Bottom Article Ad

राजस्थान खेत की गिरदावरी कैसे डाउनलोड करें ?

How to Download Khet Girdawari Online:- दोस्तों आज के इस लेख में हम आपको राजस्थान खेत की गिरदावरी कैसे डाउनलोड करते हैं। इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। जैसे गिरदावरी क्या हैं ? राजस्थान खेत की गिरदावरी अपने मोबाइल से कैसे डाउनलोड करें ? 

राजस्थान खेत की गिरदावरी कैसे डाउनलोड करें ?


गिरदावरी क्या होती है ? What is Girdawari in hindi

गिरदावरी एक ऐसा डॉक्यूमेंट होता है। जिसके अंदर हमारी जमीन का पूरा रिकॉर्ड होता है। जैसे आपने अपने खेत में कौन सी फसल बोई है। फसल बोने में सिंचाई कैसे हुई है। कितनी जमीन पर खेती की गई है। यह सभी जानकारी गिरदावरी के अंदर होती है। 

गिरदावरी एक कानूनी डॉक्यूमेंट होता है। जिसमें आपको वे सभी जानकारी मिल जाती है। जो आप की खेती से रिलेटेड है जैसे कि खसरा संख्या, आपने किस तरह की फसल (खरीफ और रबी) बोई हैं। आपकी कुल कितनी जमीन हैं। 

अब यह बात आती है कि गिरदावरी किस काम आती है। तो बेसिकली गिरदावरी जब भी आप अपने खेत पर लोन लेने के लिए बैंक में जाते हैं। वहां पर गिरदावरी डॉक्यूमेंट मांगा जाता है। इसके अलावा आपकी फसल खराब हो जाती है। तो फसल की क्लेम करने के लिए गिरदावरी की जरूरत पड़ती है। और भी बहुत सारे काम होते हैं। जिनमें गिरदावरी की जरूरत पड़ती ही रहती है। 

गिरदावरी को आप अपने एरिया में पटवारी के पास जाकर के गिरदावरी ले सकते हैं या इसके अलावा आप अपने मोबाइल से ही ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं। लेकिन हम आपको यहां पर राजस्थान खेत की गिरदावरी कैसे डाउनलोड करते हैं। इसके बारे में बताने वाले हैं। 

इस जानकारी को वीडियो में देखने के लिए यंहा क्लिक करे।


राजस्थान खेत की गिरदावरी कैसे डाउनलोड करें ? 

राजस्थान राज्य के अंदर खेत की गिरदावरी डाउनलोड करने के लिए ये स्टेप्स फॉलो करें -

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।

> इसके बाद में सर्च बार में e dharti Rajasthan Girdawari टाइप करके सर्च करें। 

> इसके बाद में गिरधारी डाउनलोड करने के लिए आपके सामने ऊपर ही ऊपर khasra.rbaas.in की वेबसाइट ओपन हो जाएगी इस पर आपको क्लिक कर देना है।

अभी इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आपके सामने ऐसा पेज ओपन हो जाएगा। 

यंहा पर आपको अपनी डिटेल्स डालनी होगी।

जिले का नाम

तहसील का नाम

गांव का नाम

इसके बाद में आपको फसल सेलेक्ट करनी है। और कौन से संवत की फसल गिरदावरी डाउनलोड करना है। वह सेलेक्ट करना है।

यहां पर आपको संवत यानी कौन सी साल की फसल की गिरदावरी डाउनलोड करनी है। जैसे हमारे साल 2018, 2019, 2020, 2021 होती है वैसे ही हिन्दू धर्म मे संवत होती है, आपको जिस संवत की गिरदावरी डाउनलोड करनी हो वो सेलेक्ट करे।

इसके अलावा यहां पर फसल के प्रकार भी दिए हुए हैं। जैसे खरीफ, रबी, जायद आप जिस भी फसल को बोते हैं। वह भी सेलेक्ट करना हैं। 

> इसके बाद में आपको खाता संख्या सेलेक्ट करनी होगी। जिसके लिए खाता संख्या ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आपके सामने खाता संख्या आ जाएगी और साथ ही में किसानों के नाम भी आ जाएंगे। 

> इनमें से अपने खसरा संख्या सेलेक्ट करें।

> आगे बढ़ें ऑप्शन पर क्लिक करें।

> इसके बाद में आपके सामने आपकी खेत की गिरदावरी आ जाएगी। जिसे आप डाउनलोड करना चाहते हैं तो वह डाउनलोड करें ऑप्शन पर क्लिक करें। अपने मोबाइल या कंप्यूटर में डाउनलोड करें।

> अगर आपको यह गिरदावरी कहीं पर जमा करवानी हो तो इस गिरदावरी पर पटवारी/गिरदावर के साइन करवा कर जमा करा सकते हैं। 


FAQ

खेत की गिरदावरी कौनसी वेबसाइट से डाउनलोड होती है ?

आप khasra.rbaas.in की वेबसाइट पर जाकर खेत की गिरदावरी डाउनलोड कर सकते है।

क्या खेत की गिरदावरी डाउनलोड करना फ्री है ?

जी हां आप बिल्कुल फ्री में अपने खेत की गिरदावरी डाउनलोड कर सकते हैं।

क्या हम अपने मोबाइल से ऑनलाइन खेत की गिरदावरी डाउनलोड कर सकते हैं ?

जी हां आप ऐसा कर सकते हैं, इस लेख में इसी का प्रोसेस विस्तार से बताया गया है।

ये भी पढ़े...

इस तरीके से आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से फ्री में अपने खेत की गिरदावरी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपको यह छोटी सी जानकारी पसंद आती है। तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ