Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है ? पूरी जानकारी।

Mukhyamantri Chiranjeevi Jeevan Raksha Yojana 2024 : - राजस्थान में आए दिन सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को सही समय पर इलाज ना मिलने पर मृत्यु हो जाती है। और इस समस्या का हल निकालते हुए राजस्थान सरकार ने अभी हाल ही में मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का शुभारंभ किया है। जिसके तहत सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को बचाने पर सरकार द्वारा 5000 रूपए की धनराशि प्रदान की जाएगी। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है ? मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ कैसे ले ? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


योजना का नाम - मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

शुरुआत - 16 सितंबर 2021

किसके द्वारा - मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत के द्वारा

उद्देश्य - सड़क दुर्घटना में हुए घायलों को बचाने पर इनाम देना
लाभ लेने वाले - घायलों को अस्पताल में पहुंचाने वाले लोग

धनराशि - ₹5000 और प्रशस्ति प्रमाण पत्र

आधिकारिक वेबसाइट - rajasthan.gov.in

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना क्या है ?

सड़क दुर्घटना के समय घायल हुए व्यक्तियों को सही समय पर अस्पताल में ले जाकर भर्ती करवाने और जान बचाने के लिए राजस्थान सरकार द्वारा उस व्यक्ति को ₹5000 और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। लेकिन घायल हुए व्यक्ति की गंभीर स्थिति होने पर और उसकी जान बचाने पर उस व्यक्ति को ₹5000 और घायल व्यक्ति की स्थिति सामान्य होने पर व्यक्ति को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा। 

जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि हमारे इंडिया में सड़क हादसे में हुए घायल व्यक्ति के पास जाने से लोग कतराते हैं। और उनको लगता है कि घायल हुए व्यक्ति के पास जाने से उनसे पुलिस वाले पूछताछ करेंगे। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा क्योंकि आप जिस भी किसी घायल व्यक्ति को बचाते हैं। तब आपसे कोई भी पुलिस वाला पूछताछ नहीं करेगा और व्यक्ति को हॉस्पिटल में भर्ती कराने पर भी आप से किसी भी तरह का चार्ज नहीं लिया जाएगा। 

मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ कौन ले सकता हैं ? 
जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि जब भी किसी सड़क हादसे में दुर्घटना हो जाती है। तब उस व्यक्ति को बचाने के लिए सही समय पर एंबुलेंस नहीं पहुंच पाती है। जिसके कारण से व्यक्ति की कई बार मृत्यु भी हो जाती है। इसी के साथ ही घायल हुए व्यक्ति को बचाने के लिए कोई भी पास नहीं आता है। इसी को ध्यान में रखते हुए राजस्थान सरकार मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के तहत घायल हुए व्यक्ति को बचाने पर ₹5000 रुपए प्रदान करेगी। इस योजना का लाभ उन सभी को दिया जाएगा जो राजस्थान में सड़क दुर्घटना के कारण घायल हुए व्यक्तियों की जान बचाते हैं। और इसके अलावा एंबुलेंस और पुलिस कर्मचारियों को इस योजना का लाभ नहीं दिया जाएगा। 

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के लाभ क्या हैं ? 

> इस योजना के तहत सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को बचाने वाले को ₹5000 और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
 
> सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्ति को सही समय पर इलाज मिल सकेगा।

> सड़क दुर्घटना में घायल हुए व्यक्तियों की मृत्यू दर में कमी आ सकेगी। 

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ कैसे लें ? 

राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना का लाभ लेने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें। 

> गंभीर स्थिति में घायल हुए व्यक्ति को जल्द से जल्द अस्पताल में पहुंचाना होगा। 

> घायल हुए व्यक्ति को अस्पताल पहुंचाने के बाद इसकी संपूर्ण जानकारी कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर को देनी होगी। 
> सीएमओ ऑफिसर के द्वारा आपसे संपूर्ण जानकारी ली जाएगी जैसे आपका नाम, आपका एड्रेस, बैंक अकाउंट नंबर और मोबाइल नंबर।

> इसके बाद में ₹5000 की धनराशि और प्रशस्ति पत्र देकर के आपको सम्मानित किया जाएगा। 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर राजस्थान मुख्यमंत्री चिरंजीवी जीवन रक्षा योजना के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ