Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या हैं ? पूरी जानकारी।

Mukhymantri Digital Seva Yojana 2022 : - भारत को एक तरह से डिजिटल इंडिया बनाने के उद्देश्य से कई प्रकार की योजनाओं की शुरुआत की जा रही है। जिनमें से एक योजना के तहत भारत की सभी महिलाओं को निशुल्क कंप्यूटर प्रशिक्षण दिया जा रहा हैं। और इसी के साथ ही इस बढ़ती डिजिटल दुनिया को देखते हुए राजस्थान सरकार ने राजस्थान की सभी महिलाओं के लिए मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की शुरुआत की गई हैं। जिसके तहत राजस्थान की सभी महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन और 3 साल तक फ्री इंटरनेट दिया जाएगा। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या हैं ? मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या हैं ? मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के फायदे क्या हैं ? मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ कैसे लें ? मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में अपना नाम हैं या नही कैसे चेक करें ? इन सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


योजना का नाम - मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

लाभार्थी - चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आने वाली महिला मुखिया

शुरुआत - 2022

किसके द्वारा - राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा

लाभ - निशुल्क स्मार्टफोन और 3 साल फ्री इंटरनेट 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना क्या है ? What is Mukhymantri Digital Seva Yojana in Hindi

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा साल 2022-23 के बजट में मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा की गई है। जिसके तहत राजस्थान की चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आने वाली एक करोड़ 33 लाख महिलाओं को निशुल्क स्मार्टफोन उपलब्ध करवाया जाएगा। महिलाओं को इस योजना के तहत मुफ्त में स्मार्टफोन देने के साथ-साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी। इस योजना का लाभ लेने के लिए राजस्थान की सभी महिला चिरंजीवी योजना का लाभ लेती हो। अगर कोई महिला चिरंजीवी योजना के तहत लाभ नहीं लेती है। तब उनको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है ? 

> इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला राजस्थान की मूल निवासी हो। 

> केवल महिलाओं को ही मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ दिया जाएगा। 

> चिरंजीवी योजना के अंतर्गत आने वाली महिला मुखिया को ही इस योजना का लाभ दिया जाएगा। 

Note : - ध्यान दें अभी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के नियम और शर्तें, वेबसाइट लिंक जारी नहीं किया गया है। केवल अभी मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना की घोषणा हुई है। 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के फायदे क्या है ? Benefits of Mukhymantri Digital Seva Yojana 2022

> राजस्थान की सभी महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन दिया जाएगा।

> मुफ्त में स्मार्टफोन देने के साथ-साथ 3 साल तक फ्री इंटरनेट की सुविधा भी दी जाएगी।

> महिलाओं को स्मार्टफोन देने के दौरान किसी भी तरह का शुल्क नहीं लिया जाएगा। 

> महिलाओं को मुफ्त में स्मार्टफोन देने के उद्देश्य से डिजिटल दुनिया का नॉलेज देना और भविष्य में आने वाली सभी योजनाओं की जानकारी स्मार्टफोन पर देना है। 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में अपना नाम है या नहीं कैसे चेक करें ? 

इस योजना का लाभ उठाने से पहले आपको यह देख लेना है कि आपका नाम मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत आता है या नहीं। मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना के अंतर्गत अपना नाम देखने के लिए नीचे दिए गए प्रोसेस को फॉलो करें।

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।

> इसके बाद में सर्च बॉक्स में Chiranjeevi.rajasthan.gov.in टाइप करके सर्च करें।

> इसके बाद में आपके सामने चिरंजीवी योजना की ऑफिशल वेबसाइट ओपन हो जाएगी उस पर क्लिक करें।

> इसके बाद में आप अपने जन आधार नंबर दर्ज करें और सर्च बटन पर क्लिक करे।


> इसके बाद में आपके पिता का नाम, आपका नाम और आपकी Other डिटेल्स आ जाएगी। इसी में आपको Eligible Status ऑप्शन में Yes ऑप्शन दिखाई देगा। तब आप समझ लेना कि आपको मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ मिल सकता है। 


अगर Eligible Status में No ऑप्शन दिखाई दे तब आपको चिरंजीवी योजना के अंतर्गत एक फॉर्म भरना होगा। 

इस तरह से आप मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना में अपना नाम है या नहीं यह देख सकते हैं। 


मुख्यमंत्री डिजिटल सेवा योजना का लाभ कैसे लें ? 

इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला आवेदक चिरंजीवी योजना का लाभ प्राप्त करती हो। अगर कोई महिला चिरंजीवी योजना का लाभ नहीं लेती हो तब उसको पहले एक फॉर्म अप्लाई करना होगा। जिसके लिए आप अपने नजदीकी ई मित्र सेंटर जाकर के कांटेक्ट कर सकते हैं। ई मित्र सेंटर पर जाने के बाद आपसे पहले जन आधार नंबर मांगे जाएंगे। उसके बाद जन आधार में से किसी एक सदस्य का फिंगरप्रिंट या मोबाइल ओटीपी मांगा जाएगा। इतना प्रोसेस कंप्लीट हो जाने के बाद आपका नाम चिरंजीवी योजना के अंतर्गत जुड़ जायेगा। 

Mukhymantri Digital Seva Yojana 2022 के बारे में दी गई जानकारी आपको जरूर पसंद आई होगी। अगर इस योजना से संबंधित कोई भी अन्य जानकारी जाननी हो तो आप हमें नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ