Bottom Article Ad

ग्राम पंचायत और नगर पंचायत क्या है ? इनमें अंतर क्या होता है ?

What is the difference between gram panchayat and nagar panchayat in hindi:- अगर आप किसी गांव में रहते हैं तो ग्राम पंचायत शब्द आपके लिए नया नहीं होगा, क्योंकि भारत के ज्यादातर गांव को ग्राम पंचायत ही कहा जाता है। लेकिन कुछ ऐसे गांव भी होते हैं जो थोड़े बड़े होते है या जिनको हम छोटे शहर कह सकते हैं, ऐसे गांव को नगर पंचायत कहते हैं। तो नगर पंचायत का नाम सुनकर सवाल यह आता है कि आखिर ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में अंतर क्या होता है ? यह एक दूसरे से अलग कैसे हैं ? ग्राम पंचायत और नगर पंचायत कैसे काम करती है ? अगर आप इन दोनों के बारे में पूरी जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो इस लेख को अंत तक पढ़े आपको पूरी जानकारी मिल जाएगी।


ग्राम पंचायत क्या होती है ?

ग्राम पंचायत पंचायती राज्य व्यवस्था का सबसे छोटा स्तर होता हैं इसके बाद बड़े स्तर में पंचायत समिति और जिला परिषद आते हैं। ग्राम पंचायत में ऐसे गांव को रखा जाता है जिनकी जनसंख्या 20000 से कम होती है। ग्राम पंचायत को देहाती एरिया के रूप में जाना जाता है क्योंकि यहां पर नगर के मुकाबले कम सुविधाएं होती है।

ग्राम पंचायत के प्रमुख को मुखिया या सरपंच कहा जाता है जिसका चयन चुनाव के माध्यम से किया जाता है। चुनाव के दौरान गांव के 18 साल से अधिक उम्र के लोग जिनका वोटर आईडी बना हुआ है वो वोट करते है और जिसको ज्यादा वोट मिलते है वो गांव का मुखिया बनता है। इस मुखिया का कार्यकाल 5 साल का होता है 5 साल के बाद फिर से चुनाव होते हैं जिसमें एक बार फिर से गांव की आम जनता के द्वारा मुखिया का चुनाव किया जाता है।


नगर पंचायत क्या होती है ?

नगर पंचायत नगर पालिका के अंतर्गत आता है और यह नगर पालिका का सबसे छोटा स्तर होता है। नगर पंचायत में ऐसे नगर आते हैं जिनकी जनसंख्या कम से कम 20000 या इससे अधिक होती है। नगर पंचायत में ग्राम पंचायत के मुकाबले ज्यादा सुविधाएं होती है तथा इसके मुखिया को अध्यक्ष कहा जाता है।

जहां ग्राम पंचायत में सीधे आम जनता के द्वारा मुखिया का चुनाव किया जाता है वहीं नगर पंचायत में ऐसा नहीं होता है। नगर पंचायत में अलग-अलग वार्ड बने हुए होते है। चुनाव के दौरान हर एक वार्ड के पार्षद के लिए चुनाव होता है जिसको आम जनता वोट देकर चुनती है। उसके बाद नगर पंचायत के सभी वार्डों के विजेता पार्षद मिलकर अपने में से ही किसी एक सदस्य को अध्यक्ष के रूप में चुनते हैं। फिर यही सब मिलके 5 साल तक नगर पंचायत का कार्यभार संभालते हैं।

आपको बताते हैं कि ग्राम पंचायत और नगर पंचायत को राज्य सरकार चाहे तो भंग कर सकती है। ऐसा होने पर समय से पहले ही उस ग्राम या नगर पंचायत के चुनाव दुबारा होते है।


FAQ

ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में क्या अंतर होता है ?

ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में सबसे बड़ा अंतर तो जनसंख्या का ही होता है। नगर पंचायत में 20000 से अधिक जनसंख्या होती है जबकि ग्राम पंचायत की जनसंख्या काफी कम होती है।

गांव की प्रमुख को क्या कहते हैं ?

गांव के प्रमुख को देश के अलग-अलग राज्यों में कई नाम से जाना जाता है जैसे की मुखिया, सरपंच, प्रमुख आदि।

नगर पंचायत की प्रमुख को क्या कहते हैं ?

नगर पंचायत के प्रमुख अध्यक्ष कहते हैं।

तो दोस्तों अभी आपको ग्राम पंचायत और नगर पंचायत में क्या होती है तथा इनमें क्या अंतर होता है ? इसके बारे में पूरी जानकारी मिल गई होगी। अगर आप ऐसे ही किसी अन्य टॉपिक के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ