Bottom Article Ad

Stamp Paper क्या होता है ? ऑनलाइन स्टांप पेपर कैसे बनाये ?

Online Stamp Paper Kaise Banaye Full Information in Hindi : - दोस्तों किसी भी प्रकार का एग्रीमेंट साइन करने के लिए या फिर जमीन, घर व दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए स्टांप पेपर की जरूरत पड़ती है। इस स्टांप पेपर को आप ऑफलाइन भी खरीद सकते हैं या फिर ऑनलाइन ई स्टांप पेपर को प्रिंट भी करवा सकते हैं। मतलब आप घर बैठे ही अपने कंप्यूटर की मदद से ऑनलाइन ई स्टांप पेपर को बना सकते हैं। लेकिन कुछ लोगों को स्टांप पेपर क्या होता है ? यह भी नहीं मालूम होता है। तो सबसे पहले हम आपको स्टांप पेपर क्या होता है ? इसके बारे में थोड़ी बहुत जानकारी दे देते हैं। 


स्टांप पेपर क्या होता है ? What is Stamp Paper in Hindi

स्टांप पेपर एक कानूनी दस्तावेज होता है जो कि किसी समझौते की घोषणा को प्रमाणित करने के लिए यूज़ किया जाता है। फॉर एग्जांपल अगर आप अपनी जमीन या किसी प्लॉट की रजिस्ट्री करवा रहे हैं। तब आपको वहां पर स्टांप पेपर बनवाना होगा। यहां पर यह स्टांप पेपर ये प्रमाणित करता है की यह जमीन या प्लॉट इसके नाम कर रहा हूं। 

ज्यादातर स्टांप पेपर ₹10, ₹50, ₹100, ₹500 और ₹1000 के बनते हैं। आजकल स्टांप पेपर की जरूरत लगभग हर जगह पड़ती हैं। चाहें आप जमीन ले रहे हों या फिर कोई दुकान खरीद रहे हों। 


स्टांप पेपर का यूज कहां कहां पर किया जाता है ? 

1. कानूनी दस्तावेज तैयार करने के लिए स्टांप पेपर का यूज किया जाता है।

2. एग्रीमेंट साइन करने के लिए

3. जमीन, घर और दुकान की रजिस्ट्री कराने के लिए

4. कोर्ट की फीस जमा करने के लिए 

5. शपथ पत्र

6. पैसों का लेनदेन करने के लिए 


ऑनलाइन स्टांप पेपर बनवाने की सुविधा कौन कौन से राज्यों में हैं ? 

ऑनलाइन ई स्टांप पेपर बनवाने के लिए कुछ ही राज्यों में यह सुविधा मौजूद है। लेकिन आने वाले समय में भारत के सभी राज्यों के लिए यह सुविधा अवेलेबल हो जाएगी। लेकिन अभी तक जितने भी राज्यों में ऑनलाइन ई स्टांप पेपर बनाने की सुविधा है उन राज्यों के नाम हम आपको नीचे बता देते हैं।

1. Delhi

2. Gujarat

3. Karnatak

4. Chhattisgarh

5. Himachal Pradesh

6. Udisa

7. Tripura

8. Ladakh

9. Chandigarh

10. Jammu & Kashmir

11. Pondicherry

12. Andaman & Nicobar


ऑनलाइन स्टांप पेपर कैसे बनाये ? 

> सबसे पहले अपने लैपटॉप या कंप्यूटर में यह www.shcilestamp.com वेबसाइट ओपन करें।

इसके बाद Online Payment ऑप्शन पर क्लिक करें


> फिर आपको यहां पर एक अकाउंट क्रिएट करना होगा। जिसके लिए आप Register Now ऑप्शन पर क्लिक करें। 


> फिर रजिस्ट्रेशन करने के लिए आपके सामने एक पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें आपको अपने अकॉर्डिंग इंफॉर्मेशन भरनी होगी जैसे User ID, Password, अगर कभी आप अपना यूजर आईडी व पासवर्ड भूल जाए तो उसके लिए आप यहां पर एक Question सेलेक्ट करके और Answer दे 


इसके बाद में आप अपनी बैंक डिटेल्स डालें

फिर आपको यहां पर Captcha डालकर के Terms को एक्सेप्ट कर लेना हैं। Save ऑप्शन पर क्लिक कर देना हैं।

> फिर आपके मोबाइल नंबर पर एक ओटीपी सेंड किया जाएगा वह ओटीपी यहां पर डाल करके Verify OTP ऑप्शन पर क्लिक करें।

> फिर आपका अकाउंट सक्सेसफुली ओपन हो जाएगा और आपके इमेल आईडी पर एक लिंक सेंड किया जाएगा जिस लिंक पर क्लिक करके आप अपना अकाउंट एक्टिवेट कर सकते हैं। 

> इसके बाद में आप अपना ईमेल ओपन करें। उसमें आपको User ID Activation Link ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आपका अकाउंट सक्सेसफुली ओपन हो जाएगा। आपको यहां पर अपना यूजर आईडी और पासवर्ड डालकर के Sign in कर लेना हैं। 


> आपके सामने Stamp Duty Pay करने के लिए एक पेज ओपन हो जाएगा। जिसमें आप Pay Stamp Duty ऑप्शन पर क्लिक करें।


> इसके बाद में यहां पर आपको अपना राज्य सेलेक्ट कर लेना है। लेकिन हम आपको बताना चाहेंगे कि यह फैसिलिटी कुछ ही राज्यों में अवेलेबल है। 

अब आपको ई स्टांप पेपर किस तरह से लेना हैं वह ऑप्शन आपको सेलेक्ट करना हैं जैसे : - 

1. Home Delivery - इस ऑप्शन की मदद से आप घर पर ही ई स्टांप पेपर को मंगवा सकते हैं। घर पर ई स्टांप पेपर को मंगवाने के लिए आप अपना एड्रेस भरें। 

2. Self Printing Of E-Stamping Certificate - अगर आप खुद ही ई स्टांप सर्टिफिकेट को डाउनलोड करना चाहते है। तो आप Self Printing Of E-Stamping Certificate ऑप्शन सलेक्ट कर लेना हैं। 


खुद से ही प्रिंट करने के लिए आपको पहले अपने कंप्यूटर में एक ड्राइवर को इंस्टॉल करना होगा। जिसके लिए आप Click Here ऑप्शन पर क्लिक करें। 

फिर आपके सामने एक न्यू पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप पहले captcha डालें। Print Control Program डाउनलोड करने के लिए Click Here ऑप्शन पर क्लिक करें। 


फिर आपके कंप्यूटर में एक Zip File डाउनलोड हो जायेगी। इसके बाद इस फाइल को आप Unzip करेंगे। फिर इस फोल्डर को आप ओपन करेंगे। इसके बाद आप इस सॉफ्टवेयर को इंस्टॉल करें। 

इसके बाद यह चेक करने के लिए की यह प्रिंट कंट्रोल सही तरीके से काम कर रहा हैं या नहीं इसके लिए आप नीचे दी गई लिंक को कॉपी करके इसको अपने Chrome Browser में ओपन करें। और आप देखेंगे कि Pcp is Running मतलब प्रिंट कंट्रोल सही ढंग से काम कर रहा हैं। 


4. Nearest Stockholding Branch - अगर आप चाहे तो अपने आस पास की स्टॉक होल्डिंग ब्रांच में जाकर के भी स्टांप पेपर ले सकते हैं। 

लेकिन यंहा पर हम खुद stamp paper प्रिंट करके बताने वाले हैं तो हमने Self Printing Of E-Stamping Certificate ऑप्शन को सेलेक्ट किया हैं। 


> अभी आप Stamp Duty Type सेलेक्ट करेंगे मतलब आप किस प्रकार का डॉक्यूमेंट बना रहें हैं। यहां पर आपको काफी ऑप्शन मिलते हैं : - General Agreement, Affidavit, Declaration और आपको एक अलग से लिस्ट मिल जाएगी। जिसमे आप जिस भी तरह का डॉक्युमेंट बनवा रहे हैं वह सलेक्ट करें। 

फॉर एग्जांपल हमें एक एफिडेविट बनवाना है तो हम एफिडेविट ऑप्शन सलेक्ट करेंगे और Proceed ऑप्शन पर सेलेक्ट करें। 

> इसके बाद स्टांप पेपर किसके द्वारा लिया जा रहा है उसका नाम, मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी आ जायेगी। 

> इसके बाद में आपको डॉक्यूमेंट का डिस्क्रिप्शन डालना होगा। अगर आप प्रोपर्टी का स्टांप सर्टिफिकेट बनवा रहे हैं तो आप प्रोपर्टी का डिस्क्रिप्शन डालें। 

> इसके बाद में आप First Party का नाम और ऐड्रेस डालें और Second Party का नाम और ऐड्रेस डालें। 

स्टांप ड्यूटी किसने Pay की हैं उसका नाम डालें। 

कितने रूपए का स्टांप पेपर बनाना चाहते हैं वह यहां पर डालें।

इसके बाद Payment Mode सेलेक्ट करके Save ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद में आपको पेमेंट करना होगा जिसके लिए आप Terms को एक्सेप्ट करके Proceed Payment ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> यहां पर आप डेबिट कार्ड, UPI और नेटबैंकिंग के थ्रू पेमेंट कर सकते हैं। पेमेंट करने के बाद आपके सामने स्टांप पेपर आ जायेगा जिसे आप प्रिंट कर सकते हैं।

> स्टांप पेपर को प्रिंट करने के लिए Print E-stamp Certificate ऑप्शन पर क्लिक करे।


> स्टांप पेपर प्रिंट करने के लिए आपके सामने प्रिंटर सेलेक्ट करने का ऑप्शन आ जाएगा। आप जिस प्रिंटर से प्रिंट करना चाहते हैं वह प्रिंटर सेलेक्ट करें। 

इस प्रकार से आप अपने घर बैठे ऑनलाइन ई स्टांप पेपर को बनवा सकते हैं। आप इस तरीके से स्टांप पेपर को बनवा सकते हैं। इस स्टांप पेपर को आप कहीं पर यूज कर सकते हैं और यह सभी जगह वैलिड रहेगा। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको स्टांप पेपर क्या होता है ? ऑनलाइन स्टांप पेपर ऑनलाइन कैसे बनाये ? यह जानकारी आपको पसंद आई होगी। अगर जानकारी पसंद आई हो तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। इसके अलावा अगर आपको इसी तरह की जानकारी जाननी हो तो आप हमारे ब्लॉग वेबसाइट को जरूर फॉलो कीजिए।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ