Bottom Article Ad

राजस्थान तारबंदी योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरें ?

Rajasthan Tarbandi Yojana Kya Hai in Hindi : - किसानों के खेतों की फसलों को आवारा पशुओं और नीलगाय काफी नुकसान पहुंचाते हैं। जिसके कारण किसानों की फसल काफी ज्यादा मात्रा में बर्बाद हो जाती है। और किसान अपनी फसल को नीलगाय और आवारा पशुओं से बचाने के लिए खेत के चारों ओर बाड़ या तारबंदी करते हैं।

लेकिन सभी किसानों के लिए अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी करने के लिए पैसे नहीं होते हैं। जिसके कारण काफी किसानों की फसल आवारा पशुओं के कारण बर्बाद हो जाती हैं। और इस समस्या का समाधान निकालते हुए राजस्थान सरकार Rajasthan Tarbandi Yojana 2024 लेकर के आई हैं। जिसके तहत किसानों को तारबंदी करने के लिए 3 लाख 96 हजार रूपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको राजस्थान तारबंदी योजना क्या है ? राजस्थान तारबंदी योजना पात्रता क्या हैं ? राजस्थान तारबंदी योजना का फॉर्म कैसे भरें ? इससे संबंधित सभी तरह की जानकारी देने वाले हैं। 


योजना का नाम - राजस्थान तारबंदी योजना 2022

सरकार - राजस्थान सरकार 

लाभ - किसानों को तारबंदी करने के लिए सहायता राशि

सहायता राशि - कम से कम 3 लाख 60 हजार रूपए

दूरी - 400 मीटर दूरी पर तारबंदी

आधिकारिक वेबसाइट - agriculture.rajasthan.gov.in


राजस्थान तारबंदी योजना क्या हैं ? What is Rajasthan Tarbandi Yojana In Hindi 

किसानों की फसलों को आवारा पशुओं और नीलगाय से बचाने के लिए राजस्थान सरकार राजस्थान तारबंदी योजना लेकर के आई है। जिसके तहत किसानों को अपने खेत के चारों तरफ तारबंदी करने पर 50% की सब्सिडी दी जाएगी। मतलब खेत के चारों तरफ तारबंदी करने में लगने वाले खर्चे का आधा हिस्सा राजस्थान सरकार के द्वारा वहन किया जाएगा और आधा हिस्सा किसानों को देना होगा। राजस्थान तारबंदी योजना के तहत किसानों को तारबंदी के लिए ₹40000 दिए जाएंगे। जिसमें आधे पैसे किसान को भी देना होगा। इसी के साथ ही इस योजना में ₹396000 तक सहायता राशि प्रदान की जा सकती है। 

राजस्थान के सभी छोटे बड़े किसानों को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। और जिन किसानों के कृषि करने योग्य भूमि 5 हेक्टर से कम है वही इस योजना का लाभ ले सकेंगे। 


राजस्थान तारबंदी योजना के लिए पात्रता क्या है ? 

> राजस्थान तारबंदी योजना के तहत लाभ लेने के लिए किसान राजस्थान का निवासी होना चाहिए। 

> किसान के पास कृषि करने योग्य भूमि 5 हेक्टयर होनी चाहिए। 

> आवेदन करने वाले व्यक्ति का बैंक अकाउंट भी होना चाहिए क्योंकि तारबंदी के लिए दिया जाने वाला पैसा डायरेक्ट व्यक्ति के अकाउंट में ट्रांसफर किए जाएंगे। 

> अगर आपकी जमीन पर किसी अन्य योजना के तहत धनराशि मिल रही है। तब आप इस योजना का लाभ नहीं उठा सकेंगे।


राजस्थान तारबंदी योजना का फॉर्म भरने के लिए दतावेज़ क्या क्या चाहिए ? 

  • आधार कार्ड
  • वॉटर आईडी कार्ड
  • आय प्रमाण पत्र
  • बैंक पासबुक 
  • मोबाइल नंबर
  • जमीन जमाबंदी 
  • पासपोर्ट साइज फोटो


राजस्थान तारबंदी योजना के तहत मिलने वाले लाभ क्या है ? 

> इस योजना का लाभ उठाने से किसानों को नीलगाय और आवारा पशुओं से छुटकारा मिल सकेगा।

> इस योजना के तहत किसानो को खेत के चारों ओर तारबंदी करने के लिए 50% की सब्सिडी दी जाएगी।

> खेत के चारों ओर तारबंदी करने के लिए सीमांत किसानों को पैसे की तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा। 

> आवारा पशुओं के कारण होने वाली फसल को बर्बाद होने से बचाया जा सकेगा।

> अगर आवारा पशु फसल को किसी भी तरह का नुकसान ही नहीं पहुंचाएंगे तो किसान की आमदनी भी बढ़ सकेगी। 


राजस्थान तारबंदी योजना का फॉर्म कैसे भरें ? How to Apply Rajasthan Tarbandi Yojana in Hindi

तारबंदी योजना का लाभ उठाने के लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन दोनों तरीकों से फॉर्म को अप्लाई कर सकते हैं। ऑफलाइन फॉर्म भरने के लिए आप अपने नजदीकी कृषि विभाग में जाकर के फॉर्म को अप्लाई कर देना है। इसके अलावा ऑनलाइन फॉर्म भरने के लिए आप कृषि विभाग की ऑफिशल वेबसाइट agriculture.rajasthan.gov.in पर जाकर के फॉर्म भर सकते हैं। 

यहां पर हमारे द्वारा दी गई जानकारी Rajasthan Tarbandi Yojana 2022 के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अतः हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तो आप अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ