Bottom Article Ad

जनसेवा केंद्र कैसे खोले ? पूरी जानकारी।

How to Opening Jan Seva Kendra 2024: - भारत सरकार ने शहरी और ग्रामीण इलाकों में हर 5 किलोमीटर की दूरी पर एक जन सेवा केंद्र स्थापित किया है। जिसके माध्यम से आम लोगों को काफी तरह की सुविधाएं उपलब्ध करवाई जाती है। इसी के साथ ही आम लोगों को अपने जरूरी कागजात बनवाने से संबंधित और मनी ट्रांसफर करने के लिए किसी कार्यालय या ऑफिस के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। इसलिए आज हम आपके लिए जनसेवा केंद्र क्या है ? जनसेवा केंद्र कैसे खोले ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी लेकर के आए हैं तो इस ब्लॉग को आप शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें।


जन सेवा केंद्र पर मिलने वाली सेवाऐं कौन कौन सी हैं ? 

  • आधार कार्ड 
  • पैन कार्ड 
  • फोटो स्टेट
  • जन्म प्रमाण पत्र 
  • मृत्यु प्रमाण पत्र 
  • जाति प्रमाण पत्र 
  • निवास प्रमाण पत्र 
  • राशन कार्ड 
  • लेमिनेशन 
  • मोबाइल रिचार्ज 
  • ऑनलाइन फॉर्म 
  • रेलवे टिकट 
  • फ्लाइट टिकट
  • बिल पेमेंट 
  • डिश रिचार्ज 
  • मोबाइल रिचार्ज 
  • वोटर आईडी कार्ड 
  • लोन फैसिलिटी 
  • विकलांग पेंशन 
  • वृद्धा पेंशन 
  • मनी ट्रांसफर 
  • डीटीएच रीचार्ज
  • पासपोर्ट 
  • आय प्रमाण पत्र 
  • जमीन का रिकॉर्ड खसरा खतौनी 
  • विधवा/विवाह प्रमाण पत्र 
  • इलेक्शन सर्विस 
  • फूड और ड्रग लाइसेंस
  • ड्राइविंग लाइसेंस 
  • स्टांप रजिस्ट्रेशन
  • बैंकिंग सर्विसेज
  • इंश्योरेंस सर्विसेज
  • एजुकेशन और ई लर्निंग सर्विसेज
  • बिजनेस टू कस्टमर सर्विसेज
  • पासपोर्ट साइज फोटो


जन सेवा केंद्र खोलने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

> जन सेवा केंद्र खोलने के लिए उम्मीदवार की कम से कम आयु 18 वर्ष होनी चाहिए। 

> उम्मीदवार का कम से कम कक्षा 10 वीं पास होना चाहिए।

> उम्मीदवार के पास बेसिक कंप्यूटर कोर्स किया हुआ होना चाहिए।


जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या-क्या चाहिए ? 

  • एक दुकान (100 से 150 वर्ग मीटर)
  • कंप्यूटर 
  • स्कैनर
  • प्रिंटर
  • लैमिनेशन मशीन
  • बैटरी बैकअप 
  • इन्टरनेट कनेक्शन 
  • कैमरा 
  • बायोमेट्रिक मशीन (बैंकिंग सेवाओं के लिए)


जन सेवा केंद्र खोलने के लिए क्या डॉक्यूमेंट हैं ? 

  • आवेदक आधार कार्ड
  • आवेदक का पेन कार्ड
  • आवेदक की बैंक पासबुक
  • कैंसिल चेक
  • बेसिक कंप्यूटर सर्टिफिकेट
  • 10th या 12th मार्कशीट 
  • पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट


जन सेवा केंद्र के टोल फ्री नंबर क्या है ?

जन सेवा केंद्र से रिलेटेड किसी भी तरह की समस्या हो या जन सेवा केंद्र से रिलेटेड शिकायत करनी हो तब आप इसके टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज करवा सकते हैं। 

टोल फ्री नंबर – 1800 419 0250


जन सेवा केंद्र कैसे खोले ? 

जन सेवा केन्द्र को आप तीन तरीकों से ओपन करवा सकते हैं। 

1. District Incharge - आप अपने जिले के डिस्ट्रिक्ट इंचार्ज के पास सभी डाक्यूमेंट्स ले जाकर जन सेवा केंद्र ओपन करवा सकते हैं। 

2. CSC - कॉमन सर्विस सेंटर यानी सीएससी की आईडी और पासवर्ड लेकर के जन सेवा केंद्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। और सीएससी एक सेंट्रल गवर्नमेंट द्वारा चलाया गया एक सेंटर हैं। जहां पर लोगों को केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं और सेवाओं की सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है। आप सबसे पहले सीएससी सेंटर लेने के लिए अप्लाई करेंगे उसके बाद सीएससी के जरिए जन सेवा केंद्र ओपन करवा सकते हैं। 

3. CMS CSC - यह एक ऐसा पोर्टल है जहां पर जन सेवा केंद्र की आईडी और पासवर्ड उपलब्ध करवाया जाता है। इस पर केवल भारत के कुछ ही राज्य के नागरिक जन सेवा केंद्र के लिए अप्लाई कर सकते हैं। 

इस पोर्टल के माध्यम से जिन राज्यों को जन सेवा केंद्र उपलब्ध करवाया जाता है। उनके नाम कुछ इस प्रकार है महाराष्ट्र, आंध्र प्रदेश, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश 

CMS CSC Portal Official Website - cmscsconline.co.in 

ये भी पढ़े...

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको जनसेवा केंद्र क्या है ? जनसेवा केंद्र कैसे खोले ? इसके बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको यहां पर दी गई जानकारी पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा और हमें कमेंट करके बताइएगा कि यह जानकारी आपको कैसी लगी।   

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ