Bottom Article Ad

फ्री आरएससीआईटी कोर्स कैसे करे ? How to Apply For Free RSCIT Course ?

How to Apply For Free RSCIT Course in Hindi- आजकल का यह जमाना पूरा का पूरा कंप्यूटर पर आधारित है। हम जो भी काम करते हैं। वह कंप्यूटर के माध्यम से ही करते हैं। ऑनलाइन शॉपिंग करना, किसी भी तरह का फॉर्म भरना हो। यह सभी काम हम कंप्यूटर के जरिए ही कर पाते हैं। लेकिन कंप्यूटर का नॉलेज हर किसी को नहीं होता है। ज्यादातर महिलाएं और लड़कियां को कंप्यूटर के बारे में इतना नॉलेज नहीं होता है। महिलाओं की इस समस्या को देखते हुए राजस्थान सरकार की ओर से इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की गई है। जिसके तहत राजस्थान की महिलाओं और बालिकाओं के लिए फ्री में कम्प्यूटर कोर्स करवाया जाएगा।

जैसा कि आप सभी जानते हैं कि हमारे नजदीक में जितने भी कंप्यूटर सेंटर है। वहां पर कंप्यूटर कोर्स करने के लिए 3000 से 3500 रूपए लिए जाते हैं। लेकिन इस योजना के तहत अब महिलाएं और लड़कियां फ्री में कंप्यूटर कोर्स कर सकेगी।


फ्री आरएससी आईटी कोर्स कैसे करे ? How to Apply For Free RSCIT Course ? 

आज के इस ब्लॉग में हम आपको फ्री में RSCIT का कोर्स महिलाएं और लड़कियां कैसे करें ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स, rscit course for female, how to apply online for free rscit course

फ्री आरएससीआईटी कोर्स कैसे करे ? How to Apply For Free RSCIT Course ?

योजना का नाम - इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना

उद्देश्य - राजस्थान की महिलाऐं और लड़कियों को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण देना

शुरुआत - 9 दिसंबर 2020

सरकार - राजस्थान सरकार

आफिशियल वेबसाइट - wcd.rajasthan.gov.in/


इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना क्या है ? 

9 दिसंबर 2020 को राजस्थान सरकार की ओर से इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण व कौशल संवर्धन योजना की शुरुआत की गई थी। जिसके तहत राजस्थान की प्रत्येक महिला और बालिकाओं के लिए फ्री में बेसिक कंप्यूटर कोर्स उपलब्ध करवाया जाएगा। फ्री में कंप्यूटर कोर्स करने के लिए महिला की आयु 18 से 40 साल और कक्षा 10 वीं पास होना चाहिए। इसी के साथ अगर महिला ग्रेजुएशन पास है। तब भी वह इस कोर्स को फ्री में कर सकेगी।

इस योजना के अंदर दो टाइप का कोर्स है : -

1. इंदिरा महिला शक्ति प्रशिक्षण एवं कौशल संवर्धन योजना RSCIT - इसके अंदर आपको कंप्यूटर का बेसिक नॉलेज दिया जाएगा जैसे MS office, MS word, MS Power Point, MS Excel, email इत्यादि जिसे हम शॉर्ट में RKCL के नाम से जानते हैं। 

2. इंदिरा महिला शक्ति, महिला एवं बालिकाओं को निशुल्क RS-CFA ट्रेनिंग - बेसिकली RSCIT के द्वारा कंप्यूटर पर एकाउंटिंग से संबंधित टैली सॉफ्टवेयर का नॉलेज दिया जाता है। 

हम आपको जानकारी के लिए बता दें की RSCIT का सर्टिफिकेट वर्धमान महावीर विश्वविद्यालय कोटा के द्वारा दिया जाता हैं। और RSCIT का पूरा नाम " Rajasthan state certificate course in information technology " हैं। 


RSCIT का कोर्स फ्री में कौन-कौन सी महिलाएं कर सकती है ? 

> राजस्थान की स्थाई निवासी हो।

> महिला विधवा होने पर भी इस योजना के तहत फ्री में आरएससीआईटी का कोर्स कर सकती है।

> अगर किसी महिला का तलाक हो चुका है। वह भी इस योजना के लिए योग्य है।

> हिंसा से पीड़ित महिला।

> ग्रेजुएशन कंप्लीट होने के बाद आंगनवाड़ी कार्यकर्ता।

> ऐसी महिलाएं और बालिकाएं जिन्होंने दसवीं राजकीय विद्यालय से पास की हो।

> किसी राजकीय विद्यालय से ग्रेजुएशन कंप्लीट की हो।

> महिलाओं की आयु कम से कम 18 और ज्यादा से ज्यादा 40 साल के बीच में हों।


RSCIT का कोर्स फ्री में करने के लिए आवश्यक डॉक्यूमेंट्स -

जाति प्रमाण पत्र

मूल निवास प्रमाण पत्र

दसवीं की मार्कशीट

ग्रेजुएशन की मार्कशीट

महिला विधवा होने पर पति का मृत्यु प्रमाण पत्र

महिला का डिवोर्स होने पर डिवोर्स रिलेटेड डॉक्यूमेंट

हिंसा से पीड़ित महिला के संबंध में एफ आई आर की कॉपी


RSCIT का कोर्स फ्री में कहां से करें ? 

आरएससीआईटी का कोर्स फ्री में आप राजस्थान के अंदर अपने नजदीकी किसी कंप्यूटर सेंटर पर कर सकते हैं। लेकिन वह कंप्यूटर सेंटर इस योजना के अंदर लिस्टेड होना चाहिए। इसके बाद में इस कोर्स को करने के दौरान आपकी कंप्यूटर फीस सरकार के द्वारा प्रदान की जाती है। यानी आप फ्री में कंप्यूटर कोर्स कर सकती हो। यह कोर्स सिर्फ महिलाओं और लड़कियों के लिए ही है। 

ज्यादा जानकारी के लिए आप इस योजना की ऑफिशल वेबसाइट wcd.rajasthan.gov.in/ पर विजिट कर सकते हैं।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी फ्री आरएससीआईटी कोर्स कैसे करे ? How to Apply For Free RSCIT Course ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।     

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ