Bottom Article Ad

ई-ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ? What is E-gram Swaraj Portal in Hindi

What is E-gram Savaraj Portal Full Information in Hindi : - भारत देश को डिजिटल बनाने के लिए हरदम प्रयास किए जा रहे हैं। चाहे वह शिक्षा के क्षेत्र में हो या पंचायतों के विकास कार्यों को डिजिटल करना हो। इसी के साथ ही भारत के माननीय प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को ई ग्राम स्वराज पोर्टल लांच किया गया है। जिसके तहत भारत का हर नागरिक ग्राम पंचायत में होने वाले विकास कार्यों का विवरण ऑनलाइन ही देख सकता है। और इसीलिए हमने सोचा क्यों ना आपको भी ई ग्राम स्वराज पोर्टल के बारे में जानकारी दी जाए। जिससे आप भी अपने पंचायत में होने वाले विकास कार्यों पर नजर रख सकें। 

इस पोस्ट के माध्यम से हम आपको ई ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ? ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को ऑनलाइन कैसे देखे ? ई ग्राम स्वराज पोर्टल के फायदे क्या हैं ? इन सभी सवालों के जवाब आपको इस पोस्ट में मिलने वाले हैं


पोर्टल का नाम - ई ग्राम स्वराज पोर्टल

लॉन्च - 24 अप्रैल 2020

किसके द्वारा - प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी

सरकार - भारत सरकार

लाभार्थी - देश के सभी नागरिक

उद्देश्य - पंचायतों के विकास कार्यों में पारदर्शिता लाना

आधिकारिक वेबसाइट - egramswaraj.gov.in

आधिकारिक एप्लीकेशन - e Gram Swaraj App 


ई-ग्राम स्वराज पोर्टल क्या है ? What is E-gram Swaraj Portal in Hindi 

भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 24 अप्रैल 2020 को ई ग्राम स्वराज पोर्टल लॉन्च किया गया था। इस पोर्टल पर पंचायत के विकास कार्यों से सम्बन्धित केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा कितना पैसा जारी किया गया है, कब आया है ? पंचायत में ग्राम प्रधान ने कितना काम करवाया है ? कब करवाया है ? और कितने पैसे खर्च किए हैं ? यह सभी जानकारी भारत के प्रत्येक नागरिक ऑनलाइन ही देख सकेंगे। 

पहले ग्राम पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित जानकारी लेने के लिए गूगल पर अलग-अलग पोर्टल हुआ करते हैं। जिसके माध्यम से लोगों को जानकारी लेने में काफी सारी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। लेकिन अभी ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लांच होने के बाद सभी लोग एक ही पोर्टल पर पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित सभी तरह की जानकारी ले सकते हैं। 

ई ग्राम स्वराज पोर्टल के साथ-साथ इसकी मोबाइल एप्लीकेशन भी लांच की गई है। जिससे आम आदमी दोनों तरीकों का इस्तेमाल करके पंचायत संबंधी विकास कार्यों की जानकारी ले सकते हैं। इसी के साथ ही आम आदमी को पंचायत संबंधित विकास कार्यों की जानकारी लेने के लिए अपने राज्य, जिला, ब्लॉक और ग्राम पंचायत को सेलेक्ट करने के बाद व्यक्ति को जानकारी उपलब्ध हो जाएगी। 


ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को ऑनलाइन कैसे देखे ?

ई ग्राम स्वराज ऐप के माध्यम से ग्राम पंचायत के विकास कार्यों को आप ऑनलाइन ही देख सकते हैं। इसके लिए बस आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा। 

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में प्ले स्टोर को ओपन करें। 

> अभी आप सर्च बॉक्स में E-Gram Swaraj टाइप करके सर्च करें।

> इसके बाद में ई ग्राम स्वराज ऐप ओपन हो जाएगी। इसे आप इंस्टॉल कर लें। 

> इसके बाद में आप अपना स्टेट सेलेक्ट करें।

> इसके बाद में जिला पंचायत सेलेक्ट करें।

> इसके बाद में ब्लॉक यानी तहसील सेलेक्ट करें।

> इसके बाद में ग्राम पंचायत सेलेक्ट करके Submit ऑप्शन पर क्लिक करें।


> अभी आप Financial Year सेलेक्ट करें।


> इसके बाद में Approved Activities ऑप्शन पर क्लिक करें।


अभी आप यहां पर यह देख सकते हैं कि आपकी पंचायत में कितने काम चलाए जा चुके हैं और कितने पैसे केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा जारी किए गए हैं। इसी के साथ ही ग्राम पंचायत के द्वारा आपके गांव में कौन-कौन से कार्य करवाए जा चुके हैं और कितने पैसे खर्च हुए हैं यह सभी डिटेल आप ऑनलाइन ही इस ऐप के माध्यम से इस प्रकार देख सकेंगे। 


ई ग्राम स्वराज पोर्टल के फायदे क्या हैं ? Benefits for E- Gram Swaraj Portal in Hindi

> पंचायत के विकास कार्यों से संबंधित जानकारी एक ही जगह पर ले सकेंगे।

> पंचायत के प्रधान के द्वारा गांव में कितना काम करवाया है। कितने रुपए खर्च किए हैं कौन-कौन से काम करवाए हैं किस योजना के तहत करवाए हैं यह सभी जानकारी आम आदमी ऑनलाइन ही देख सकते हैं। 

> इस पोर्टल पर दिखाएं अनुसार ग्राम पंचायत के प्रधान के द्वारा कौन-कौन से काम करवाए गए हैं। अगर आपके गांव में नहीं करवाए गए हैं। तब आप इसकी शिकायत भी करवा सकते हैं।

> ई ग्राम स्वराज पोर्टल के लांच होने के बाद पंचायत के विकास कार्यों से सम्बन्धित सभी डाटा इस पोर्टल पर मौजूद होगा। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी E-gram Swaraj Portal Kya Hai in Hindi जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। इसके अलावा अगर आपको इस टॉपिक से रिलेटेड कोई सुझाव या सवाल हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ