Bottom Article Ad

Smart Electricity Meter क्या होता है ? स्मार्ट मीटर कैसे लगवाएं ?

What is Smart Electricity Meter in Hindi : - जिस दिन से भारत के प्रधानमंत्री श्रीमान नरेंद्र मोदी जी के द्वारा भारत को डिजिटल बनाने की घोषणा की है। उस दिन से लेकर आज तक भारत को डिजिटल बनाने की मुहिम चलाई जा रही है। मैं ऐसा इसलिए बोल रहा हूं क्योंकि अभी हाल ही में भारत सरकार के द्वारा इलेक्ट्रिसिटी मीटर को लेकर के एक नई घोषणा की है जिसमें की पूरे भारत देश में इलेक्ट्रिसिटी मीटर को हटाकर के Smart Electricity Meter लगाया जाएगा। तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको Smart Electricity Meter क्या होता है ? स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर कैसे लगवाएं ? इन्हीं सभी सवालों के जवाब हम आपको इस ब्लॉग में देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


Smart Electricity Meter क्या होता है ? 

स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर को स्मार्ट मीटर के नाम से भी जाना जाता है। अभी तक लोगों के घरों में जो भी नॉर्मल इलेक्ट्रिसिटी मीटर लगाया जाता है उसमें आप जितनी ज्यादा बिजली खर्च करते हैं उसी के हिसाब से हर महीने रीडिंग आती है उन्हीं रीडिंग के आधार पर आपका बिजली बिल आता है। लेकिन अब ऐसा बिल्कुल भी नहीं होगा। क्योंकि अभी भारत में स्मार्ट मीटर को लॉन्च कर दिया गया है। इस स्मार्ट मीटर को पूरे भारत देश के ग्रामीण और शहरी इलाकों में लगाया जाएगा। जिसमें की आप जितनी ज्यादा बिजली खर्च करेंगे उसी के अकॉर्डिंग आपको रिचार्ज करवाना पड़ेगा। 

मतलब आपके घर में जैसे ही स्मार्ट मीटर लग जाएगा तो आपको उसमें रिचार्ज करवाना पड़ेगा यानी आप स्मार्ट मीटर में जितना रिचार्ज करवाएंगे उतनी ही बिजली आप यूज कर पाएंगे। जैसे आप अपने मोबाइल में कॉलिंग और इंटरनेट की सर्विस लेने के लिए रिचार्ज करवाते हैं। उसी प्रकार से आपको अब इलेक्ट्रिसिटी की सर्विस लेने के लिए स्मार्ट मीटर में भी रिचार्ज करवाना पड़ेगा। अगर आप स्मार्ट मीटर में रिचार्ज नहीं करवाते हैं तो आपकी बिजली काट दी जाएगी। 


स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर कैसे लगवाएं ? 

अभी आपके मन में यह भी सवाल आ रहा होगा कि अगर भारत में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर को लॉन्च कर दिया गया है तो हम Smart Electricity Meter Kaise Lagwaye ? तो इसके लिए हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि अभी तक भारत के कुछ ही राज्यों में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर को लगवाने की योजना चलाई गई है। जैसे हरियाणा, आंध्र प्रदेश, अंडमान और बिहार इत्यादि। इसके अलावा भारत सरकार ने साल 2025 तक पूरे भारत मे स्मार्ट मीटर को लागू करने की घोषणा की है। यानी आने वाले समय में संपूर्ण भारत देश के घरों तक स्मार्ट मीटर लगाया जाएगा।


स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर लगने से क्या होगा ? 

अगर आपके घर, दुकान, ऑफिस या कंपनी में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर लगाया जाएगा तो इससे पहले वाले इलेक्ट्रिसिटी मीटर की तुलना में स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर का क्या फर्क पड़ेगा ? तो बेसिकली स्मार्ट मीटर का यही प्रभाव पड़ेगा कि जितनी भी बिजली कंज्यूम होती है वह बिना किसी धोखाधड़ी के होगी। क्योंकि अभी के इस इलेक्ट्रिसिटी मीटर में काफी झोल झमेल करके इलेक्ट्रिसिटी की खपत होती है जिसके कारण पावर सप्लाई करने वाली कंपनियों को भारी नुकसान उठाना पड़ता है। लेकिन स्मार्ट इलेक्ट्रिसिटी मीटर के आने से यह सब कुछ होना बंद हो जाएगा ऐसा इसलिए है क्योंकि अभी आप जितना रिचार्ज करवाएंगे उतनी ही बिजली आप यूज कर सकेंगे। 

तो दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी कैसी लगी हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। हम उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी smart meter kya hota hai ?  जरूर पसंद आई होगी। अगर यह जानकारी आपको पसंद आती है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। इसी प्रकार की जानकारी जानने के लिए हमारी ब्लॉग वेबसाइट को जरूर फ़ॉलो कर लीजिएगा।

What is smart meter, smart meter kya hai in hindi, smart meter kaise lgaye

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ