Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?

Rajasthan mukhymantri krishak sathi yojana full information in hindi : - किसान के खेती करने से लोगों को खाने की पूर्ति होती है। जब किसान खेती करते हैं। तब उनके सामने काफी सारी समस्याएं आती है। जैसे खेत में सिंचाई करना, बुवाई करना, अगर फसल खराब हो जाए तब उसका भी नुकसान किसान को ही होता है। जिससे काफी किसान भाई बैंक से कर्जा ले लेते हैं। और यह कर्जा न चूकने के कारण किसान आत्महत्या के शिकार भी हो जाते हैं। इसके अलावा किसानों को खेती करने के दौरान किसी भी तरह की चोट लगना या मृत्यु हो जाती हैं। तब उनके परिवार पर क्या बितती होगी। इस बात से तो आप वाकिफ ही होंगे। इन सभी समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकारों के द्वारा किसान के हित में तरह-तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। उन्हीं में से एक राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत किसानों को ₹200000 दिए जाएंगे।

आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना क्या है ? मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का आवेदन कैसे करें ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी इस ब्लॉग में देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?


योजना का नाम - राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

उद्देश्य - किसानों को सहायता राशि देना

धनराशि - 5000 से 200000

आवेदन करना - ऑफलाइन


राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना क्या है ? 

राजस्थान सरकार की ओर से राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना की शुरुआत की गई है। और इस योजना को पहले राजीव गांधी कृषक साथी योजना के नाम से जाना जाता था। इस योजना के तहत किसानों को खेती करने के समय किसी भी तरह की चोट लगने या मृत्यु होने पर ₹5000 से ₹200000 तक की धनराशि दी जाती है।

किसान को खेती करने के समय किसी भी तरह की चोट लगने, विकलांग होने या किसान की मृत्यु होने पर सरकार की तरफ से इस योजना का लाभ दिया जाता है।


मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का लाभ किन को दिया जाता है ?

राजस्थान में खेती करने वाले सभी किसानों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाता है। नीचे दी गई सभी परिस्थितियों में होने पर किसान को लाभ दिया जाएगा। जैसे : -

1. खेत में फसल की सिंचाई और बुवाई करने के समय होने वाली दुर्घटना।

2. खेत में किसी जहरीले बिच्छू या सांप के काटने पर।

3. खेत में किसान को बिजली का करंट लगने या खेत से निकली बिजली लाइन से लगे करंट से होने वाली दुर्घटना।

4. किसान को मंडी से अनाज लाने और ले जाने के बीच होने वाली दुर्घटना।

5. इसके अलावा खेती करने के दौरान अगर किसान विकलांग, चोट लगने या मृत्यु होने की स्थिति में किसान को 5000 से ₹200000 तक का मुआवजा दिया जाएगा।


राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या है ? 

यह योजना सिर्फ राजस्थान के किसानों के लिए ही है। तब इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान के पास निम्न योग्यताएं हों।

1. राजस्थान का मूल निवासी हो

2. इस योजना का लाभ लेने के लिए किसान की उम्र 50 से 70 साल के बीच में हो।

3. आवेदन करने वाला किसान हो। इसके लिए एक प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

4. दुर्घटना खेती के काम करने के समय होनी चाहिए। तभी किसान को इस योजना का लाभ दिया जाएगा।

5. दुर्घटना होने के 6 महीने के अंदर अंदर इस योजना के तहत किसान आवेदन करता है। तभी उसको इस योजना का लाभ मिल सकेगा।


राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना के तहत मिलने वाली धनराशि : - 

मृत्यु होने पर -  ₹200000

विकलांगता होने पर - ₹50000

हाथ व पैर टूटने पर - ₹50000

दुर्घटना में किसी अंग का फ्रैक्चर होना - ₹5000

रीड की हड्डी टूटने पर - ₹50000


मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या हैं ? 

आधार कार्ड

बैंक पासबुक

किसान की फोटो

जमीन से संबंधित कागजात

आधार कार्ड जन आधार कार्ड राशन कार्ड

किसान की मृत्यु होने पर पोस्टमार्टम रिपोर्ट

हादसा होने की स्थिति में एफ आई आर रिपोर्ट


मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का फॉर्म कैसे भरें ? 

राजस्थान मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का ऑफलाइन फॉर्म भरना होगा। जिसके लिए आपको अपने जिले के कृषि विभाग में जाकर के कृषक साथी योजना का फॉर्म लेना होगा। इस फॉर्म में मांगी गई सभी जानकारी ध्यान पूर्वक सही तरीके से भरकर और साथ ही इसमें मांगे गए सभी दस्तावेज को अटैच करके अपने जिले के कृषि विभाग में जमा कर दीजिए। उसके बाद में लाभार्थी के बैंक अकाउंट में धनराशि डिपॉजिट कर दी जाएगी। इस तरह से आप मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना का ऑफलाइन फॉर्म भर सकते हैं।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी मुख्यमंत्री कृषक साथी योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ