Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना क्या है ? पूरी जानकारी।

What is Mukhyamantri Bal Gopal Yojana Full Information In Hindi : - अभी हाल ही में राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा सरकारी स्कूल के बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और विद्यालय नामांकन में वृद्धि करने के उद्देश्य से " मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना " का शुभारंभ किया है। इस योजना के तहत सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के बच्चों को मुफ्त में दूध वितरण किया जाएगा। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना क्या है ? मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के लिए पात्रता क्या है ? मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के फायदे क्या है ? मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में क्या मिलेगा ? इन्हीं सभी सवालों के जवाब आज के इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर अंत तक जरूर पढ़ें।


योजना का नाम - मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

शुभारंभ - श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा

घोषणा - 2022-23 बजट

शुरुआत - 15 अगस्त 2022

योजना को मंजूरी - 23 जून 2022

उद्देश्य - बच्चों के पोषण स्तर में सुधार और विद्यालय नामांकन में वृद्धि 

लक्ष्य - 69.21 लाख बच्चों को मुफ्त में दूध वितरण करना


मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना क्या है ? पूरी जानकारी।

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा राजकीय विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और विशेष शिक्षण संस्थानों में पढ़ रहे कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को मिड डे मील स्कीम के तहत सप्ताह में 2 दिन यानी मंगलवार और शुक्रवार को निशुल्क दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। प्रदेश के लगभग 69.21 लाख बच्चों को निशुल्क दूध वितरण किया जाएगा इससे न केवल सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं बच्चों को दूध मिल सकेगा बल्कि जो बच्चे घर पर दूध से वंचित रहते हैं उन्हें भी इस योजना के तहत निशुल्क दूध प्राप्त हो सकेगा। 

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का मुख्य उद्देश्य बच्चों के पोषण स्तर में सुधार करना और विद्यालय नामांकन में वृद्धि करने से है। इसी के साथ ही इस योजना के तहत पाउडर से बने दूध को जितने भी बच्चे पिएंगे उन्हें अन्य रोगों से लड़ने में सहायता प्राप्त हो सकेगी। 

बजट 2022- 23 के अनुसार राजस्थान सरकार के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना को 23 जून 2022 को मंजूरी दी थी। जिसके बाद इस योजना को प्रदेश में 15 अगस्त 2022 को लागू किया गया था। 

मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और विशेष शिक्षण संस्थानों तक पाउडर मिल्क पहुंचाने का काम Rajasthan Co-Operative Dairy Federation Limited (RCDF) का हैं। 


मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना में क्या मिलेगा ?  

राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी के द्वारा शुरू की गई मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत सरकारी विद्यालयों, संस्कृत विद्यालयों और विशेष शिक्षण संस्थानों में कक्षा 1 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को पाउडर से बना दूध निशुल्क उपलब्ध करवाया जाएगा। कक्षा 1 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को 150ml और कक्षा 6 से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को 200ml दूध उपलब्ध करवाया जाएगा। मिड डे मील स्कीम के तहत सप्ताह में दो बार यानी मंगलवार और शुक्रवार के दिन बच्चों को दूध पिलाया जाएगा। अगर विद्यालय में किसी दिन अवकाश हो जाता है तो उस अवकाश के अगले दिन बच्चों को पाउडर मिल्क दूध पिलाया जाएगा। 


मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के लाभ क्या है ? 

1. इस योजना के तहत बच्चों को सरकारी विद्यालय, संस्कृत विद्यालयों और विशेष शिक्षण संस्थानों में दूध प्राप्त हो सकेगा।

2. इस योजना के आने से बच्चों के अटेंडेंस में वृद्धि होगी।

3. इस योजना से उन सभी बच्चों को लाभ होगा जिन्हें घर पर दूध नहीं मिलता है। 

4. इस योजना के आने से स्कूलों में बच्चों की अटेंडेंस में वृद्धि तो होगी ही बल्कि विद्यालय में ज्यादा से ज्यादा संख्या में बच्चों का एडमिशन भी हो सकेगा।


मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना का लाभ लेने के लिए पात्रता क्या है ? 

1. इस योजना का लाभ प्राप्त करने वाला छात्र या छात्रा राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

2. छात्र कक्षा 1 से लेकर कक्षा 8 के बीच पढ़ाई कर रहा हों।

3. राजस्थान के किसी भी सरकारी विद्यालय और संस्कृत विद्यालय में विद्यार्थी नियमित रूप से पढ़ रहा हों। 

प्रदेश में पढ़ रहे 60 लाख से भी ज्यादा बच्चों को निशुल्क पाउडर मिल्क मुख्यमंत्री बाल गोपाल योजना के तहत उपलब्ध करवाया जाएगा। इस योजना को राजस्थान के मुख्यमंत्री श्रीमान अशोक गहलोत जी ने 23 जून 2022 को मंजूरी दे दी है। जिसके बाद सरकारी स्कूलों के बच्चे इस योजना के तहत पाउडर मिल्क दूध पी सकेंगे। वैसे दोस्तों आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर आपको Mukhyamantri Bal Gopal Yojana से संबंधित जानकारी पसंद आई है तो आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ