Bottom Article Ad

10th, 12th की मार्कशीट में करैक्शन या एडीटिंग कैसे करें ?

How to Correct/Edit 10th Marksheet : - राजस्थान के हर एक विद्यार्थी को अपनी मार्कशीट में ऑनलाइन या ऑफलाइन करेक्शन को लेकर के काफी सारी शिकायतें रहती हैं, जैसे की हम अपनी 10 वी और 12 वीं मार्कशीट में अपना नाम, जन्म तिथि, पिता का नाम और माता का नाम कैसे चेंज करें। लेकिन यह भी काम इतना आसान नहीं क्योंकि 10 वीं और 12 वीं मार्कशीट में करेक्शन या एडिटिंग करवाने के लिए आपको राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड अजमेर के द्वारा जारी किए हुए नियमों को फ़ॉलो करना पड़ता हैं।

अगर आप राजस्थान बोर्ड अजमेर के सभी नियमों को फ़ॉलो करते हैं। आप सिर्फ तभी मार्कशीट में करेक्शन करवा सकते हैं। और अभी तो 10 वी और 12 वीं का ऑनलाइन करेक्शन होना भी स्टार्ट हो चुका हैं। 

तो हम आपको आज के इस ब्लॉग में 10 वीं और 12 की मार्कशीट में करैक्शन या एडीटिंग कैसे करवाएं ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। 


10th, 12th की मार्कशीट में करैक्शन या एडीटिंग कैसे करें ? 

सबसे पहले हम आपको 10 वीं और 12 की मार्कशीट में करैक्शन ऑफलाइन तरीके से कैसे करवाते हैं। इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दे देते हैं। 

ऑफलाइन तरीके से : - 

1. सबसे पहले आप माध्यमिक शिक्षा बोर्ड, राजस्थान जाएं। 

2. इसके बाद में आपको माध्यमिक शिक्षा बोर्ड में ग्राउंड फ्लोर पर एक रिसीप्ट काउंटर मिल जायेगा। इसके अलावा आप गार्ड से यह पूछ सकते हैं की रिसीप्ट काउंटर कहां पर हैं।

3. इसके बाद में आपको एक रिसिप्ट कटवानी होगी मतलब आप किस में करेक्शन करवाना चाहते हैं। और फिर इस रिसिप्ट का कितना चार्ज कटेगा यह डिपेंड करता है। आपकी मार्कशीट पर मतलब आपकी मार्कशीट कितनी पुरानी है या फिर कौनसी मार्कशीट आप जारी करवाना चाहते हैं। उसी के अकॉर्डिंग रिसिप्ट का चार्ज लिया जाएगा। 

4. इसके बाद में आपको काउंटर वाले से यह पूछ लेना है की अभी मेरे को करेक्शन करवाने के लिए कहां पर जाना होगा। 

5. इसके बाद में वहां पर अलग अलग जिलों के अकॉर्डिंग बाबू बैठे रहते हैं। आप जिस भी जिले से आते हों उस बाबू के पास चले जाना हैं। 

6. इसके बाद में आपको यहां पर एक एप्लीकेशन लिखकर के सबमिट करवानी पड़ती हैं। जिसमे आपको यह बताना होता है की आपकी मार्कशीट में कहां पर करेक्शन करवाना हैं। और किसमे करेक्शन करना हैं। 

7. इसके बाद में आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म भरना होगा जो की आपको काउंटर पर ही मिल जायेगा। इसमें आपको अपना नाम, अपने माता और पिता का नाम, आपको किस चीज में करेक्शन करवाना है और कौनसी मार्कशीट में करेक्शन करना हैं और ये सभी डिटेल्स भरवाने के बाद आप बाबू के पास जमा कर दीजिए। फिर आपकी मार्कशीट में करेक्शन कर दिया जाएगा। 

8. फिर आपने जिस भी क्लास की मार्कशीट में करेक्शन करवाया हैं। उस क्लास को आपने जिस भी स्कूल से की हैं। उस स्कूल में 1 से 2 महीने में मार्कशीट डाक विभाग के द्वारा आएगी। और वहीं से ही आपको नई मार्कशीट मिलेगी। vez

इस तरह से आप 10 वीं और 12 की मार्कशीट में ऑफलाइन तरीके से मार्कशीट में करेक्शन करवा सकते हैं। 

अभी हम आपको 10 वीं और 12 की मार्कशीट में ऑनलाइन तरीके से करेक्शन कैसे करवाते हैं। इसके बारे में जानकारी उपलब्ध करवा देते हैं। 


10th, 12th मार्कशीट में ऑनलाइन करेक्शन कैसे करे ?

1. सबसे पहले आपको अपने मोबाइल या कंप्यूटर में किसी भी ब्राउज़र को ओपन कर लेना हैं।

2. अभी आप सर्च बॉक्स में RBSE टाइप करके सर्च करें। 

3. इसके बाद आपके सामने RBSE की ऑफिसियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी इस पर क्लिक करें। 

4. इसके बाद में Online Application Portal for Correction in Document ऑप्शन पर क्लिक करें। 


5. फिर अगले पेज में आपको कुछ दिशा निर्देश दिए गए उन्हें आप जरूर पढ़ लें। इसी के साथ आपको कौनसे दस्तावेज यहां अपलोड करने हैं वह भी यहां पर दिए गएं। 


6. इसके बाद में आप Next ऑप्शन पर क्लिक करें। 

7. इसके बाद में आपके सामने एक एप्लिकेशन फॉर्म ओपन हो जाएगा। इसमें आप District, Student Name, Email id, Mobile Number इत्यादि डिटेल्स भरें। 


अभी आपको Required Correction में यह सेलेक्ट करें की आप किस किस में करैक्शन करवाना चाहते हैं।

8. अभी आपको अपने डॉक्यूमेंट यानी मार्कशीट की PDF अपलोड करनी होगी। लेकिन PDF फाइल की साइज 20MB से ज्यादा नहीं होनी चाहिए। 

9. नीचे आपको अपनी क्वेरी देनी हैं। जिसमे आप अपनी मार्कशीट में क्या और किस में करैक्शन करवाना चाहते हैं वह आप शॉर्ट में लिख दें। जिससे अधिकारी को आपके द्वारा भेजा गया आवेदन समझ में आ जाए। 

10. इसके बाद में आप Submit Query ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं। 


यह एप्लीकेशन Successfully सबमिट हो जाने के बाद आपकी एप्लीकेशन को बोर्ड के कर्मचारियों के द्वारा चेक किया जाएगा। अगर आपके द्वारा भेजी गई एप्लीकेशन बोर्ड के नियमों को फ़ॉलो करती हैं। तो ही आपकी मार्कशीट में करेक्शन करने से संबंधित जानकारी आपके मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर भेज दी जाएगी। 

Note : - अगर मार्कशीट में किसी कमी के कारण करेक्शन नही किया जा रहा है या फिर आपके द्वारा दी गई जानकारी बोर्ड के नियमों को फ़ॉलो नहीं करती हैं। तो उसकी जानकारी आपको मोबाइल नंबर या ईमेल आईडी पर मिल जाएगी। या इसके अलावा अगर आपकी मार्कशीट में करेक्शन किया जाएगा तो उसकी भी जानकारी आपको मिल जाएगी। तभी आपको फीस देनी होगी। 

11. अगर मार्कशीट में बदलाव बोर्ड के द्वारा किया जाता हैं। तो आपको पेमेंट भी करना होगा। पेमेंट करने के लिए आप फिर बैक आए और वहां पर आपको पेमेंट करने के लिए एक लिंक मिलेगी। उस पर क्लिक करें। 


12. इसके बाद में आप Fill Application Form For Fees Payment For Correction ऑप्शन पर क्लिक करें। 

13. इसके बाद में आप फॉर्म भरकर के पेमेंट कर दीजिए। 

इस तरह से आप भी ऑनलाइन तरीके से अपनी मार्कशीट में करैक्शन करवा सकते हैं। लेकिन इसमें आपको बोर्ड के कुछ नियमों को ध्यान में रखना होता हैं। तब जाकर के आप ऑनलाइन करेक्शन सक्सेसफुली कर सकेंगे। 


10th, 12th मार्कशीट में ऑनलाइन तरीके से करेक्शन करने पर डॉक्युमेंट्स क्या क्या चाहिए:

1. स्कूल रजिस्टर की फोटो कॉपी (प्राचार्य द्वारा प्रमाणित)

2. 8 वी की मार्कशीट (ऑप्शनल)

3. 10 वी की मार्कशीट

4. 12 वीं की मार्कशीट 

5. पिछले स्कूल का TC 

6. एडमिशन फॉर्म (जिस संस्था में आपने पहली बार ऐडमिशन लिया था वह)

7. स्कूल द्वारा जारी एक लेटर 

Note : - हमने जितनी भी जानकारी उपलब्ध करवाई वह अनुमानित रूप से हैं। तो यहां पर दी गई जानकारी की जांच आप अपने अकॉर्डिंग भी जरूर कर ले। ताकि आपको भविष्य में किसी भी तरह की प्रॉब्लम ना हों। 

तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी 10th, 12th marksheet me editing kaise kare जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ