Bottom Article Ad

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ?

How to Apply for Birth Certificate Online : - दोस्तों जब कभी भी बच्चे का जन्म होता है तब उसका जन्म प्रमाण पत्र बनवाया जाता है। यह जन्म प्रमाण पत्र लगभग सभी जगह काम में आता है। जैसे आधार कार्ड बनवाने के लिए, स्कूल और कॉलेज में, पासपोर्ट बनवाने के लिए और तो और इसे सरकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए भी यूज़ किया जाता है।

वैसे आपको मालूम होगा की बच्चे के जन्म होते ही हॉस्पिटल के द्वारा जन्म प्रमाण पत्र जारी कर दिया जाता है। लेकिन अगर आपका जन्म हॉस्पिटल में नहीं हुआ है बल्कि घर में हुआ है या आपने सरकारी हॉस्पिटल या प्राइवेट हॉस्पिटल से जन्म प्रमाण पत्र नहीं बनवाया है और अब आप सरकार से जन्म प्रमाण पत्र जारी करवाना चाहते हैं, यानी जन्म प्रमाण पत्र बनवाना चाहते हैं। तो अब आपको खुद ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनवाना होगा। 

अगर आपको इंटरनेट का थोड़ा बहुत भी नॉलेज है। तब आप खुद ही ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बना सकते हैं। लेकिन अगर आपको इंटरनेट का नॉलेज नहीं है तब आप किसी ओर की मदद ले सकते हैं। हम आपको यहां पर मोबाइल या कंप्यूटर से ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनवाएं ? इसके बारे में कंप्लीट जानकारी देने वाले हैं तो कृपया करके आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 

Note : - लेकिन मैं आपको यहां पर जानकारी के लिए बताना चाहूंगा कि बच्चे के जन्म के 21 दिनों के अंदर बर्थ रजिस्ट्रेशन पोर्टल पर करवाना अनिवार्य होता है। लेकिन अगर आप 21 दिनों के अंदर बर्थ रजिस्ट्रेशन नहीं करवाते हैं और आपकी आयु 1 साल, 2 साल या फिर 20 साल या आयु किसी भी पड़ाव को पार कर ली हो। अभी आप यह चाहते हो कि हमारा जन्म प्रमाण पत्र बन जाए तो इसके लिए अलग से फीस देनी होगी। इसी के साथ ही कुछ डॉक्यूमेंट भी देने होंगे। 


ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र कैसे बनाएं ? 

वैसे देखा जाए तो जन्म प्रमाण पत्र ऑफलाइन या ऑनलाइन बनाने के अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग तरीके हैं। लेकिन हम आपको जो तरीका बताएंगे वह तरीका सभी राज्यों के लिए है। 

ऑनलाइन जन्म प्रमाण पत्र बनाने का तरीका : - 

> सबसे पहले आप यह crsorgi.gov.in वेबसाइट ओपन करें।

> इसके बाद आपको यहां पर पहले लॉगइन आईडी क्रिएट करनी होगी। इसके लिए आप General Public Sign Up ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> फिर आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाता है जिसमें आपको लॉगइन आईडी क्रिएट करने के लिए अपने अकॉर्डिंग इंफॉर्मेशन होगी जैसे Username, Email ID, Mobile Number, Date of Birth (बच्चे की जन्म दिनांक), State District, Sub District, Village, Registration Unit और कैप्चा डाल करके Register ऑप्शन पर क्लिक करें।

> फिर आपका रजिस्ट्रेशन सक्सेसफुली कंप्लीट हो जाएगा।

> फिर आपकी ईमेल आईडी पर एक वेरिफिकेशन लिंक भेजा गया है। जिस पर क्लिक करके आप अपनी लॉगिन आईडी को एक्टिवेट करा सकते हैं। 

> फिर आप अपने लॉगइन आईडी और पासवर्ड क्रिएट कर लेने हैं। उसके बाद लॉगइन पेज पर आकर के लॉगइन आईडी और पासवर्ड डालकर के पोर्टल पर लॉगिन कर लेना है। 

> इसके बाद में इस पोर्टल के कॉर्नर में Birth का ऑप्शन मिलेगा। जिसमें आपको Birth Registration ऑप्शन पर क्लिक कर लेना है। 

> इसके बाद में आपके सामने बर्थ का रजिस्ट्रेशन करने के लिए एक फॉर्म ओपन हो जाता है। यहां पर आप अपनी रीजनल लैंग्वेज को भी सेलेक्ट कर सकते हैं। 

Form No. - इस ऑप्शन में आपको कोई भी नंबर डाल देना है। अभी क्योंकि आपके पास कोई भी फॉर्म नंबर नहीं है इसीलिए। 

Registration Date - यहां पर आपकी रजिस्ट्रेशन डेट ऑटोमैटिक सेट हो जाएगी। 

Information Of The Child (बच्चे की जानकारी भरें) : - यहां पर आप बच्चे की जानकारी भरें। Date of Birth, Gender, Name, Middle Name और Last Name। 

Note : - अगर बच्चे का नामकरण किया हुआ है तो उसका नाम डालें या नामकरण नही हुआ है तो ऑप्शन को खाली छोड़ सकते हैं। इसके अलावा अगर आपके बच्चे का आधार कार्ड बना हुआ हैं तो उसके आधार कार्ड नंबर या आधार इनरोलमेंट आईडी डालें या फिर आधार कार्ड नहीं बना हुआ हैं तो आप उस ऑप्शन को भी खाली छोड़ सकते हैं। 

Place of Birth (जन्म स्थान) : - यहां पर आपके बच्चे का जन्म जिस जगह पर हुआ हैं उसकी डिटेल यहां पर डालें। 

Father Information (पिता की जानकारी) : - यहां पर आप बच्चें के पिता की पूरी जानकारी डालें। जैसे पिता का नाम, आधार नंबर, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर। 

Mother Information (माता की जानकारी) : - यहां पर आपको बच्चें की माता की जानकारी डालनी होगी। जैसे माता का नाम, आधार नंबर, मोबाईल नंबर, ईमेल आईडी। 

Address of Parent at the Time of Birth of the child (बच्चे के जन्म के समय माता-पिता का एड्रेस) : - जब बच्चे का जन्म हुआ था। तब उसके माता-पिता का पता क्या था मतलब  कहां पर निवास कर रहे थे। 

Permanent Address of Parent (माता-पिता का स्थाई पता) : - बच्चे के माता पिता का जो स्थाई पता है उसकी डिटेल यहां पर डाल देना हैं। 

इसके बाद में आपका कम्युनिकेशन एड्रेस भी मांगा जाएगा मतलब आपने जो ऊपर परमानेंट एड्रेस की डिटेल डाली है। सेम वही कम्युनिकेशन ऐड्रेस है उसके लिए यहां पर डिक्लेरेशन दे।

इसके बाद आपने जो ऊपर परमानेंट एड्रेस डाला है वही एड्रेस ऑटोमेटिक यहां पर डिक्लेरेशन देने कारण आ जाएगा। 

> इसके बाद सभी इंफॉर्मेशन सही तरीके से भरने के बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें। 

> इसके बाद आपके सामने एक नया पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आपको अपने अकॉर्डिंग इंफॉर्मेशन भरनी होगी।

State, District, Sub District Village को सेलेक्ट कर लेना है।

Father and Mother Information (माता-पिता की जानकारी) : - यहां पर आप अपना Religion, Father Education Level, Father Occupation Details, Mother Education Level, Mother Occupation Details, 

Other information (अन्य जानकारी) : - इसमें आप बच्चे की माता की जानकारी डालें जैसे बच्चे के जन्म के समय माता की आयु, माता की शादी के समय की उम्र, माता के इस बच्चे के अलावा और कितने बच्चे हैं उनकी संख्या, डिलीवरी किस तरह से हुई, गर्भधारण का समय यह सभी जानकारी यहां पर भरनी होती है। 

> इसके बाद आपको इस फॉर्म को सबमिट करने से पहले एक रिपोर्टिंग फॉर्म अपलोड करना होगा। 


Birth Reporting Form Download Link 

Click Here

जिसके लिए आपको इस फॉर्म को डाउनलोड करके प्रिंट करना होगा। इस फॉर्म में आपको बच्चें के जन्म की सभी जानकारी डालकर के माता और पिता दोनों के सिग्नेचर करवाकर यहां पर इस फॉर्म को अपलोड कर देना हैं। 

> इसके बाद सभी जानकारी Full Fill करने के बाद Save ऑप्शन पर क्लिक करें। अब आपका फॉर्म कंप्लीट रूप से सबमिट हो जाएगा। लेकिन आपको उस फॉर्म से साइन आउट कर दिया जाएगा मतलब दोबारा से आपको Form Slip डाउनलोड करने के लिए Username और पासवर्ड डालकर के लॉग इन करना होगा। 

> अभी आपको Birth के ऑप्शन में आकर के Print Receipt ऑप्शन पर क्लिक कर लेना हैं। 

> फिर आपके कंप्यूटर में बर्थ सर्टिफिकेट स्लिप डाउनलोड हो जाएगी। लेकिन आपको बर्थ सर्टिफिकेट लेने के लिए पहले इस स्लिप को अपने रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा करना होगा। रजिस्ट्रार ऑफिस में स्लिप को जमा करने के लिए स्लिप में नीचे एड्रेस दिया गया है उस एड्रेस पर जा करके आप इस क्लिप के साथ माता-पिता का आधार कार्ड, बच्चे का कोई प्रूफ और रिपोर्टिंग फॉर्म अटैच करके रजिस्ट्रार ऑफिस में जमा कर दीजिए। उसके बाद आपका बर्थ एप्लीकेशन फॉर्म अप्रूव कर दिया जाएगा। अभी आपको फिजिकल बर्थ सर्टिफिकेट भी मिल जाएगा। 

दोस्तों आप जिस किसी भी राज्य में रहते हों। उसका जन्म प्रमाण पत्र आप इस तरीके से बना सकेंगे। आप लोगों को यह तो मालूम होगा कि भारत के अलग-अलग राज्यों में जन्म प्रमाण पत्र बनाने के तरीके भी अलग-अलग है। लेकिन हमने इस तरीके का जिक्र किया है इस तरीके से आप अपने घर बैठे जन्म प्रमाण पत्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी online birth certificate kaise bnaye ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा और अन्य जानकारी जानने के लिए हमारी ब्लॉग वेबसाइट को जरूर दीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ