Bottom Article Ad

ई श्रम कार्ड को कैंसिल या डिलीट कैसे करें ? How to Delete E-Shram Card ?

How to Cancel/Delete E-Shram Card : - शुरुआत में जब ई श्रम कार्ड को लॉन्च किया गया था। तब जो लोग श्रमिक या मजदूर का काम नहीं कर रहे थे। वे सभी लोग भी ई श्रम कार्ड को एक आईडी प्रूफ दस्तावेज समझकर ई श्रम कार्ड को बनवा लिया था। इसके अलावा संघटित क्षेत्र में काम करने वाले लोग और स्टूडेंटस भी ई श्रम कार्ड बनवाने के लिए अप्लाई करने लगे। 

लेकिन अभी इन सभी के मन में काफी कंफ्यूजन सा चल रहा हैं कि अगर किसी स्टूडेंट को स्कूल या कॉलेज की तरफ़ से स्कॉलरशिप मिल रही है या कोई अन्य लाभ मिल रहा है। तो इस ई श्रम कार्ड के कारण स्टूडेंट को कॉलेज की तरफ से मिलने वाले लाभ मिलने बंद हो जाएंगे क्या ? तो दरहसल बात कुछ ऐसी है की जिन स्टूडेंट ने भी ई श्रम कार्ड बनवा लिया। उन सभी को स्कॉलरशिप और अन्य कॉलेज से मिलने वाले लाभ लेने में कोई परेशानी नहीं आने वाली हैं। दूसरा यह कि ई श्रम कार्ड बनवाने के बाद कोई व्यक्ति प्राइवेट जॉब या गर्वनमेंट जॉब के लिए अप्लाई कर सकता है या नहीं ? तो इसका जवाब है। हां कर सकते। ई श्रम कार्ड बनवाने से प्राइवेट जॉब या गवर्मेंट जॉब लिए अप्लाई करने वाले व्यक्तियों पर किसी भी प्रकार का प्रभाव नही पड़ेगा। 

Note : - लेकिन एक बात का जरूर ध्यान रखे अगर आप ई श्रम कार्ड के लिए पात्रता नही रखते हैं। तो आपको गवर्नमेंट की ओर से ई श्रम कार्ड पर मिलने वाले लाभ कभी नहीं लेने हैं और भविष्य में कभी भी ई श्रम कार्ड को किसी भी जगह या कोई डॉक्यूमेंट में अटैच नही करना हैं। 

अगर आप जानते होंगे तो ई श्रम कार्ड योजना का लाभ लेने से हर साल गवर्नमेंट की ओर से 12 रुपए चार्ज किए जाते हैं। जिसमे आपके बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक कट हो जाते हैं। लेकिन स्टार्टिंग में इस योजना के लिए गवर्मेंट स्वयं ही पैसे जमा करती हैं। लेकिन कुछ दिनों बाद आपके बैंक अकाउंट से ही ऑटोमैटिक पैसे कटने स्टार्ट हो जाते हैं। 

अगर आपके बैंक अकाउंट से ऑटोमैटिक पैसे कटने शुरू नहीं हुऐ हैं। तो आपको इसका ऑटो डेबिट वाला फॉर्म साइन इन नहीं करना है। अगर आप ऐसा करते हैं तब आपके बैंक अकाउंट से पैसे कटने शुरू हो जाएंगे। या इसके अलावा अगर आपके बैंक अकाउंट से पैसे कटना शुरू हो गए हैं। तो आपको अपने बैंक में जाकर के ई श्रम कार्ड योजना को परमानेंटली बंद करवाना होगा। 

अब लास्ट में बात आती है की ई श्रम कार्ड को कैंसिल या डिलीट कैसे करें ? UAN नंबर को डिलीट कैसे करें ? तो इसका जवाब भी आपको नीचे मिल रहा हैं। 

eshram card band kaise kare, ई श्रम कार्ड रदद् कैसे करे, 


ई श्रम कार्ड को कैंसिल या डिलीट कैसे करें ? How to Delete E-Shram Card ?

ई श्रम कार्ड को डिलीट या कैंसिल कराने का जो प्रॉसेस है वह हम आपको नीचे स्टेप बाय स्टेप बता रहे हैं  : - 

> सबसे पहले आप मोबाइल या कम्प्यूटर में किसी भी ब्राउज़र को ओपन करें। 

> अभी आप सर्च बॉक्स में E Shram Card टाइप करके सर्च करें। 

> आपके सामने E Shram Card की ऑफिशियल वेबसाइट ओपन हो जाएगी। अभी आपको इस वेबसाइट पर क्लिक कर देना हैं। 

इस वेबसाइट पर अभी विजिट करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

> इसके बाद में Register on E Shram ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं। 


> इसके बाद में Already Registered ऑप्शन पर क्लिक करें।

 

> अब आप Profile Update ऑप्शन पर क्लिक करें।

> अभी आपको अपने आधार कार्ड से लिंक मोबाइल नंबर डालें और कैप्चा डालकर के Send OTP ऑप्शन पर क्लिक करें। 


> आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा उस ओटीपी को यहां पर डालकर के Verify ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आधार नंबर डालें और आप किस टाइप से केवाईसी करना चाहते हैं वह सेलेक्ट करें। 


> कैपचा डालकर के Submit ऑप्शन पर क्लिक करें।

> अभी आपके आधार नंबर से लिंक मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी आएगा। वह ओटीपी यहां पर डालकर के Validate ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में सक्सेफुली केवाईसी कंप्लीट हो जाएगी। और आपके सामने फॉर्म ओपन हो जायेगा। इस फॉर्म में नीचे एक नया ऑप्शन Revoke Aadhar Consent जोड़ा गया हैं। इस ऑप्शन के जरिए आप अपने आधार कार्ड को ई श्रम कार्ड से रिमूव या डिलीट कर सकते हैं। मतलब आधार कार्ड को ई श्रम कार्ड से हटवा सकते हैं। ऐसा करने से यह होगा की आधार कार्ड ई श्रम पर सेव नहीं रहेगा। जिससे गवर्नमेंट की तरफ से दिए जाने वाले लाभ आपको नहीं मिलेंगे।


> अभी आपको Revoke Aadhar Consent ऑप्शन पर टिक कर देना हैं। जैसे ही आप टिक करते हैं तो आपको नीचे रेड कलर में एक मैसेज दिखाई देता है। जिसमे यह बोला गया हैं। कि मैं ई श्रम कार्ड का हिस्सा नहीं बनना चाहता हूं। पहले से जो मैने जानकारी उपलब्ध करवाई हैं। वो मैने आधार कार्ड को निरस्त करवाने की कृपा की हैं तो अभी आप Update e KYC Information ऑप्शन पर क्लिक कर देना है। 

इस प्रॉसेस से आप ई श्रम कार्ड को कैंसिल या डिलीट करवा सकते हैं। इसके बाद आपको ई श्रम पर मिलने वाले लाभ नहीं मिलेंगे। तो दोस्तों हम उम्मीद करते हैं की आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर हमारे द्वारा दी गई जानकारी आपको पसंद आई हैं तो इस ब्लॉग अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ