Bottom Article Ad

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ? इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे ?

Rajasthan inter caste marriage protsahan yojana 2024 : - आज के इस समय में नौजवान लोग अंतरजातीय विवाह (Intercaste marriage) करना पसंद करते हैं। जिसके चलते उनको काफी समस्याओं का सामना भी करना पड़ता है। जब भी कोई लड़का नीची जाति की लड़की से शादी करता है। तब उनके परिवार वाले आपस में राजी नहीं होते हैं। जिसके कारण लड़का लड़की भाग करके शादी करते हैं। उसी के दौरान भागकर के शादी करने पर उनके पास न तो रहने का स्थान और ना ही उनके पास खाने पीने का समान होता है। इसी समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राजस्थान में अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत की है। जिसके तहत लड़का और लड़की अंतरजातीय विवाह करने पर ₹500000 की प्रोत्साहन राशि उपलब्ध करवाई जाएगी।

तो आइए जानते हैं राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ? राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए योग्यता, दस्तावेज क्या है ? अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में आपको कंप्लीट रूप से मिलने वाली है। 


योजना का नाम - अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना

किसके द्वारा - मुख्यमंत्री अशोक गहलोत

सरकार - राजस्थान सरकार

शुरुआत - 2021

धन राशि - 500000 रूपए

हेल्पलाइन नंबर - 0141-2226638

उद्देश्य - अंतरजातीय विवाह करने पर प्रोत्साहन राशि देना

ऑफिशियल वेबसाइट - sjmsnew.rajasthan.gov.in


राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ? What is Rajasthan inter caste marriage protsahan yojana in hindi

राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना की शुरुआत साल 2021 में हुई थी। जिसके तहत ऊंची जाति का लड़का किसी नीची जाति की लड़की से विवाह करता है। तब उसको ₹500000 की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। लड़के और लड़की की शादी होने के बाद 250000 रुपए बैंक में 8 वर्ष के लिए डिपॉजिट कर दिए जाते हैं। इसी के साथ ही ₹250000 उनको घर बनाने के लिए दिए जाते हैं। यह धनराशि लड़का और लड़की के ज्वाइंट बैंक अकाउंट में डायरेक्ट ट्रांसफर कर दिए जाते हैं।

हम आपको एक अच्छी सी बात बताते हैं जिससे आप आराम से समझ जाएंगे। हमारे यहां पिछले कुछ दिनों में एक लड़के ने नीची जाति की लड़की से विवाह कर लिया और यह लड़का कुम्हार जाति और लड़की मेघवाल जाति की थी। जिसके चलते उनको सरकार की तरफ से ₹500000 की प्रोत्साहन राशि दी गई थी।


राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

1. आवेदन करने वाले राजस्थान के मूल निवासी हो।

2. शादी करने वाले जोड़े की उम्र 35 वर्ष से ज्यादा न हो।

3. पारिवारिक वार्षिक आय 250000 से कम हो।

4. लड़का और लड़की शादी पहली बार कर रहे हो। अगर आप दोबारा से शादी कर रहे हो। तब आपको इस योजना के तहत लाभ नहीं दिया जाएगा।

5. इस योजना का लाभ लेने के लिए आपके पास विवाह प्रमाण पत्र होना चाहिए।

6. विवाह करने के 1 साल के अंदर अंदर इस योजना के तहत आवेदन करना होगा। तभी आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 

7. अगर विवाह किए 1 साल से ज्यादा का टाइम हो गया है। तब आपको इस योजना के लिए योग्य नहीं माना जाएगा।

8. आवेदन करने वाला लड़का और लड़की किसी आपराधिक मामले में दोषी नहीं पाए गए हो।

9. अगर आप इन सभी योग्यताओं को रखते हैं। तभी आपको इस योजना का लाभ दिया जाएगा।


अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन करने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

पैन कार्ड 

आधार कार्ड 

जाति प्रमाण पत्र

जन्म प्रमाण पत्र

आय प्रमाण पत्र 

विवाह प्रमाण पत्र

वोटर आईडी कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र 

पति और पत्नी का एक साथ फोटो 


अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना का ऑनलाइन आवेदन कैसे करें ? 

राजस्थान में सभी योजनाओं का फॉर्म भरने के लिए एसएसओ पोर्टल को लांच कर रखा है। जहां पर आप फॉर्म भर सकते हैं।

1. इस योजना का फॉर्म भरने के लिए सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।

2. इसके बाद में ब्राउज़र में SSO टाइप करके सर्च करें।

3. इसके बाद में SSO की ऑफिशल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। इस पर क्लिक करें।

अभी इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

4. इसके बाद में SSO आईडी और पासवर्ड डालकर के लॉगिन करें।

5. इसके बाद में Other apps ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद में SJMS SMS ऑप्शन पर क्लिक करें। 

फिर आप यहां से इंटर कास्ट मैरिज प्रोत्साहन योजना के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। 

ये भी पढ़े...

दोस्तों आपके परिवार में भी किसी ने अंतरजातीय विवाह किया या करना चाहता है। तब वह इस योजना के तहत ₹500000 की प्रोत्साहन राशि प्राप्त कर सकता है। अगर आपको यह छोटी सी जानकारी राजस्थान अंतरजातीय विवाह प्रोत्साहन योजना क्या है ? इसका ऑनलाइन फॉर्म कैसे भरे ? पसंद आती है। तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ