Bottom Article Ad

राजस्थान शुभ शक्ति योजना क्या है ? इस योजना का फॉर्म कैसे भरें ?

What is Shubh Shakti Yojana Full Information in Hindi : - राजस्थान के श्रमिक परिवार की महिलाओं और लड़कियों को शिक्षा के प्रति जागरूक और महिलाओं को अपना खुद का रोजगार शुरू करने के लिए राजस्थान सरकार ने एक नई स्कीम लॉन्च की है " जिसका नाम राजस्थान शुभ शक्ति योजना " है। 

इस योजना के तहत राजस्थान के सभी श्रमिक परिवार की महिलाओ और लड़कियों को शिक्षा प्राप्त करने, अपना खुद का रोजगार शुरू करने, कौशल प्रशिक्षण लेने और विवाह करने पर ₹55000 की सहायता राशि दी जाएगी। क्या आप जानना चाहेंगे कि राजस्थान शुभ शक्ति योजना क्या है ? राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है ? राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभ कैसे लें ? अगर आप इस योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी जानना चाहते हैं तो इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


योजना का नाम - राजस्थान शुभ शक्ति योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

किसके द्वारा - राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

धनराशि - 55000 रूपए

आवेदन - ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों

उद्देश्य - महिलाओं और बालिकाओं को आर्थिक सहायता प्रदान करना

लाभार्थी - श्रमिक वर्ग की महिलाएं और बालिकाएं

अधिकारी की वेबसाइट - labour.rajasthan.gov.in


राजस्थान शुभ शक्ति योजना क्या है ? What is Rajasthan Shubh Shakti Yojana in Hindi

राजस्थान के माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा राजस्थान शुभ शक्ति योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसका मुख्य उद्देश्य सभी श्रमिक परिवार की महिलाओं और लड़कियों को ₹55000 की सहायता राशि प्रदान करना है। यह सहायता राशि महिला और लड़की अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने, कौशल प्रशिक्षण लेने, अपना खुद का रोजगार शुरू करने और विवाह करने पर खर्च कर सकती है। आपको जानकर के यह खुशी होगी कि इस योजना का सारा पैसा डायरेक्ट महिला के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दिया जाएगा। 

इस योजना का लाभ उठाने से महिलाएं सशक्त और आत्मनिर्भर बन सकेगी जिससे वह किसी ओर पर डिपेंड नहीं होगी। इसी के साथ ही महिला को अपना खुद का रोजगार शुरू करने और लड़की को अपनी उच्च शिक्षा प्राप्त करने में किसी भी तरह की आर्थिक तंगी नहीं झेलनी पड़ेगी। 


राजस्थान शुभ शक्ति योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या है ? 

> इस योजना का लाभ उठाने के लिए महिला या बालिका राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

> बालिका और महिला अविवाहित होनी चाहिए।

> बालिका की उम्र 18 वर्ष से कम नहीं होनी चाहिए।

> आवेदन करने की तिथि से पहले माता पिता 1 वर्ष तक श्रमिक का काम किया हुआ हो। इसके लिए उनके पास श्रमिक होने का प्रमाण पत्र भी होना चाहिए। 

> इस योजना के लिए आवेदन केवल श्रमिक परिवार ही कर सकते हैं।

> महिलाओं और लड़कियों का बैंक अकाउंट होना अनिवार्य है।

> महिला और बालिका आठवीं पास की हुई होनी चाहिए।


राजस्थान शुभ शक्ति योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

  • आधार कार्ड 
  • बैंक पासबुक 
  • जन आधार कार्ड
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • मोबाइल नंबर 
  • पासपोर्ट साइज फोटो 
  • आठवीं पास मार्कशीट
  • मूल निवास प्रमाण पत्र 
  • बालिका का जन्म प्रमाण पत्र


राजस्थान शुभ शक्ति योजना का फॉर्म कैसे भरें ? 

इस योजना का आप आवेदन ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से कर सकते हैं। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए आप अपनी नजदीकी किसी श्रम विभाग में जाकर के संपर्क कर सकते हैं। वहां पर आपको एक फॉर्म दिया जाएगा जिसमें मांगी गई सभी जानकारी भरकर के साथ ही में मांगे गए सभी डॉक्यूमेंट को अटैच करके श्रम विभाग में जमा कर दीजिए। इसके अलावा राजस्थान शुभ शक्ति योजना का ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप अपने नजदीकी ईमित्र सेंटर या सीएससी सेंटर पर जाकर के संपर्क कर सकते हैं। आप चाहे तो अपने मोबाइल या लैपटॉप से ही ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं। 

> इसके लिए आप सबसे पहले अपने मोबाइल में SSO पोर्टल को ओपन करें। 

> इसके बाद में SSO ID और पासवर्ड डालकर के LOG IN करें।

> इसके बाद में LDMS एप को सर्च करके ओपन करें। 

> इसके बाद में यहां पर आपको कुछ प्रोसेस करना होगा जिसके लिए आप पहले रजिस्ट्रेशन करेंगे।

> इसके बाद BOCW Welfare Board ऑप्शन पर क्लिक करें।

> इसके बाद में आपके सामने कई तरह की योजनाएं आ जाएगी उनमें से आप शुभ शक्ति योजना को सेलेक्ट करें।

> इसके बाद आपके सामने एक एप्लीकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा जिसे आप कंप्लीट रुप से सही तरीके से भर ले और सबमिट करें।

इस तरह से आप राजस्थान शुभ शक्ति योजना के लिए ऑनलाइन अप्लाई कर सकते हैं। 

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ