Bottom Article Ad

अग्निवीर कैसे बने ? How to Become Agniveer in Hindi

अग्निवीर कैसे बने ? How to Become Agniveer in Hindi

जैसा कि आप जानते ही होंगे कि भारतीय सेना को तीन भागों में विभाजित किया गया है जिसमें से थल सेना, वायु सेना और जल सेना होती है। अभी क्योंकि हम यहां पर अग्निवीर बनने से संबंधित जानकारी प्राप्त कर रहे हैं तो यहां पर आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि अग्निवीर कैसे बने ? अग्निवीर बनने के लिए योग्यता क्या है ? 

तो हम आपको बताना चाहेंगे कि अग्निवीर बनने के लिए बेसिकली इंडिया में मुख्य रूप से तीन फोर्स Navy, Air Force और Army होती हैं। इन सेनाओ में भर्ती होने के लिए अग्निवीरों के पास अलग-अलग योग्यताएं होनी चाहिए। तो हम आपको यहां पर तीनों सेनाओं से संबंधित अग्निवीर बनने के लिए क्या क्या योग्यताएं होनी चाहिए ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं। 


1. भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने से संबंधित जानकारी : - 

भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए फीस कितनी हैं ?

भारतीय सेनाओं में सबसे मजबूत और ताकतवर सेनाओं में से एक वायुसेना भी हैं। इस सेना में अग्निवीर बनने के लिए आपको ऑनलाइन आवेदन करना होगा जिसके लिए आपको एग्जाम फीस भी देनी होगी जिसमें की जनरल, ओबीसी, ईडब्ल्यूएस कैटेगरी वाले उम्मीदवारों को ₹250 और एससी, एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को ₹250 देने होते हैं। उम्मीदवार अपनी एग्जाम फीस का पेमेंट डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड, नेट बैंकिंग या मोबाइल बैंकिंग के थ्रू कर सकते हैं। 


भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनने के लिए आयु सीमा क्या है ? 

वैसे ऑफिशल नोटिफिकेशन में बताया गया है कि 2022 की भर्ती के लिए उम्मीदवार का जन्म 29-12-1999 से 29-6-2005 के बीच होना चाहिए। जिसमें की उम्मीदवार की कम से कम आयु 17.5 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 23 वर्ष तक आयु हो सकती है। 


भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने के लिए एजुकेशन क्वालिफिकेशन क्या है ? 

1. उम्मीदवार की 12 वीं पास मैथमेटिक्स, फिजिक्स और इंग्लिश जैसे सब्जेक्ट से होनी चाहिए। इसी के साथ ही 12 वीं में कम से कम 50% अंक होने चाहिए। इसके अलावा इंग्लिश में 50% अंक होना अनिवार्य हैं। 

2. या उम्मीदवार के पास इंजीनियरिंग (मैकेनिकल/इलेक्ट्रिकल/ इलेक्ट्रॉनिक्स/ऑटोमोबाइल/कंप्यूटर साइंस/इंस्ट्रूमेंटेशन/इनफार्मेशन टेक्नोलॉजी) में 3 साल का डिप्लोमा 50% अंक के साथ होना चाहिए। लेकिन इंग्लिश सब्जेक्ट में 50% अंक होने अनिवार्य है। 

3. भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से नॉन वोकेशनल सब्जेक्ट फिजिक्स और मैथ के साथ दो साल का वोकेशन कोर्स 50% अंक के साथ कंप्लीट हुआ होना चाहिए। इसके साथ ही इंग्लिश में 50% अंक होने अनिवार्य है। 

4. अगर हम यहां पर मेडिकल स्टैंडर्ड्स की बात करें तो इसमें आपकी हाइट 152.5 सेंटीमीटर और चेस्ट 5 सेंटीमीटर होना चाहिए। 

Note : - इसके अलावा अगर आपको भारतीय वायु सेना में अग्निवीर बनना है तो आप पहले इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ ले। जिसमें आपको भारतीय वायुसेना में अग्निवीर बनने से संबंधित योग्यता और सिलेबस, एग्जाम पैटर्न के बारे में पूरी जानकारी मिल जाएगी। 


2. इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने से संबंधित जानकारी : - 

इंडियन आर्मी अग्निवीर बनने के लिए आयु सीमा क्या है ? 

इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 17.5 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 23 वर्ष आयु हो सकती हैं। 


इंडियन आर्मी में अग्निवीर को मिलने वाली सैलरी कितनी हैं ? 

वैसे देखा जाए तो इंडियन आर्मी के अग्नि वीरों को लाइफ इश्योरेंस कवर 48 लाख रुपयों का और अन्य भत्ते प्लस में कई सुविधाएं भी उपलब्ध कारवाई जाती है। लेकिन यहां पर हम आपको इंडियन आर्मी में अग्निवीर को मिलने वाली सैलरी के बारे में बताने वाले हैं। जिसमें की अग्निवीर को पहले साल 30,000 रुपए प्रत्येक महीने सैलेरी के रूप में दिए जाते हैं। दूसरे साल 33,000 रुपए Per Month, तीसरे साल 36,500 रुपए Per Month और चौथे साल 40,000 Per Month रुपए देते हैं। 


इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए फिजिकल स्टैण्डर्ड क्या हैं ? 

Height : - 

Male - 165 CMS

Female (ST) - 157 CMS


Chest : - 

Male - 78 से 82 CMS 


Running : - 

Male - 1600 मीटर

Female - 800 मीटर 


Long Jump : - 

Male - 12 फीट 6 इंच 

Female - 9 फीट


High Jump : - 

Male - 3 फीट 6 इंच

Female - 3 फीट 


इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

1. उम्मीदवार भारत का नागरिक होना चाहिए। 

2. उम्मीदवार की आयु 17.5 वर्ष से लेकर के 23 वर्ष होनी चाहिए। 

3. भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10 वी पास होना चाहिए। 

4. अगर कोई उम्मीदवार 12 वीं पास है तो वह भी अग्निवीर बनने के लिए पात्र माना जायेगा। 

Note : - इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने के लिए आप इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ लें। इससे यह होगा की आपको ऑफिशियल नोटिफिकेशन में इंडियन आर्मी में अग्निवीर बनने से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाएगी। 


3. भारतीय जल सेना में अग्निवीर बनने से संबंधित जानकारी : - 

भारतीय जल सेना में अग्निवीर बनने के लिए फिजिकल स्टैण्डर्ड क्या हैं ? 

Height : - 

Male – 157 CMS 

Female (ST) – 152 CMS


Running : - 

Male – 1.6KM (7 Minute)


Squats : - 

Male - Uthak Baithak – 20


Visual Standards (Without Glasses) : - 

Better Eye – 6/6

Worse Eye – 6/9


Visual Standards (With Glasses) :

Better Eye – 6/6

Worse Eye – 6/6


भारतीय जल सेना में अग्निवीर बनने के लिए योग्यता क्या है ? 

1. भारतीय थल सेना में अग्निवीर बनने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 17.5 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 23 वर्ष तक आयु होनी चाहिए। 

2. अगर उम्मीदवार भारत की किसी भी मान्यता प्राप्त बोर्ड से दसवीं पास भी है तो वह भारतीय जल सेना में अग्निवीर बनने के लिए पात्र माना जाएगा। 

3. इसके अलावा उम्मीदवार 12वीं पास भी है तो भी वह इस भर्ती के लिए पात्र माना जाएगा। 


भारतीय जल सेना में अग्निवीर को सैलरी कितनी मिलती है ? 

हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि भारत की तीनों सेनाओं में जितने भी उम्मीदवारों को अग्निवीर की भर्ती में सेलेक्ट किया जाएगा उन सभी को तीनों सेनाओं में समान वेतन दिया जाएगा। जैसा कि हमने आपको ऊपर वेतन के बारे में जानकारी दे दी है। 

Note : - जहां तक मेरे को जानकारी है उसके अकॉर्डिंग तो अभी अग्निपथ योजना के तहत उम्मीदवारों को तीनों सेनाओं में 4 साल के लिए नौकरी प्रदान की जा रही है जिनमें से 70% अग्नि वीरों को 4 साल के बाद रिटायर कर दिया जाएगा और 30% अग्निवीरों को रेगुलर बेस पर नौकरी प्रदान की जाएगी। और तो और हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अभी भारत की तीनों सेनाओं में सिर्फ 4 साल की नौकरी और आयु में बदलाव किए गए हैं और इसके अलावा उनकी एजुकेशन क्वालिफिकेशन और भर्ती प्रक्रिया से संबंधित किसी भी प्रकार से बदलाव नहीं किया गया है।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ