Bottom Article Ad

PTET क्या हैं ? पूरी जानकारी। What is PTET in Hindi

What is PTET Full Information in Hindi : - राजस्थान में BED, BA BED और BSC BED में एडमिशन देने के लिए एक एंट्रेंस एग्जाम को कंडक्ट करवाया जाता है। जिसे PTET के नाम से जाना जाता है। क्या आप जानते हैं कि पीटीईटी क्या होता है ? PTET का फुल फॉर्म क्या है ? PTET करने के लिए योग्यता क्या है ? PTET कौन कर सकता है ? पीटीईटी कैसे करें ? PTET करने के बाद टीचर कैसे बने ? अगर आपको भी इन सभी सवालों के जवाब नहीं मालूम है तो आज के इस ब्लॉग  में हम आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें। 


पीटीईटी का फुल फॉर्म क्या है ? PTET Full Form

PTET का फुल फॉर्म " Pre Teacher Education Test " होता हैं। जिसे हिंदी में पूर्व शिक्षक शिक्षा परीक्षा कहा जाता हैं। 


PTET क्या हैं ? पूरी जानकारी। What is PTET in Hindi 

राजस्थान में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को BED में एडमिशन देने के लिए पीटीईटी एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करवाया जाता है। जिस भी छात्र छात्रा के PTET में नंबर अच्छे आ जाते हैं। तब उसको BED करने के लिए कॉलेज में एडमिशन दे दिया जाता है। 


पीटीईटी में भी BED दो प्रकार की होती है Types Of PTET BED 

1. 2 Years BED - आप अपनी ग्रेजुएशन कंप्लीट करने के बाद 2 वर्ष की BED कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पीटीईटी में 2 वर्ष की बीएड का ऑप्शन सेलेक्ट करना होता है। मतलब आप ग्रेजुएशन के बाद 2 वर्ष की बीएड कर सकते हैं। 

2. 4 Years BED - आप अपनी 12th की पढ़ाई कंप्लीट करने के बाद 4 साल की BED कर सकते हैं। जिसके लिए आपको पीटीईटी में 4 वर्ष की BED का ऑप्शन सेलेक्ट करना होता है। 4 साल की BED में आप BA BED और BSC BED कर सकते हैं। BA BED को आर्ट्स और कॉमर्स के स्टूडेंट और BSC BED को सिर्फ़ साइंस स्ट्रीम के स्टुडेंट कर सकेंगे। 

पीटीईटी में आप 2 साल की B.ED करेंगे तब आपको ग्रेजुएशन और B.ED करने में 5 साल का समय लग जाएगा। लेकिन वही आप 4 साल की B.ED करते हैं। तब आपके 1 साल बच जाएगा मतलब आप 4 साल में ही ग्रेजुएशन और B.ED को कंप्लीट कर सकते हैं। 


पीटीईटी एग्जाम देने के लिए योग्यता क्या है ? Eligibility For PTET Entrance Exam 

> पीटीईटी में बीएड 2 साल का कोर्स करने के लिए विद्यार्थी के कम से कम ग्रेजुएशन में 50% अंक होने अनिवार्य है। और अन्य केटेगरी SC, ST और दिव्यांग के लिए 45% अंक होने चाहिए।

> पीटीईटी में BA BED और BSC BED यानी 4 साल का कोर्स करने के लिए विद्यार्थी के 12वीं कक्षा में 50% अंक आने अनिवार्य है। SC, ST और दिव्यांग विद्यार्थियों को 12वीं में 5% की छूट मिलती हैं।


PTET एग्जाम पैटर्न क्या हैं ? What is PTET Exam Pattern 

पीटीईटी एग्जाम में टोटल 200 प्रश्न, 600 अंक के आते हैं। जिनमें से प्रत्येक प्रश्न 3 अंक का होता है। और इस एग्जाम का पेपर ऑफलाइन तरीके से इंगलिश और हिंदी माध्यम में होता है। इस एग्जाम को देने के लिए 3 घंटे का समय दिया जाता है।पीटीईटी एग्जाम में किसी भी तरह की नेगेटिव मार्किंग नहीं होती है।

पीटीईटी एंट्रेंस एग्जाम में नीचे दिए गए टॉपिक्स से क्वेश्चन पूछे जाते है। 

  • Mental Ability 
  • General Awareness
  • Teaching Attitude 
  • Aptitude Test
  • Hindi or English 


पीटीईटी कैसे करें ? 

जैसा कि हमने आपको ऊपर ही क्लीयरली बता दिया है की बीएड में एडमिशन लेने के लिए पीटीटी एंट्रेंस एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा। जिसके लिए हर साल मई और जून महीने में एग्जाम फॉर्म अप्लाई किया जाता है। इसके बाद में आप किस तरह की BED करना चाहते हैं जैसे कि 2 वर्ष या 4 वर्ष की। यह सेलेक्ट करने के बाद आपका एक एंट्रेंस एग्जाम कंडक्ट करवाया जाता है। इस एंट्रेंस एग्जाम को आप क्वालीफाई कर लेते हैं। तब आपको BED करने के लिए कॉलेज मिल जाती है। अगर आप BED करने के लिए अपने नजदीकी कॉलेज में एडमिशन लेना चाहते हैं। तब आपको PTET में 400 अंक या इससे अधिक अंक लाने होंगे। 


PTET करने के बाद टीचर कैसे बने ? 

ऐसा बिल्कुल भी नहीं है कि आप PTET करने के बाद डायरेक्ट टीचर ही बन जाएंगे बल्कि उसके लिए आपको राजस्थान में टीचर बनने के लिए आयोजित की जाने वाली एग्जाम को क्वालीफाई करना होगा। टीचर बनने के लिए राजस्थान में रीट की भर्ती आयोजित की जाती है। जिसको आप क्वालिफाई कर लेते हैं तब आपका टीचिंग में सलेक्शन हो जाता हैं। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ