Bottom Article Ad

ITEP कोर्स क्या है ? पूरी जानकारी। What is ITEP Course in Hindi

What is ITEP Course Full Information in Hindi : - दोस्तों हाल ही में NCTE यानी National Council for Teacher Education की तरफ से एक लेटेस्ट न्यूज़ आई है जिसमें यह बताया जा रहा है कि BA BED/BSC BED और BSTC कोर्सेज को हमेशा हमेशा के लिए बंद किया जा रहा है और इन कोर्सेज की जगह एक नया कोर्स ITEP कोर्स को लॉन्च किया जाएगा।

तो अब यहां पर यह सवाल उठता है कि ITEP कोर्स क्या है ? ITEP कोर्स करने के लिए योग्यता क्या है ? ITEP का फुल फॉर्म क्या हैं ? क्या BSTC कोर्स बंद हो जायेगा ? ITEP कोर्स कब से शुरू होगा ? तो इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


ITEP की फुल फॉर्म क्या हैं ? What is ITEP Full Form in Hindi

ITEP की फुल फॉर्म " Integrated Teacher Education Program " होता हैं ITEP का मतलब हिंदी में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम होता हैं। 


ITEP कोर्स क्या है ? पुरी जानकारी। What is ITEP Course in Hindi 

जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि B.ED करने के लिए सबसे पहले हमको PTET का एंट्रेंस एग्जाम देना होता है जिसमें दो ऑप्शन BA BED, BSC BED (4 Years) और BED (2 Years) होते हैं। इसमें से हम BA BED, BSC BED को 12वी कक्षा पास करने के बाद 4 साल के लिए करते है, जिसमे हमारी ग्रेजुएशन और बीएड एक साथ कंप्लीट हो जाती हैं। लेकिन वहीं अगर हम अपनी ग्रैजुएशन कंपलीट करके बीएड करें तो हमे 2 साल लग जाते हैं। 

लेकिन अब आपके PTET में से BA BED, BSC BED (4 Years) कोर्स को हमेशा हमेशा के लिए हटा दिया जाएगा। मतलब अब आप पीटीईटी के जरिए 4 साल की बीएड नही कर पाएंगे। इसकी जगह अब आप ITEP कोर्स कर सकते हैं। जिसमें आपकी 3 साल की ग्रेजुएशन और बीएड कंप्लीट हो जाएगी। ITEP कोर्स करने के बाद आप फर्स्ट ग्रेड, सेकंड ग्रेड और थर्ड ग्रेड टीचर बनने के लिए फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। 

ITEP कोर्स 4 साल में कंप्लीट होगा। जिसमे आपको BA BED और BSC BED करवाया जायेगा। इस कोर्स की परीक्षा साल में 2 सेमेस्टर में होगी। यानी यह पूरा कोर्स करने में आपको टोटल 8 सेमेस्टर में एग्जाम देनी होगी। 


ITEP कोर्स करने के लिए योग्यता क्या है ?

1. इस कोर्स को करने के लिए उम्मीदवार राजस्थान का मूल निवासी होना चाहिए। 

2. उम्मीदवार के 12TH में कम से कम 50% मार्क्स होने अनिवार्य हैं। 


ITEP कोर्स कब से शुरू होगा ? 

अभी आपके B.A. B.ED और BSC B.ED कोर्स को पूर्ण रूप से हटा करके ITEP कोर्स करवाया जाएगा और यह कोर्स सत्र 2023-24 में शुरू होगा। लेकिन इस कोर्स को साल 2019 में ही लांच कर दिया गया था। 


क्या BSTC कोर्स बंद हो जायेगा ? 

यहां पर स्टूडेंट के मन में यह भी सवाल है कि क्या ITEP कोर्स आने के बाद बीएसटीसी कोर्स को भी बंद कर दिया जाएगा ? लेकिन ऐसा बिल्कुल भी नहीं है। क्योंकि बीएसटीसी कोर्स वे सभी लोग करते हैं जिनको जल्दी से जल्दी जॉब की जरूरत होती है। इसलिए बीएसटीसी कोर्स किसी भी हालत में बंद नहीं होगा। जैसा कि आप लोग जानते ही होंगे कि बीएसटीसी कोर्स करने के बाद आप प्राइमरी स्कूल यानी कक्षा 1 से लेकर के कक्षा 5 तक के बच्चों को पढ़ाने के लिए सक्षम हो जाते हैं। 

लेकिन यहां पर सिर्फ BA BED और BSC BED कोर्स को हमेशा हमेशा के लिए हटाया जाएगा और इसी की जगह पर ITEP कोर्स करवाया जाएगा। 


पहले से BA BED और BSC BED कोर्स कर चुके विद्यार्थियों का क्या होगा ?

दोस्तों अगर बात की जाए सत्र 2022-23 से पहले BA BED और BSC BED करने वाले विद्यार्थियों की तो उन पर किसी भी प्रकार का कोई प्रभाव नहीं पड़ेगा। मतलब की जो भी विद्यार्थी सत्र 2022-23 से पहले BA BED और BSC BED के लिए एडमिशन ले लिया है उनका न तो कोई कोर्स बंद होगा और ना ही उनकी पढ़ाई बीच में रहेगी। यहां पर सीधा सा मतलब यही है कि साल 2022-23 से पहले जितने भी स्टूडेंट्स BA BED में एडमिशन लिए हैं वे सभी BA BED और BSC BED की पढ़ाई कंटिन्यू कर सकेंगे। 


FAQ

ITEP की फुल फॉर्म हिंदी में क्या होती है ?

ITEP की फुल फॉर्म हिंदी में एकीकृत शिक्षक शिक्षा कार्यक्रम होती हैं। 

ITEP और Integrated BED कोर्स में क्या अंतर है ?

दोनों कोर्स एक ही है इनमे कोई अंतर नही है। पहले जिस कोर्स को Integrated BED कहा जाता था उसे अब ITEP कहा जाएगा।

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर मेरे द्वारा दी गई जानकारी ITEP course kya hai in hindi जरूर पसंद आई होगी अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ