Bottom Article Ad

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है ? कैसे बनाये ?

One nation one ration card scheme full information in Hindi : - भारत में प्रवासी मजदूर अपने राज्य को छोड़कर किसी अन्य राज्य में काम करने के लिए जाते हैं या अपने ही राज्य में किसी अन्य जिले में काम करने के लिए जाते हैं। तब उनको राशन लेने में काफी सारी मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। साल 2020 में कोरोना के आने से प्रवासी मजदूरों को अपना राशन लेने के लिए दूसरे राज्यों में काफी मुश्किलों का सामना करना पड़ा था। 

इस समस्या को देखते हुए भारत सरकार ने पूरे देश में वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की। जिसके तहत भारत के किसी भी राज्य का निवासी किसी अन्य राज्य में जाकर राशन प्राप्त कर सकता है। यानी प्रवासी मजदूर किसी अन्य राज्य में काम कर रहा है। तब उस राज्य में अपना राशन प्राप्त कर सकता है।

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है ? वन नेशन वन राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं ? इसके बारे में पूरी जानकारी देने वाले हैं। तो कृपया करके इस ब्लॉग को अंत तक जरूर पढ़िएगा।

वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है ? वन नेशन वन राशन कार्ड ऑनलाइन कैसे बनाएं ?


वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है ? 

अप्रैल 2018 से वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत की गई थी। लेकिन 1 जून 2020 से पूरे देश में इस योजना को लागू कर दिया गया था। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कोरोना महामारी के चलते अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए 20 करोड आर्थिक पैकेज की घोषणा की। इसी के दौरान वन नेशन वन राशन कार्ड योजना की शुरुआत 1 जून 2020 को पूरे देश में लागू की। जिसे मार्च 2021 तक संपूर्ण देश में लागू करना था। अब भारत के सभी राज्यों में इस योजना को लागू कर दिया गया है। वैसे देखा जाए तो अभी तक कुछ ही ऐसे राज्य रह गए हैं। जहां पर इस योजना को लागू नहीं किया गया है।

अगर कोई मजदूर अपने राज्य को छोड़कर किसी अन्य राज्य में मजदूरी करने के लिए जाता है। तब वह उस राज्य में राशन प्राप्त कर सकता है। इसके अलावा आप अपने राज्य के अंदर ही किसी अन्य जिले में काम करने के लिए जा रहे हैं। तब भी आप उस जिले के अंदर अपना राशन प्राप्त कर सकते हैं। एक ही राशन कार्ड के माध्यम से।

यह योजना पूरे देश में लागू होते ही प्रवासी मजदूर को सबसे अच्छा फायदा होगा। वह अन्य राज्य में काम करने के दौरान अपना राशन प्राप्त कर सकता है। इसके लिए प्रवासी मजदूर को वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए अप्लाई करना होगा। इसके लिए आप ऑनलाइन या ऑफलाइन ही फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। जिसका प्रोसेस हम आपको नीचे बताने वाले हैं।


वन नेशन वन राशन कार्ड योजना से जुड़े हुए राज्यों के नाम : -

भारत में अभी तक कुछ ही राज्यों को इस योजना के तहत जोड़ा गया है जिनमें से यहां पर नाम दिए गए हैं

आंध्र प्रदेश 

गोवा 

गुजरात 

हरियाणा 

कर्नाटक 

केरला 

तेलंगाना 

त्रिपुरा 

उत्तर प्रदेश 

राजस्थान 

ओडिशा 

सिक्किम 

मिजोरम 

बिहार 

पंजाब 

हिमाचल प्रदेश 

दमन और दीव 

झारखंड 

अरुणाचल प्रदेश 

चंडीगढ़ 

जम्मू और कश्मीर 

लक्ष्यदीप 

लेह लद्दाख 

मध्य प्रदेश 

महाराष्ट्र 

मणिपुर 

मिजोरम 

नागालैंड 

उड़ीसा 

पांडिचेरी 

पंजाब 

तमिलनाडु 

तेलंगाना  

उत्तराखंड


वन नेशन वन राशन कार्ड कैसे बनाएं ? 

वन नेशन वन राशन कार्ड को आप ऑनलाइन और ऑफलाइन दोनों तरीकों से बना सकते हैं। इसके लिए नीचे प्रोसेस बताया गया है स्टेप बाय स्टेप।


वन नेशन वन राशन कार्ड को ऑफलाइन बनाने का तरीका : -

> सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म की जरूरत पड़ेगी। जिसे आप अपने राशन डीलर या राशन ऑफिस से ले सकते हैं।

> इसके बाद में एप्लीकेशन फॉर्म में कंप्लीट इंफॉर्मेशन भर के उसके साथ में मांगे गए सभी डाक्यूमेंट्स को अटैच करके। अपने राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस में जमा कर दीजिए। 

> एप्लीकेशन फॉर्म को जमा करने के बाद में आपका नया राशन कार्ड 10 से 15 दिनों के अंदर अंदर बन जाएगा।

> उसके बाद में आप अपने राशन डीलर या फूड सप्लाई ऑफिस के अंदर जाकर के इस राशन कार्ड को प्राप्त कर सकते हैं। साथ ही आप इस राशन कार्ड को ऑनलाइन ही डाउनलोड कर सकते हैं।


राशन कार्ड को ऑनलाइन डाउनलोड करने का तरीका : - 

आप जिस भी राज्य के अंदर रह रहे हैं। उसकी फूड रिलेटेड वेबसाइट ओपन कर लीजिए। वहां पर आप ऑनलाइन ही राशन कार्ड को डाउनलोड कर सकेंगे।

राजस्थान का राशन कार्ड डाउनलोड करने के लिए इस वेबसाइट पर क्लिक करें। food.raj.nic.in

> इसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।

> यंहा पर सबसे पहले आपको अपने जिले को सेलेक्ट करना है, फिर अपने राशन कार्ड नंबर डाल कर खोजे बटन पर क्लिक करे। फिर आपका राशन कार्ड आपके सामने आ जायेगा आप अपना राशन कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। 


वन नेशन वन राशन कार्ड के लिए दस्तावेज : -

फैमिली फोटो

जाति प्रमाण पत्र 

मुखिया की फोटो (महिला)

आधार कार्ड की फोटो कॉपी 

मुखिया की बैंक पासबुक

एड्रेस प्रूफ दस्तावेज (पानी का बिल, बिजली का बिल) 

परिवार सदस्यों की आधार कार्ड की फोटो कॉपी

Note : - अगर आप General कैटेगरी में आते हैं। तब आपको जाति प्रमाण पत्र की जरूरत नहीं पड़ेगी। लेकिन अगर आप SC, ST, OBC कैटेगरी से बिलॉन्ग करते हैं। तब आपको जाति प्रमाण पत्र की जरूरत पड़ेगी।


वन नेशन वन राशन कार्ड ऑनलाइन बनाने का तरीका : - 

वन नेशन वन राशन कार्ड को ऑनलाइन बनाने के लिए भारत सरकार की ओर से एक ऐप लॉन्च किया किया गया है। जिसके माध्यम से आप घर बैठे अपने मोबाइल से वन नेशन वन राशन कार्ड को बना सकते हैं।

अगर पहले आपका राशन कार्ड नहीं बनवाया हुआ है। तब आप अपना राशन कार्ड बनवा लें। उसी के बाद ही आप वन नेशन वन राशन कार्ड बना सकेंगे। इस कार्ड को वही नागरिक बनाएं जो अन्य राज्य या अन्य किसी जिले में निवास करते हैं।

> सबसे पहले आप अपने मोबाइल में Mera ration कार्ड ऐप डाउनलोड करें।

अभी इस ऐप को डाउनलोड करने के लिए यहां पर क्लिक करें।

> इसके बाद में इस ऐप को ओपन करें।

> इसके बाद में registration ऑप्शन पर क्लिक करें।

> इसके बाद में राशन कार्ड नंबर डालकर के submit ऑप्शन पर क्लिक करें।

> इसके बाद में आपके सामने राशन कार्ड की पूरी डिटेल आ जाएगी। उसमें से आप किस सदस्य को दूसरे राज्य के अंदर माइग्रेट कराना चाहते हैं। उसको यहां से सेलेक्ट कर लेना है या आप सभी सदस्यों को भी सेलेक्ट कर सकते हैं।

> इसके बाद में यहां पर आपको माइग्रेशन डिटेल्स भरनी होगी।

जैसे राज्य का नाम आप वहीं राज्य सेलेक्ट करें जिस राज्य में वह सदस्य रह रहा है। यानी जिसका आप वन नेशन वन राशन कार्ड बनाना चाहते हैं।

> इसके बाद में जिला सेलेक्ट करें।

> इसके बाद में वह व्यक्ति उस स्थान पर कब से और कितने दिनों तक रह रहा है। उसकी भी दिनांक डालें।

> इसके बाद में मोबाइल नंबर एंटर करें।

> इसके बाद में submit ऑप्शन पर क्लिक करें।

जैसे ही आप सबमिट ऑप्शन पर क्लिक करते हैं। तभी आपको एक रजिस्ट्रेशन नंबर मिल जाएगा। उस रजिस्ट्रेशन नंबर को आपका कहीं पर नोट करके रख लीजिएगा। जब वन नेशन वन राशन कार्ड बन करके तैयार हो जाएगा। तब आप इस राशन कार्ड को ले सकते हैं। 

इस तरीके से आप वन नेशन वन राशन कार्ड को ऑनलाइन ही बना सकते हैं।

ये भी पढ़े...

दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी वन नेशन वन राशन कार्ड योजना क्या है ? कैसे बनाये ? जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तब आप इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ