What is Mukhymantri Kanyadan Hathaleva Yojana Full Information in Hindi : - पिछले 2 वर्षों से राजस्थान में माननीय मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी की सरकार आने से काफी तरह की लोक कल्याणकारी योजनाएं चलाई जा रही है। इन्हीं में से एक योजना " मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना " है। जिसका मुख्य उद्देश्य राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों के विवाह पर कुछ सहायता राशि प्रदान करना है। जिससे गरीब परिवार की बेटियों को शादी करने और शादी के बाद आगे की पढ़ाई करने पर किसी भी प्रकार की दिक्कत का सामना ना करना पड़े और इस योजना के तहत लड़की के विवाह के पहले 50% धनराशि और विवाह के बाद 50% धनराशि डायरेक्ट लडकी के बैंक अकाउंट में ट्रांसफर कर दी जाती है।
तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना क्या है ? मुख्यमंत्री कन्यादान योजना का फॉर्म कैसे भरें ? मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की पात्रता क्या है ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।
योजना का नाम - मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना
सरकार - राजस्थान सरकार
लाभार्थी - राज्य की सभी लड़कियां
उद्देश्य - लड़कियों की शादी पर धनराशि प्रदान करना
धनराशि - 51000 रुपए
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना क्या है ? What is Mukhyamantri Kanyadan Yojana in Hindi
साल 2015 में शुरू की गई राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना की राशि को बढ़ाकर के साल 2021 में ₹51000 कर दिए गए हैं। इस योजना के तहत राजस्थान के सभी आर्थिक रूप से कमजोर परिवार की लड़कियां, अनुसूचित जाति अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के परिवारों की लड़कियां, विशेष खिलाड़ियों और विशेष योग्यजन परिवार के लड़कियों के विवाह पर ₹31000, दसवीं पास होने पर ₹41000 और ग्रेजुएशन पास होने पर टोटल ₹51000 प्रति एक पुत्री के विवाह पर दिए जाते हैं।
राजस्थान मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का मुख्य उद्देश्य राजस्थान में गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाली लड़कियों के विवाह पर सहायता राशि के रूप में 51000 रूपए प्रदान करना है। जिससे गरीब परिवार अपनी लड़की की शादी बिना किसी दिक्कत के करा सके। इसी के साथ ही लड़की इस धनराशि का इस्तेमाल अपने आगे की पढ़ाई जारी रखने पर भी इस्तेमाल कर सकती है।
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का लाभ उठाने के लिए पात्रता क्या है ?
> इस योजना का लाभ उठाने के लिए लड़की राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।
> इस योजना का लाभ 18 वर्ष से अधिक उम्र की दो लड़कियों को ही मिल सकेगा।
> लड़की अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति और अल्पसंख्यक वर्ग के परिवार से बिलॉन्ग करती हो।
> विशेष योग्यजन परिवारों की लड़कियां और विशेष खिलाड़ियों को इस योजना का लाभ मिल सकेगा।
> विधवा महिला की पुत्री और जिन लड़कियों के माता पिता की मृत्यु हो गई है। उन सभी को इस योजना का लाभ दिया जा सकेगा।
> बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार और आस्था कार्ड धारी परिवारों को।
> शादी के दिनांक से 6 महीने तक इस योजना के लिए आवेदन कर सकेंगे।
> आवेदन करने वाली लड़की का मोबाइल नंबर जन आधार कार्ड से लिंक होने चाहिए।
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का फॉर्म भरने के लिए दस्तावेज क्या है ?
शपथ पत्र
विवाह प्रमाण पत्र
लड़की के माता-पिता का राशन कार्ड (बीपीएल)
आवेदन करने वाली लड़की की बैंक पासबुक
लड़की का जाति प्रमाण पत्र
लड़की का मूल निवास प्रमाण पत्र
स्कूल व कॉलेज की मार्कशीट वर और वधु दोनों की
जन्म प्रमाण पत्र वर-वधू दोनों का
आधार कार्ड वर-वधु दोनों का
विधवा माता की पुत्री के लिए पिता का मृत्यु प्रमाण पत्र
माता का पेंशन प्रमाण पत्र
विकलांग होने पर विकलांगता का प्रमाण पत्र
पारिवारिक आय प्रमाण पत्र
शादी का कार्ड
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का लाभ क्या हैं ?
> अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परिवारों की लड़कियों के विवाह पर ₹31000 दिए जाएंगे। लेकिन लड़की के दसवीं पास होने पर ₹41000, ग्रेजुएशन पास होने पर 51000 रूपए मिलेंगे।
> अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति वर्ग के परिवारों को छोड़कर के बाकी सभी कैटेगरी के बीपीएल परिवार, अंत्योदय परिवार और आर्थिक रुप से कमजोर परिवार, विधवा महिलाओं की बेटियां और विकलांग श्रेणी में आने वाले परिवारों की बेटियों के विवाह पर ₹21000 दिए जाएंगे। लेकिन लड़की के दसवीं पास होने पर ₹31000, ग्रेजुएशन पास होने पर ₹41000 की धनराशि मिलेगी।
> विशेष महिला खिलाड़ियों के विवाह पर ₹21000, दसवीं पास होने पर ₹31000, ग्रेजुएशन पास होने पर ₹41000 दिए जाएंगे।
> पालनहार योजना का लाभ लेने वाली लड़कियों के विवाह पर ₹21000, दसवीं पास होने पर ₹31000, ग्रेजुएशन पास होने पर ₹41,000 दिए जा सकेंगे।
मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का फॉर्म कैसे भरें ?
इस योजना का फॉर्म भरने के लिए आप अपने नजदीकी ईमित्र किओस्क सेंटर पर संपर्क कर सकते हैं। केवल ईमित्र किओस्क सेंटर पर ही मुख्यमंत्री कन्यादान हथलेवा योजना का फॉर्म अप्लाई किया जा सकेगा और अन्य किसी तरीके से इस योजना के तहत फॉर्म नहीं भरा जाएगा।
Note : - यहां पर इस योजना से रिलेटेड दी गई जानकारी एक अनुमानित तौर पर दी गई है अतः आप स्वयं इस योजना से संबंधित जानकारी हासिल जरूर करें।
- राजस्थान शुभ शक्ति योजना क्या है ? इस योजना का फॉर्म कैसे भरें ?
- राजस्थान कन्या शादी सहयोग योजना क्या है ?
- राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ? इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे ?
- आपकी बेटी योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?
- प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?
दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।
0 टिप्पणियाँ