What is Kisan Suvidha Portal in Hindi : - किसानों की आधी से भी ज्यादा समस्याओं का समाधान किसान सुविधा पोर्टल के माध्यम से किया जा सकेगा। अभी हाल ही में भारत सरकार के द्वारा किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी एक ही जगह पर देने के लिए किसान सुविधा पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके तहत भारत के सभी किसान कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी ऑनलाइन ही प्राप्त कर सकेंगे।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको किसान सुविधा पोर्टल क्या है ? किसान सुविधा पोर्टल में कौन-कौन सी सुविधाएं मिलती है ? किसान सुविधा पोर्टल किस भाषा में उपलब्ध है ? किसान सुविधा पोर्टल का लाभ क्या है ? यह सभी जानकारी आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं तो इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


पोर्टल का नाम - किसान सुविधा पोर्टल

सरकार - भारत सरकार

लाभ लेने वाले - भारत के किसान

उद्देश्य - किसानों को कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी देना

लॉन्च साल - 2022

आधिकारिक वेबसाइट - kisansuvidha.gov.in 


किसान सुविधा पोर्टल क्या है ? What is Kisan Suvidha Portal in Hindi

भारत देश के सभी किसानों की आधी से भी ज्यादा समस्याओं को सुलझाने के लिए भारत सरकार ने साल 2022 में किसान सुविधा पोर्टल लॉन्च किया है। जिसके तहत सभी किसान एक ही जगह पर कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी ले सकते है। 

जैसे फसल का बीमा कहां पर करवाना है कैसे करवाना है, बीज किस्म और बीज डीलर के बारे में जानकारी, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना से संबंधित जानकारी, उर्वरक और मिट्टी की उर्वरता के बारे में जानकारी और सरकारी योजनाओं से संबंधित इत्यादि। 

अगर वही बात की जाए किसानों को पशुपालन से संबंधित मिलने वाली सुविधाओं के बारे में तो पशुओं को लगाए जाने वाले टीकाकरण और विभिन्न बीमारियों का इलाज करवाने से संबंधित जानकारी आपको किसान सुविधा पोर्टल पर मिल जाएगी। इसके अलावा हमने आपको किसान सुविधा पोर्टल पर मिलने वाली कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी नीचे दे दी है। 


किसान सुविधा पोर्टल किस भाषा में उपलब्ध हैं ? 

किसान सुविधा पोर्टल पर आपको कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी विभिन्न भाषाओं में मिलेगी। जैसे : - 

  • हिंदी
  • इंग्लिश
  • मलयालम
  • गुजराती
  • तमिल
  • मराठी
  • आसामी


किसान सुविधा पोर्टल पर कौन कौन सी सुविधा मिलने वाली हैं ? 

कृषि से संबंधित मिलने वाली सुविधाएं : - 

  • पीएम किसान
  • उर्वरक मूल्य
  • उर्वरक स्टॉक की स्थिति 
  • फर्टिलाइजर रिटेलर्स
  • किसान रथ
  • फसल बीमा 
  • कृषि विपणन और खरीद
  • कृषि विज्ञान केंद्र
  • मिट्टी की उर्वरता
  • जैविक खेती
  • बीज डीलर और बीज किस्म की जानकारी
  • कृषि मशीनरी
  • बागवानी
  • प्रक्षिषण और विस्तार सेवाएं
  • सरकारी योजनाऐं
  • सलाहकार सेवाएं
  • डीडी किसान 


पशुपालन से संबंधित मिलने वाली सुविधाएं : - 

  • सामान्य रोग और इलाज से संबंधित सुविधा
  • प्रमुख नस्लें
  • प्रमुख टीकाकरण
  • केंद्रीय टीकाकरण योजनाएं
  • ए आई के लाभ 


किसान सुविधा पोर्टल का लाभ क्या है ? 

> किसानों को एक ही जगह पर कृषि और पशुपालन से संबंधित जानकारी मिलती है। 

> किसानों को विभिन्न भाषाओं में जानकारी उपलब्ध करवाई जाती है। 

> किसानों को एक ही जगह पर जानकारी उपलब्ध होने से काफी सारी दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ता है। 

> अब किसानों को बीज डीलर की जानकारी देने के लिए कहीं पर भटकना नहीं पड़ेगा। 

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं कि आपको किसान सुविधा पोर्टल के बारे में ज्यादा से ज्यादा जानकारी मिल गई होगी अगर आपको किसान सुविधा पोर्टल से संबंधित है कोई अन्य सवाल हो तब आप हमें नीचे कमेंट करके बता सकते हैं।