Bottom Article Ad

जन आधार कार्ड 2.0 क्या है ? और कैसे बनाएं ?

What is a Jan Aadhar Card 2.0 in Hindi:- जब से राजस्थान के अंदर भामाशाह कार्ड को बनाया गया है। तब से भामाशाह कार्ड के अंदर काफी चीजें अपडेट की गई थी। और इसी के साथ ही भामाशाह कार्ड को जन आधार कार्ड के अंदर कन्वर्ट कर दिया गया था। जिन भी नागरिकों के भामाशाह कार्ड बने हुए थे। उनके डायरेक्ट जन आधार कार्ड अपने आप ही बन गए थे। लेकिन जिन नागरिकों के जन आधार कार्ड नहीं बनाए गए थे। उन्होंने भी बनवा लिया था। लेकिन काफी लोगों ने अपने जन आधार कार्ड में कुछ भी अपडेट नहीं करवाया मतलब आप ने जन आधार कार्ड के अंदर किसी भी तरह के डॉक्यूमेंट नहीं अपलोड करवाएं। जिसके कारण आपके जन आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपलोड न होने के कारण आपको काफी सारे Errors देखने को मिलते हैं।

जब भी आप जन आधार कार्ड के माध्यम से किसी भी योजना के लिए फॉर्म अप्लाई करते हैं या लाभ उठाना चाहते हैं। तब आपके सामने काफी सारे प्रॉब्लम आती है। क्योंकि आपने जन आधार कार्ड के अंदर डाक्यूमेंट्स को अपलोड नहीं कर रखा है। 

अभी हाल ही में एक अपडेट आया था जिसमें आपको जन आधार कार्ड के अंदर जाति प्रमाण पत्र और मूल निवास को लिंक करना होगा। 

इसी के साथ ही आपको यह भी सुनने को मिल रहा होगा। कि जन आधार कार्ड 2.0 क्या होता है और कैसे बनाएं ? इसके बारे में हम आपको आज के इस ब्लॉग में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं।

जन आधार कार्ड 2.0 क्या है ? और कैसे बनाएं ?


जन आधार कार्ड 2.0 क्या है ? और कैसे बनाएं ? 

वैसे समझा जाए तो जन आधार कार्ड 2.0 एक नया वर्जन है। जिसके अंदर आपको अपने सभी डाक्यूमेंट्स को अपडेट करना होगा। जैसे कि मूल निवास, जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, वोटर आईडी, पासपोर्ट, राशन कार्ड यह सभी अपडेट करने होंगे। तभी आप किसी सरकारी योजना का लाभ ले सकेंगे।

अगर आप अपने जन आधार कार्ड में अपने डॉक्यूमेंट को अपडेट नहीं करवाते हैं। तब आपको किसी भी तरह की सरकारी योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा।

इसके लिए आपको जन आधार कार्ड 2.0 अलग से बनवाना नहीं पड़ेगा। बल्कि आपको अपने जन आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट को अपडेट ही करना होगा। जन आधार कार्ड में डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए आप किसी ईमित्र सेंटर या सीएससी सेंटर पर जाकर के कांटेक्ट कर सकते हैं। वहां पर आपसे ज्यादा से ज्यादा ₹50 डॉक्यूमेंट अपडेट करने के लिए लेंगे।


FAQ

क्या जन आधार 2.0 नया कार्ड है ?

नही पुराने जन आधार को ही 2.0 कहा जा रहा है बस इसमें फर्क ये है कि जब आप जन आधार में अपने सभी डॉक्यूमेंट अपलोड करवा लेते है तो उसमे किसी चीज की कमी नही रहती इस वजह से उसे जन आधार 2.0 कहा जा रहा है।

क्या जन आधार कार्ड बंद हो जाएगा ?

अभी तक सरकार द्वारा ऐसा कोई भी आदेश नहीं दिया गया है इसलिए इसलिए हम ऐसा मान सकते है की जन आधार बंद नही होगा।

क्या भामाशाह कार्ड फिर से चालू होगा ?

अभी तक राजस्थान सरकार के द्वारा ऐसा कोई भी निर्देश नहीं दिया गया है इसलिए इसके बारे में कुछ भी कहना मुश्किल है।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपके सारे कंफ्यूजन दूर हो गए होंगे कि जन आधार कार्ड 2.0 क्या होता है ? जन आधार कार्ड 2.0 कैसे बनाएं ? अगर आपको यह जानकारी थोड़ी भी हेल्पफुल लगी हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

1 टिप्पणियाँ