Bottom Article Ad

Labour Card क्या होता है ? मोबाइल से ऑनलाइन लेबर कार्ड कैसे बनाये ?

Mobile Se Labour Card Kaise Bnaye Rajasthan Me : - राजस्थान राज्य के अंदर मजदूर वर्ग के लिए अलग-अलग तरह की योजनाएं शुरू की जाती है। उन्हीं में से एक लेबर कार्ड योजना है। जितने भी मजदूर कहीं पर छोटी मोटी मजदूरी करते हैं। और अपने परिवार का गुजारा करते हैं। उनके लिए यह योजना शुरू की गई है। इस योजना के तहत आपको कई तरह की योजनाओं का लाभ मिलेगा और साथ ही में घर बनाने के लिए ₹150000, सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को छात्रवृत्ति, गर्भवती महिला के डिलीवरी होने के लिए ₹16000 और बेटियों की शादी होने पर ₹55000 की सहायता दी जाती है।

तो दोस्तों आज के इस ब्लॉग में हम आपको लेबर कार्ड योजना के बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। राजस्थान में मोबाइल से लेबर कार्ड कैसे बनाएं ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी आपको मिलने वाली हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

Mobile Se Labour Card Kaise Bnaye Rajasthan Me


लेबर कार्ड क्या होता है ? 

राजस्थान के मजदूर वर्ग को सभी सरकारी योजनाओं का लाभ देने के लिए राजस्थान के अंदर लेबर कार्ड बनवाना अनिवार्य हो चुका है। साथ ही सरकारी स्कूल में पढ़ने वाली बेटियां और महिला की डिलीवरी होने के समय आपको सहायता राशि दी जाएगी। साल 2017-18 में राजस्थान सरकार के द्वारा श्रमिक कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। लेबर कार्ड को श्रमिक कार्ड और मजदूर कार्ड के नाम से भी जाना जाता है।

राजस्थान के गरीब मजदूरों के लिए एक कार्ड बनता है। जिसे हम लेबर कार्ड के नाम से जानते हैं। राजस्थान के अंदर लेबर कार्ड बनवाने के लिए आप किसी ईमित्र सेंटर पर जा सकते हैं। इसके लिए ईमित्र सेंटर पर आपको ज्यादा पैसे देने होते हैं। लेकिन अगर आप अपने मोबाइल से लेबर कार्ड बनाते हैं। तब आपको ₹120 देने होते हैं। 


लेबर कार्ड बनाने के फायदे : - 

1. लेबर कार्ड बनाने से आपको घर बनाने के लिए ₹150000 की धनराशि दी जाती है।

2. अगर आप अपने लड़की की शादी 18 साल होने के बाद करते हैं। तब आपको ₹55000 की धनराशि दी जाती है। लेकिन एक मजदूर की कम से कम दो लड़कीयां होनी चहिए।

3. मजदूर को काम करने के समय जिस भी तरीके का सामान चाहिए होता है। उसके लिए सरकार की ओर से ₹2000 की धनराशि दी जाती है।

4. महिला की डिलीवरी होने के समय ₹16000 राजस्थान सरकार के द्वारा दिए जाते हैं।


लेबर कार्ड बनवाने के लिए योग्यता क्या है ? 

1. लेबर कार्ड बनवाने के लिए आप राजस्थान के स्थाई निवासी होने चाहिए।

2. आप मजदूर वर्ग से हो।

3. आपकी सालाना पारिवारिक आय ₹200000 से कम होनी चाहिए।

4. मजदूर कार्ड बनवाने के लिए आपकी उम्र 18 साल से 40 साल के बीच होनी चाहिए।

5. राजस्थान के द्वारा शुरू की गई मनरेगा के अंदर 100 दिन का कार्य कंप्लीट हुआ होना चाहिए।

6. जिस जगह आपने मजदूरी की है। वहां का एक प्रमाण पत्र होना चाहिए मतलब जिस ठेकेदार के पास आपने मजदूरी की है। उसका एक प्रूफ होना चाहिए।


लेबर कार्ड बनवाने के लिए क्या क्या दस्तावेज चाहिए ? 

आवेदक का आधार कार्ड

बैंक पासबुक

राशन कार्ड

जन आधार कार्ड

मूल निवास प्रमाण पत्र

जाति प्रमाण पत्र 

आय प्रमाण पत्र 

मोबाइल नंबर

पासपोर्ट साइज फोटो


राजस्थान में लेबर कार्ड बनाने के लिए मजदूरों की केटेगरी लिस्ट : - 

लकड़ी चीरने वाले 

पत्थर काटने, तोड़ने एवं पीसने वाले 

मिस्त्री का काम करने वाले 

मकान बनाने वाले 

पेंट का काम करने वाले 

इलेक्ट्रीशियन और विद्युत वायरिंग का काम करने वाले 

सड़क के पाइप मरम्मत कार्य में लगे प्लंबर 

कुआं खोदने वाले 

हथोड़ा चलाने वाले 

लोहार 

कंक्रीट मिक्सर मशीन चलाने वाले 

रोलर चलाने वाले 

बाहरी मशीनरी और पुल का कार्य करने वाले 

चौकीदार एवं सिक्योरिटी गार्ड 

संगमरमर, कडप्पा पत्थर, मार्बल स्लैब, कटिंग एवं टाइल्स से रिलेटेड कार्य करने वाले कर्मचारी 

सड़क कर्मचारी 

चट्टान तोड़ने वाले  

लकड़ी का काम करने वाले कर्मचारी 

खिड़कियां दरवाजे बनाने वाले कर्मचारी 

भवनों में कारपेंटर का काम करने वाले कर्मचारी 

सोलर पैनल निर्माण करने वाले


मोबाइल से ऑनलाइन लेबर कार्ड कैसे बनाएं ? 

राजस्थान के अंदर ऑनलाइन अपने मोबाइल से लेबर कार्ड बनाने के लिए आपको एक एसएसओ आईडी बनानी होती है। उसके बाद में आप एसएसओ आईडी के माध्यम से अपना एक लेबर कार्ड बना सकते हैं।

ध्यान दें आप अपनी एक एसएसओ आईडी से दो ही लेबर कार्ड बना सकते हैं। इसके अलावा आपको दो या इससे ज्यादा लेबर कार्ड बनाने हैं। तब आपको दूसरी एसएसओ आईडी बनानी होगी।

अगर आपकी एसएसओ आईडी नहीं बनाई हुई है। और आपको बनानी नहीं आती है। तब आप यह लेख पढ़ सकते हैं।


लेबर कार्ड बनाने के लिए स्टेप्स : -

Step 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करके। SSO की ऑफिशल वेबसाइट ओपन कर लेनी है।

अभी इस वेबसाइट पर आने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Step 2. इसके बाद में एसएसओ आईडी और पासवर्ड डालकर के लॉगिन करें।

Step 3. इसके बाद में Other apps ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4. इसके बाद में आपके सामने सारी एप्स ओपन हो जाएगी। इनमे से labour department management system ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 5. इसके बाद में लेबर कार्ड बनाने के लिए आपके सामने पोर्टल ओपन हो जाएगा।

Step 6. इसके बाद में BOCW welfare ऑप्शन पर क्लिक करके beneficiary registration ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 7. इसके बाद में आप अपने आधार नंबर डाल कर के Send OTP ऑप्शन पर क्लिक कीजिए।

आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा। वह ओटीपी यहां पर डाल कर के Verify otp ऑप्शन पर क्लिक कर देना है।

Step 8. इसके बाद में आपके सामने एक एप्लिकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको अपनी इंफॉर्मेशन भरनी होगी। जैसे

Basic details

Permanent address

Bank details

Work details

Family details

Other details

इस एप्लिकेशन फॉर्म के अंदर आपको अपने अकॉर्डिंग कंप्लीट इंफॉर्मेशन भरने के बाद में capcha डालकर के Submit ऑप्शन पर क्लिक कर देना।

Step 9. इसके बाद में एप्लीकेशन को सबमिट करने के बाद आपको एक रेफरेंस नंबर मिलेगा। इस रेफरेंस नंबर को आप कहीं पर नोट करके रख लीजिए। आपके बाद में यह काम आएगा। इसके बाद में यहां पर आपको पेमेंट करना होता है। जिसके लिए आप ऑनलाइन ही ₹120 का पेमेंट कर सकते हैं।

इसके बाद में यह आपकी एप्लीकेशन कंपलीट रूप से सम्मिट हो जाएगी और बाद में लगभग 2 या 3 महीने के अंदर अंदर आपका लेबर कार्ड बंद करके तैयार हो जाएगा। 

ये भी पढ़े...

इस तरह से आप भी अपने घर बैठे अपने मोबाइल से लेबर कार्ड बना सकते हैं। अगर आपको इसमें कोई दिक्कत आती है तो हमें आप कमेंट करके बता सकते हैं तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ