Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी रिन्यू कैसे करें ? How to Renew Mukhyamantri Chiranjeevi Policy

Mukhyamantri Chiranjivi Policy Renew Kaise Kare : - अगर आपने पहले मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना का रजिस्ट्रेशन 30 अप्रैल 2021 को करवाया था। तो अभी आपको उस पॉलिसी को वापस से रिन्यू करवाना होगा। 30 अप्रैल 2022 से जिनकी पॉलिसी खत्म हो जाएगी उनको अभी इस पॉलिसी को रिन्यू करवाना पड़ेगा। अगर आप इस पॉलिसी को रिन्यू करवा लेते हो तो इस पॉलिसी की वैलिडिटी 1 साल के लिए ओर बढ़ जाएगी।

अगर आप 30 अप्रैल 2022 तक मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी को रिन्यू करवा लेते हैं तब आपको इस योजना के तहत 1 मई 2022 से लाभ मिलना भी मिलना स्टार्ट हो जाएगा। लेकिन अगर आप 30 अप्रैल 2022 के पहले अपनी पॉलिसी को रिन्यू नहीं करवाते हैं। तो वह पॉलिसी एक अगस्त 2022 से स्टार्ट की जाएगी। अभी क्योंकि आप सभी लोगों को यह तो मालूम ही होगा कि मुख्यमंत्री चिरंजीवी योजना एक लाइफ इश्योरेंस योजना हैं। जिसके तहत लोगों को हर साल ₹1000000 तक का इलाज मुफ्त में दिया जाता है। 

Note : - हम आपको जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह पॉलिसी सिर्फ उन्ही की रिन्यू की जा रही हैं। जिन्होंने 850 रूपये Other Paid वाली पॉलिसी ली है। जिनको खाद्य सुरक्षा या प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत फायदा मिल रहा है उन्हें पॉलिसी रिन्यू करवाने की जरूरत नही पड़ेगी।

इस लेख में हम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी रिन्यू कैसे करें ? इसके बारे में बताने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी रिन्यू कैसे करें ? How to Renew Mukhyamantri Chiranjeevi Policy

मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी को रिन्यू करवाने के लिए आप अपने नजदीकी सीएससी सेंटर या ईमित्र सेंटर पर जा सकते हैं। वहां पर आपके मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी को रिन्यू कर दिया जाएगा। 

यहां पर हम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी पॉलिसी को ईमित्र के थ्रू रिन्यू कैसे करते हैं। इसका प्रोसेस हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बताने वाले हैं। 

1. सबसे पहले आप अपने ई मित्र को ओपन करके Utility Type Services ऑप्शन पर क्लिक करें। 

2. इसके बाद सर्च बॉक्स में Chiranjeevi टाइप करके सर्च करें। 

3. फिर आप Mukhymantri Chiranjivi Yojana Certificate Print on Government Stationery ऑप्शन पर क्लिक करें। 

4. फिर आपको थर्ड पार्टी पोर्टल पर रीडायरेक्ट किया जाएगा। आप Ok ऑप्शन पर क्लिक करें।

5. इसके बाद में Send Anyway ऑप्शन पर क्लिक करें।

6. इसके बाद Continue Site ऑप्शन पर क्लिक करें।

7. इसके बाद चिरंजीवी पॉलिसी को रिन्यू करने के लिए न्यू पेज ओपन हो जाएगा। 

8. इसके बाद Renew Chiranjeevi Policy ऑप्शन पर क्लिक करें। 

9. इसके बाद Other Paid ऑप्शन को सिलेक्ट करके Terms And Conditions को Agree कर लेना हैं। 

10. इसके बाद जन आधार आईडी नंबर या आधार कार्ड नंबर डालकर के Search Beneficiary ऑप्शन पर क्लिक करें। 

11. इसके बाद उसकी बायोमेट्रिक या मोबाइल ओटीपी के माध्यम से ईकेवाईसी कर लेनी है। 

12. इसके बाद आप Pay For Policy ऑप्शन पर क्लिक करके पॉलिसी का पेमैंट कर देना हैं। 

वैसे दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको Mukhymantri Chiranjivi Yojana Renew Kaise Kare ? इसके बारे में जानकारी प्राप्त करके बहुत ही अच्छा लगा होगा अगर आपको यह जानकारी पसंद आती है तो आप इस जानकारी को अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ