Bottom Article Ad

राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ?

What is Rajasthan Kanya shaadi Sahyog Yojana full information in Hindi : - ऐसा देखा गया है कि हमारे भारतीय समाज में गरीब परिवार के लोग अपनी लड़की की शादी छोटी सी उम्र में कर देते हैं। जिसके कारण लड़की की पढ़ाई बीच में ही छूट जाती है। लड़की की नाबालिग उम्र में ही शादी होने के कारण उसकी पढ़ाई तो बीच में छूटती है। बल्कि उसकी आधी जिंदगी ऐसे ही बर्बाद हो जाती है। इन सभी समस्याओं को देखते हुए भारत सरकार और राज्य सरकार के द्वारा अलग-अलग तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। जिनकी मदद से गरीब परिवार की लड़कियों को आगे की पढ़ाई करने में प्रोत्साहित किया जाता हैं। इन्हीं सभी योजनाओं में से राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना है। जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। अगर नहीं जानते हैं। तब भी आपको आज के इस ब्लॉग में राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी आपको मिलने वाली है। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ?

योजना का नाम - राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना

योजना की शुरुआत - 2016-17

सरकार - राजस्थान सरकार

ऑफिशल वेबसाइट - sje.rajasthan.gov.in

टोल फ्री नंबर - 01412220194


राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ? 

1 अप्रैल 2017 के बजट के अनुसार राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना के अंतर्गत 18 साल की उम्र में विवाह करने वाली कन्या को ₹20000 की धनराशि उपलब्ध करवाई जाएगी। 10वीं पास कन्याओं की शादी करने के लिए ₹30000 की धनराशि, स्नातक मतलब ग्रेजुएशन करने के बाद कन्याओं की शादी करने के लिए ₹40000 की धनराशि प्रदान की जाती है। 

गरीब परिवार के लोग अपनी कन्या की शादी छोटी उम्र में करा देते हैं। जिसके कारण कन्या को बीच में ही अपनी पढ़ाई को छोड़ना पड़ता है। और यह समस्या दोबारा ना आए इसके लिए राजस्थान सरकार की ओर से कन्या शादी सहयोग योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत कन्या को पढ़ाई की ओर प्रोत्साहित करने के लिए यह धनराशि दी जाती है। और इससे गरीब परिवार के लोगों को भी प्रोत्साहित किया जा सकेगा। जिससे वह अपनी लड़कियों को आगे की पढ़ाई करा सकें।

इस योजना का लाभ किसी भी गरीब परिवार की दो कन्या ही ले सकेंगी। इसी के साथ ही कन्या की शादी के 1 महीने पहले या 6 महीने पहले तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकती है। 


राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना के फायदे क्या क्या है ? 

> कन्या शादी सहयोग योजना का लाभ लेने से समाज में बाल विवाह प्रथा का अंत होगा।

> कन्या आगे की पढ़ाई करने के लिए प्रोत्साहित होगी और इससे गरीब परिवार को भी फायदा हो सकेगा।

> अगर कन्या आगे की पढ़ाई करती है। तब वह सरकारी नौकरी या प्राइवेट नौकरी कर सकेगी। जिससे वह घर वालों पर बोझ नहीं बन सकेगी।

> कन्या की दसवीं कक्षा में शादी करने पर ₹30000 की धनराशि राजस्थान सरकार की तरफ से उपलब्ध करवाई जाती है।

> ग्रेजुएशन करने पर कन्या को ₹40000 की धनराशि दी जाती है।

> अगर 18 साल होने पर कन्या की शादी करवाई जाती है तब इसको ₹20000 की धनराशि उपलब्ध करवाई जाती है।


राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना का आवेदन करने के लिए दस्तावेज -

शादी का कार्ड 

जाति प्रमाण पत्र

बैंक पासबुक

जन आधार कार्ड

कन्या का आधार कार्ड

राशन कार्ड की फोटो कॉपी 

लड़के का आयु प्रमाण पत्र

लड़की का आयु प्रमाण पत्र

बीपीएल परिवार होने का प्रमाण पत्र

विवाह पंजीयन का प्रमाण पत्र


राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता : - 

1. इस योजना के तहत लाभ लेने वाली कन्या राजस्थान की स्थाई निवासी हो।

2. कन्या की आयु 18 वर्ष हों।

3. इस योजना का लाभ परिवार की दो ही कन्या लाभ उठा सकती हैं।

4. लाभ लेने वाली कन्या SC या BPL परिवार से संबंध रखती हों।


राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना का ऑफलाइन फॉर्म कैसे भरें ? 

इस योजना के तहत ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आपको एक फॉर्म की जरूरत पड़ेगी। इस फॉर्म को आप सामाजिक न्याय विभाग में जाकर प्राप्त कर सकते हैं। अभी इस फॉर्म को डाउनलोड करने के लिए नीचे डाउनलोड बटन पर क्लिक करें।

Download Form PDF

इसके बाद में इस फॉर्म में मांगी गई सभी इंफॉर्मेशन भर के अपने नजदीकी सामाजिक न्याय अधिकारिता विभाग में जमा कर दीजिए या आप अपनी नजदीकी तहसील में जाकर जमा कर दीजिए। फिर आपका यह फॉर्म अप्रूव होने के बाद में आपके बैंक अकाउंट में धनराशि डिपॉजिट कर दी जाएगी।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ