Bottom Article Ad

EWS क्या होता है ? EWS Certificate कैसे बनाये ?

How to Apply For EWS Certificate in Hindi : - भारत ही एकमात्र ऐसा देश हैं। जहां पर आरक्षण की सुविधा प्रदान की गई है। इसके अलावा दुनिया का ओर कोई भी ऐसा देश नहीं जिसने अपने नागरिकों को आरक्षण दे रखा हैं। 

भारत में अभी तक OBC (Other Backward Classes), SC (Schedule Caste) और ST (Schedule Tribe) कैटेगरी से बिलॉन्ग करने वाले लोगों को ही आरक्षण मिल रहा था। लेकिन साल 2019 से General कैटेगरी से आने वालों को भी भारत सरकार ने 10% का आरक्षण देने की घोषणा कर दी हैं। साल 2019 से पहले जनरल कैटेगरी को किसी भी प्रकार का आरक्षण नहीं दिया गया था।

अगर आप भी आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग से हैं। तब इसका प्रुफ देने के लिए EWS सर्टिफिकेट बनवाना होगा। ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट कैसे बनाया जाता है। इसके बारे में हमने आपको नीचे ही जानकारी दे दी है। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको EWS क्या होता हैं ? EWS सर्टिफिकेट कैसे बनाए ? EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ? EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए योग्यता क्या हैं ? EWS सर्टिफिकेट की कितनी वैलिडिटी होती हैं ? इन्हीं सभी सवालों के बारे में जानकारी देने वाले हैं। 

EWS क्या होता है ? EWS Certificate कैसे बनाये ?


EWS क्या होता हैं ? What is EWS in Hindi 

EWS का पूरा नाम " Economically Weaker Section " होता हैं। जिसका हिंदी में अर्थ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग हैं।

ईडब्ल्यूएस एक Reservation System (आरक्षण प्रणाली) होता है। जिसमें आर्थिक रूप से कमजोर सामान्य वर्ग के लोगों को 10% का आरक्षण दिया जाता है। आरक्षण का मतलब लोगों को एक अलग ही तरह से शिक्षण संस्थानों और जॉब में पद देने के लिए अधिकार देना है। जैसा कि आप सभी लोग जानते ही होंगे कि कम मार्क्स प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को कॉलेज या यूनिवर्सिटी में एडमिशन दे दिया जाता हैं। इसका मुख्य कारण आरक्षण होता है।

साल 2019 से भारत सरकार ने ईडब्ल्यूएस कैटेगरी से संबंध रखने वाले लोगों को भी 10% का आरक्षण दे दिया है। जिसके माध्यम से सामान्य वर्ग के स्टूडेंट्स भी कम अंक प्राप्त होने पर  कॉलेज और यूनिवर्सिटी में एडमिशन ले सकेंगे। साथ ही अन्य वर्गों को मिलने वाली सुविधाएं भी सामान्य वर्ग के लोगों को भी मिल सकेगी। 

हम आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हमारे पूरे भारत देश में टोटल 59.50% आरक्षण की व्यवस्था की गई हैं। जिसमें से OBC (Other Backward Classes) 27%, SC (Schedule Caste) 7.5% और ST (Schedule Tribe) 15%, EWS (Economically Weaker Section) 10% आरक्षण दिया गया हैं। 


EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ? EWS certificate required documents

आधार कार्ड 

पैन कार्ड 

आय प्रमाण पत्र 

मूल निवास प्रमाण पत्र 

पासपोर्ट साइज फोटो 

राशन कार्ड 

प्रॉपर्टी दस्तावेज 

शपथ पत्र 

10वीं 12वीं मार्कशीट


EWS सर्टिफिकेट बनाने के लिए योग्यता क्या हैं ? Eligibility Criteria for EWS Certificate

1. आवेदक General (सामान्य) कैटेगरी से होना चाहिए।

2. आवेदक और आवेदक की पारिवारिक वार्षिक आय 800000 रुपए  से अधिक नहीं होनी चाहिए। इसी के साथ ही पारिवारिक इनकम का सोर्स कृषि, सैलरी, मकान का किराया और बिजनेस इन्हीं सभी तरीकों से होना चाहिए।

4. आपके पास 5 एकड़ से ज्यादा जमीन नहीं होनी चाहिए।

5. आपके और आपके परिवार के सदस्यों के पास शहर में रहने के लिए 200 वर्ग गज से अधिक फ्लोट नहीं होना चाहिए।

6. परिवार के पास 1000 स्क्वायर फीट से ज्यादा का फ्लोट नहीं होना चाहिए।


EWS सर्टिफिकेट कैसे बनाए ? How to Apply For EWS Certificate in Hindi

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को आप दो तरीकों से बनवा सकते हैं।

1. Online - ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को आप ऑनलाइन बनवा सकते हैं। ऑनलाइन बनवाने के लिए आप अपने राज्य में यह पता करें की आपके राज्य में ऑनलाइन ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाया जा सकता हैं या नही। क्योंकि ऑनलाइन ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनाने की सुविधा किसी किसी राज्य में ही उपल्ब्ध होती हैं। 

राजस्थान में ऑनलाइन ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को बनवाने के लिए आप अपने नजदीकी ई मित्र सैंटर पर जाकर के बनवा सकते हैं। जिसके लिए आप EWS सर्टिफिकेट बनवाने से संबंधित सभी दस्तावेज साथ में ले जावे। इसके बाद ई मित्र सैंटर पर आपका EWS सर्टिफिकेट बना दिया जाएगा। 

2. Offline - अगर आपके शहर या राज्य में ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को ऑनलाइन बनाने की सुविधा नहीं है। तब आप अपने जिला मजिस्ट्रेट, कलेक्टर, डिप्टी कमिश्नर, तहसीलदार और उपविभागीय अधिकारी के पास जाकर के ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को बनाया जा सकता है। 


EWS सर्टिफिकेट की वैलिडिटी कितनी है ? 

ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट 1 साल के लिए वैलिड रहता है। मतलब आप ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को 1 साल के लिए ही यूज कर सकते हैं। इसके बाद में आपको ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट को रिन्यू करवाना होगा। कहीं-कहीं पर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैलिडिटी 3 महीने और 6 महीने के लिए भी होती है। ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट की वैलिडिटी कितनी है ? यह जानने के लिए आप जिस जगह पर ईडब्ल्यूएस सर्टिफिकेट बनवाया है। उस जगह पर जा करके चेक कर सकते हैं। 


FAQ

EWS की फुल फॉर्म क्या है ?

EWS की फुल फॉर्म Economically Weaker Section हैं।

EWS का अर्थ हिंदी में क्या होता है ?

EWS का अर्थ हिंदी में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग होता हैं।

EWS कौनसी जाति का बनता है ?

सामान्य कैटेगरी में आने वाले कमजोर वर्ग के बच्चों का EWS सर्टिफिकेट बनता है।

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों आज हमने आपको EWS certificate kya hota hai ? EWS certificate kaise bnaye ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दे दी हैं। अतः हम उम्मीद करते हैं कि हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको ज़रूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ