Bottom Article Ad

इन्डियन सिटिजनशिप कार्ड क्या है ? इसमें रजिस्ट्रेशन कैसे करें ?

Indian Citizenship Card New India 2022 : - भारत देश को पावरफुल और सबसे बेहतरीन बनाने के उद्देश्य से भारत सरकार सभी भारतीय लोगों के लिए Schemes और Works को शुरू कर रही हैं। लेकिन हमारे देश में नागरिकों को यह नहीं पता चल पाता है की भारत देश में कौन-कौन से कार्य करवाए जा रहे हैं, कौन-कौन सी योजनाएं शुरू हो चुकी है या होने वाली है ? भारत सरकार की ओर से कौन-कौन से अपडेट निकाले गए हैं ? इसलिए भारत सरकार ने सोचा कि क्यों ना एक ऐसा पोर्टल बनाया जाए जिस पर भारत सरकार के द्वारा निकाले जाने वाले सभी अपडेट्स, न्यूज, स्कीम्स और कार्यों की जानकारी डायरेक्ट सभी लोगों तक पहुंच जाएं। 

इसी उद्देश्य की पूर्ति करने के लिए भारत सरकार ने Newindia.mygov.in पोर्टल लॉन्च किया हैं। इस पोर्टल की सबसे अच्छी बात यह है कि इस पर जितने भी लोग रजिस्ट्रेशन करते हैं। उनके मोबाइल नंबर और इमेल आईडी पर सरकार द्वारा निकालले जाने वाली अपडेट्स मैसेज के रूप में सेंड कर दी जाती है। 

तो हमने सोचा क्यों ना आपको भी Newindia.mygov.in पोर्टल के बारे में जानकारी दी जाए ? तो दोस्तों इस ब्लॉग में हम जानेंगे कि Indian Citizenship Card क्या होता है ? इन्डियन सिटिजनशिप कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? तो दोस्तों बिना किसी देरी किए हम आपको इसके बारे में संपूर्ण जानकारी दे देते हैं। 


इन्डियन सिटिजनशिप कार्ड क्या है ? What is Indian Citizenship Card in Hindi 

भारत सरकार ने New India को Build करने के लिए Newindia.mygov.in पोर्टल को लॉन्च किया गया हैं। इस पोर्टल पर आपको अपने मोबाइल नंबर, ईमेल आईडी और फुल नेम डालकर के रजिस्ट्रेशन करना होगा। जिसके बाद आपका एक इंडियन सिटीजनशिप कार्ड जनरेट हो करके आ जाएगा। इस कार्ड को आप अपने मोबाइल में सेव करके या फिर प्रिंट करवा करके रख सकते हैं। बेसिकली इस कार्ड का यूज़ हमारे जीवन में कहीं पर भी नहीं होने वाला है। लेकिन इस कार्ड को बनाने के बाद या इस पोर्टल पर रजिस्ट्रेशन करने के बाद आपको सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाएं, कार्य, ऑफिशल नोटिफिकेशन और लेटेस्ट अपडेट की जानकारी सबसे पहले आपको आपके मोबाइल नंबर पर मिल जाएगी। 

इंडियन सिटीजनशिप कार्ड को जनकल्याण कार्ड के नाम से भी जाना जाता है। हम आपको यहां पर जानकारी के लिए बताना चाहेंगे कि यह पोर्टल भारत सरकार के द्वारा नया ही लॉन्च किया गया है जिस पर आप रजिस्ट्रेशन करके सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाएं और अपडेट की जानकारी अपने मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर ले सकते हैं। जनकल्याण पोर्टल क्या है ? पूरी जानकारी।


इन्डियन सिटिजनशिप कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन कैसे करें ? 

आप चाहे भारत सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं, कार्यों और अपडेट के बारे में अपने मोबाइल नंबर या ईमेल एड्रेस पर जानकारी पाना चाहते हैं या फिर New India को Build करने के उद्देश्य से अपनी भागीदारी देना चाहते हैं, इसके लिए आपको इंडियन सिटीजनशिप कार्ड के लिए रजिस्ट्रेशन करना होगा।

इंडियन सिटीजनशिप कार्ड के रजिस्ट्रेशन आप ऑनलाइन ही अपने मोबाइल या कंप्यूटर की मदद से कर सकते हैं। लेकिन हम यहां पर आपको मोबाइल से इंडियन सिटीजनशिप कार्ड कैसे बनाते हैं ? इसके बारे में जानकारी देने वाले हैं। 


इंडियन सिटीजनशिप कार्ड रजिस्ट्रेशन प्रोसेस : - 

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Newindia.mygov.in पोर्टल को ओपन कर लेना है। अभी इस पोर्टल पर विजिट करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

2. पोर्टल को ओपन करते ही आपके सामने इस पोर्टल का डैशबोर्ड ओपन हो जाएगा। इसमें आप Register Now ऑप्शन पर क्लिक करें। 


3. इसके बाद आपके सामने एक रजिस्ट्रेशन फॉर्म खुलकर के आ जाएगा। जिसमें आप अपना फुल नेम, ईमेल आईडी और मोबाइल नंबर दर्ज करके Register Now ऑप्शन पर क्लिक करें।


4. अभी आपके मोबाइल नंबर पर एक वन टाइम पासवर्ड यानी ओटीपी सेंड किया जाएगा। वह ओटीपी यहां पर डाल करके Register Now ऑप्शन पर क्लिक करें। 


इसके साथ ही आप यहां पर अपना फोटो भी अपलोड कर सकते हैं। 

5. इसके बाद आपके सामने इंडियन सिटीजनशिप कार्ड जनरेट हो करके आ जाएगा। 

इस प्रकार से आप अपना इंडियन सिटीजनशिप कार्ड बना सकते हैं। भविष्य में यह कार्ड आपके लिए बहुत ही फायदेमंद साबित हो सकता है। क्योंकि इसकी मदद से आपको आपके मोबाइल नंबर और ईमेल एड्रेस पर भारत सरकार के द्वारा जारी किए जाने वाले ऑफिशियल नोटिफिकेशन की जानकारी मिल जाएगी। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ