LKG की फुल फॉर्म क्या होती है ?

LKG की फुल फॉर्म Lower Kinder Garten होती है।

UKG की फुल फॉर्म क्या होती है ?

LKG की फुल फॉर्म Upper Kinder Garten होती है।

LKG में कितने साल के बच्चे पढ़ते है ?

LKG में 3 से 4 साल के बच्चे पढ़ते है।

UKG मे कितने साल तक के बच्चे पढ़ते है ?

UKG में 4 से 5 साल के बच्चे पढ़ते है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यूकेजी और एलकेजी क्या होता है ? इनमे क्या अंतर है ? यूकेजी और एलकेजी में क्या सिखाया जाता है ? इन सभी के बारे में जानकारी मिल गई होगी। अतः हम आपसे गुजारिश करेंगे कि अगर आपको हमारे द्वारा दी जाने वाली जानकारियां पसंद आ रही है। तब आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

अन्य सभी जानकारी जानने के लिए हमारी ब्लॉग वेबसाइट को जरूर फॉलो कर लीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ