Bottom Article Ad

DSSSB क्या है ? DSSSB कौन कौनसे पदों की भर्तियां निकालता है ?

What is DSSSB Full Information in Hindi:- अगर आप सरकारी नौकरी प्राप्त करने के लिए प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे हैं और अक्सर सरकारी जॉब्स के नोटिफिकेशंस देखते रहते हैं तो आपने DSSSB Exam या DSSSB के द्वारा निकाली गई भर्तियों के बारे में जरूर सुना होगा। किंतु अगर आप नहीं जानते हैं कि DSSSB क्या है ? DSSSB की फुल फॉर्म क्या है ? DSSSB कौन कौनसे पदों की भर्तियां निकालता है ? DSSSB भर्ती में फॉर्म अप्लाई कैसे करे ? तो आप बिल्कुल सही जगह पर आए हैं, इस लेख को पढ़ने के बाद आपको DSSSB के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी।


DSSSB की फुल फॉर्म क्या है ?

DSSSB की Full Form 'Delhi Subordinate Services Selection Board' है तथा डीएसएसएसबी की फुल फॉर्म हिंदी में 'दिल्ली अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड' है।


DSSSB क्या है ?

DSSSB एक एजेंसी है जोकि केंद्र शासित प्रदेश दिल्ली में निकलने वाली सरकारी पदों की भर्तियों के लिए एग्जाम कंडक्ट करवाती है। देश के लगभग प्रत्येक राज्य में राज्य स्तर की भर्तियों का आयोजन राज्य स्तर के ही किसी न किसी बोर्ड के द्वारा करवाया जाता है जैसे कि अगर हम राजस्थान की बात करें तो राजस्थान में राज्य स्तर पर होने वाली भर्तियों का आयोजन RPSC (Rajasthan Public Service Commission) और RSMSSB (Rajasthan Subordinate and Ministerial Services Selection Board) के द्वारा किया जाता है।

ठीक ऐसे ही दिल्ली में राज्य स्तर पर होने वाली सरकारी पदों की भर्तियां DSSSB बोर्ड के द्वारा करवाई जाती है। 


DSSSB कौन कौनसे पदों की भर्तियां निकालता है ?

डीएसएसएसबी बोर्ड दिल्ली में राज्य स्तर पर होने वाली लगभग सभी सरकारी पदों पर भर्तियों निकालता है जैसे की

> पटवारी

> क्लर्क

> काउंसलर

> इंजीनियर

> LDC 

> प्राथमिक अध्यापक

> TGT (Trained Graduate Teacher)

> PGT (Post Graduate Teacher)

इनके अलावा भी कई पदों की भर्तियां यह बोर्ड आयोजित करवाता है।


DSSSB भर्ती में फॉर्म अप्लाई कैसे करे ?

अगर आप डीएसएसएसबी द्वारा आयोजित की जाने वाली भर्ती में आवेदन करना चाहते हैं आपको इनकी वेबसाइट पर विजिट करना होगा और देखना होगा कि वर्तमान में किसी भर्ती के फॉर्म चालू है या नहीं। अगर किसी भर्ती के फॉर्म चालू हो तो आप इनकी वेबसाइट पर रजिस्ट्रेशन करके संबंधित भर्ती में ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। फॉर्म अप्लाई करने के बाद आपकी एग्जाम होगी, अगर आप एग्जाम में पास आ जाते हैं और आपका नाम मेरिट लिस्ट में आ जाता है तो आप आपका सिलेक्शन दिल्ली में सरकारी कर्मचारी के रूप में हो जाता है। 

बाकी आप जिस भी भर्ती के लिए अप्लाई करते है उसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़े, ताकि आपको उस उस भर्ती के सलेक्शन प्रोसेस के बारे में पूरी जानकारी मिल पाए।

तो दोस्तो अभी आपको पता चल गया होगा की DSSSB kya hai in hindi ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ सोशल मीडिया पर जरूर शेयर करे। इसके अलावा अगर आपको ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक पर जानकारी चाहिए तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते है। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ