Bottom Article Ad

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल क्या है ? What is Rajasthan Shala Darpan Portal in Hindi

What is shala darpan full information in hindi : - कुछ समय पहले माता-पिता अपने बच्चों की परफॉर्मेंस देखने के लिए स्कूल में जाते थे। जिससे उनको काफी परेशानी होती है और उनका समय भी बर्बाद होता है। लेकिन अभी के इस डिजिटल दौर में सभी काम ऑनलाइन कर दिए गए हैं। जिससे आम आदमी को काफी सुविधाएं मिली है। 

वैसे देखा जाए तो सरकारी स्कूल में जाने वाले बच्चों की परफॉर्मेंस, उनकी उपस्थिति का रिकॉर्ड और स्कूल की सभी जानकारी आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन ही देख सकते हैं। क्योंकि राजस्थान सरकार ने जून 2015 में शाला दर्शन और शाला दर्पण दो पोर्टल लॉन्च करे थे। शाला दर्शन पोर्टल को प्राइमरी स्कूल के एजुकेशन के लिए और शाला दर्पण पोर्टल को माध्यमिक शिक्षा की जानकारी प्राप्त करने के लिए बनाया गया था। 

इन दोनों पोर्टल को यूज करने में शिक्षकों को काफी प्रॉब्लम्स हो रही थी। इसी प्रॉब्लम्स का सलूशन देते हुए राजस्थान सरकार ने इन दोनों पोर्टल को एक ही पोर्टल का रूप दे दिया। जिसे शाला दर्पण पोर्टल के नाम से जाना जाता है। इस पोर्टल के माध्यम से शिक्षक, बच्चे और माता पिता एक दूसरे से ऑनलाइन कनेक्ट हो सकेंगे। मतलब जिस भी बच्चे के माता-पिता को स्कूल से संबंधित जानकारी जाननी होगी। तब वह शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर के ऑनलाइन ही जानकारी हासिल कर सकेगा। 

पोर्टल - शाला दर्पण

सरकार - राजस्थान सरकार

शुरुआत - जून 2015

उद्देश्य - राज्य के स्कूलों संबंधित ऑनलाइन जानकारी देना 

आधिकारिक वेबसाइट - rajshaladarpan.nic.in


राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल क्या है ? What is Rajasthan Shala Darpan Portal in Hindi 

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के माध्यम से आप स्कूल से संबंधित संपूर्ण जानकारी ले सकते हैं। जैसे आप राजस्थान के किसी भी स्कूल को सर्च कर सकते हैं। स्कूल के स्टाफ, स्कूल के विद्यार्थियों की अटेंडेंस, विद्यार्थियों की परफॉर्मेंस, स्कूल के संस्थापक का नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी इत्यादि यह सभी जानकारी आप एक ही जगह से ले सकेंगे। 

लेकिन ध्यान रहे यहां पर आप राजस्थान की सरकारी स्कूलों के बारे में जानकारी हासिल कर सकते हैं। शाला दर्पण पोर्टल लगभग 66000 स्कूलस, 9905368 स्टूडेंट्स और  410867 स्टाफ जुड़े हुए हैं। धीरे-धीरे इस संख्या में भी बढ़ोतरी होने वाली है। 


राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर मिलने वाली सुविधाएं क्या क्या है ? 

> राजस्थान से संबंधित किसी भी सरकारी स्कूल के बारे में जानकारी हासिल करना।

> स्कूल से संबंधित मिलने वाली स्कॉलरशिप के बारे में जानकारी लेने की सुविधा।

> स्कूल में विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड और माता-पिता की जानकारी लेने की सुविधा। 

> स्कूल, स्टूडेंट्स और स्टाफ की रिपोर्ट देखने की सुविधा।


राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल के कार्य क्या क्या हैं ? 

वैसे देखा जाए तो शाला दर्पण पोर्टल से ऑनलाइन ही स्कूल से संबंधित संपूर्ण जानकारी मिल जाती हैं। लेकिन शाला दर्पण पोर्टल पर बहुत से काम किए जा सकते हैं। 

जैसे : - इस पोर्टल पर सभी विद्यार्थियों की प्रोफाइल बनाना, विद्यार्थियों की उपस्थिति का रिकॉर्ड रखना, माता-पिता की जानकारी, स्कॉलरशिप की जानकारी और विद्यार्थियों की मार्कशीट, विद्यार्थी क्लास में आते ही उसकी ऑनलाइन ही अटेंडेंस रिकॉर्ड करना, अगर विद्यार्थी 2 दिन से ज्यादा छुट्टी पर रहता है। तब उसके माता-पिता को सूचना देना, इस पोर्टल पर टीचर्स के अटेंडेंस ऑनलाइन रिकॉर्ड करना, टीचर की सैलरी और पेंशन से संबंधित जानकारी इस पोर्टल पर उपलब्ध होती है। 


राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की जानकारी कैसे देखें ? 

शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारी देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप्स को फॉलो करें।

Step 1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें।

Step 2. इसके बाद सर्च बार में Shala darpan टाइप करके सर्च करें।

Step 3. इसके बाद शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी इस पर क्लिक कर ले।

अभी इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

Step 4. इसके बाद में citizen window ऑप्शन पर क्लिक करें।

इसके बाद में आपके सामने search school, school reports, student reports, staff reports यह सभी ऑप्शंस आ जाएंगे।

आप जिसके बारे में भी जानकारी लेना चाहते हैं उस पर क्लिक करें। फिर आप से मांगी गई सभी इंफॉर्मेशन भर कर के स्कूल की जानकारी ले सकते हैं।

इस तरह से आप राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल पर स्कूल की सभी जानकारियां ले सकते हैं।


जिले वाइज सभी स्कूलों की जानकारी कैसे देखें ? 

Step 1. सबसे पहले आप शाला दर्पण की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करें।

Step 2. इसके बाद में Menu बटन पर क्लिक करें।

Step 3. इसके बाद में school in Rajasthan ऑप्शन पर क्लिक करें।

Step 4. इसके बाद में school type  सेक्शन में ऑल पर सेलेक्ट करें।

Step 5. इसके तुरंत बाद नीचे आपको जिले वाइज सभी स्कूल की जानकारी मिल जाएगी। 


शाला दर्पण पोर्टल से संबंधित शिकायत कहां करें ? 

राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल से संबंधित किसी भी तरह की समस्या के बारे में शिकायत करने के लिए आप इनके मोबाइल नंबर, ऑफिशियल वेबसाइट, ईमेल आईडी और इनके ऑफिसियल एड्रेस पर जाकर की कॉन्टैक्ट कर सकते हैं।

Contact no. - 0141-2700872

Mail - rmsaccr@gmail.com

Address - Rajasthan Council of School Education, Shiksha Sankul, JLN Marg, Jaipur Rajasthan 302017


FAQ

शाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट कौनसी है ?

rajshaladarpan.nic.in शाला दर्पण की ऑफिशल वेबसाइट है।

शाला दर्पण की शुरुआत कब हुई ?

शाला दर्पण ऑनलाइन पोर्टल की शुरुवात जून 2015 में हुई थी।

शाला दर्पण किससे संबंधित है ?

शाला दर्पण राजस्थान की स्कूलों तथा शिक्षा से संबंधित है। इस पोर्टल पर हमें राजस्थान की सभी स्कूलों के बारे में पूरी जानकारी मिल जाती है।

ये भी पढ़े...

दोस्तों आज के इस ब्लॉग में दी गई जानकारी राजस्थान शाला दर्पण पोर्टल क्या है ? What is Rajasthan Shala Darpan Portal in Hindi ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ