Bottom Article Ad

ग्राम सेवक (VDO) कौन होता है ? राजस्थान में ग्राम सेवक कैसे बने ?

How to Become VDO Full Information in Hindi : - दोस्तों क्या आपका भी सपना राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने का है। तब तो आज का यह ब्लॉग आपको जरूर पढ़ लेना चाहिए। क्योंकि इस ब्लॉग में हम आपको VDO से संबंधित संपूर्ण जानकारी बताने जा रहे हैं। जैसे ग्राम सेवक (VDO) कौन होता है ? VDO बनने के लिए योग्यता क्या है ? VDO बनने के लिए आयु सीमा क्या है ? VDO कैसे बनते हैं ? VDO का क्या काम होता है ? 

ग्राम सेवक (VDO) कौन होता है ? Who is VDO in Hindi

VDO का पुरा नाम " Village Development Officer " होता हैं। जिसे हिंदी में ग्राम विकास अधिकारी के नाम से भी जाना जाता है। ग्राम विकास अधिकारी को समाज कल्याण पर्यवेक्षक और पंचायत सेवक के नाम से भी जानते हैं। 

ग्राम विकास अधिकारी ग्राम पंचायत के साथ मिलकर के गांव के विकास के लिए कार्य करता हैं। इसी के साथ ही भारत सरकार और केंद्र सरकार के द्वारा चलाई जाने वाली योजनाओं को जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाना और उनको इन सभी योजनाओं के प्रति जागरूक करना होता है। 

VDO का क्या काम होता हैं ? 

हमारे भारत देश में जिस तरह से बड़े-बड़े शहरों में विकास कार्य करने हेतु अलग-अलग तरह के अधिकारी होते हैं। उसी तरीके से गांव के विकास के कार्य को करने के लिए ग्राम विकास अधिकारी होता है। इनका भी काम गांव का विकास करना होता है जैसे

> गांव में जरूरतमंद लोगों के लिए रहने के लिए आवास की सुविधा और शौचालयों का निर्माण करवाना होता है। 

> गांवों में राशन कार्ड, जाति प्रमाण पत्र, मूल निवास प्रमाण पत्र, पेंशन संबंधित काम और मृत्यु प्रमाण पत्र बनवाने का काम ग्राम विकास अधिकारी करता है।

> गांव में सार्वजनिक सड़कों की मरम्मत करवाना। 

> गांव में स्वच्छ पेयजल की व्यवस्था करवाना।

वैसे देखा जाए तो गांव के विकास से संबंधित जितने भी काम होते हैं। वह सभी काम ग्राम विकास अधिकारी के अंतर्गत आते हैं।

राजस्थान में ग्राम सेवक बनने के लिए योग्यता क्या है ? 

> किसी भी मान्यता प्राप्त इंस्टिट्यूट या यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएशन कंप्लीट होनी चाहिए। 

> ग्रेजुएशन आपकी किसी भी स्ट्रीम BA, BCOM, BSC, MEDICAL, ENGINEERING इत्यादि में हो सकती है। 

> DOEACC द्वारा आयोजित ओ लेवल का कंप्यूटर कोर्स या RSCIT का डिप्लोमा हों।

> राजस्थान में रहने वाले उम्मीदवार की आयु 18 वर्ष से 40 वर्ष तक हो। लेकिन अन्य केटेगरी से बिलॉन्ग करने वाले उम्मीदवारों को आयु सीमा में कुछ छूट भी प्रदान की जाती है।
  • General Category - 18 से 40 वर्ष
  • SC, ST, OBC, EWS, MBC - 5 वर्ष
  • General (महिला) - 5 वर्ष
  • SC, ST, OBC, EWS, MBC (महिला) - 10 वर्ष की छूट

राजस्थान में ग्राम सेवक (VDO) कैसे बने ? 

राजस्थान स्टेट पब्लिक सर्विस कमीशन की ओर से ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए ऑफिशल नोटिफिकेशन जारी किया जाता है। यह ऑफिशल नोटिफिकेशन राजस्थान की ऑफिशल वेबसाइट पर जारी होता है। नोटिफिकेशन में एक्जाम कब होगा, कैसे होगा, क्या इसका सिलेबस है, कब फॉर्म अप्लाई करना है यह सभी जानकारी आपको इस ऑफिशल नोटिफिकेशन में मिल जाएगी।

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने के लिए 3 स्टेज फॉलो किये जाते हैं। जैसे : - 
1. Preliminary Exam
2. Mains Exam
3. Interview

1. Preliminary Exam : - सबसे पहले आपकी प्रारंभिक परीक्षा आयोजित होगी जिसे आपको क्वालीफाई करना होगा। इस एग्जाम में टोटल 100 क्वेश्चन, 100 मार्क्स के आयेंगे। 

VDO Preliminary Exam Syllabus 
  • राजस्थान इतिहास 
  • राजस्थान भूगोल 
  • राजस्थान की संस्कृति
  • सामान्य ज्ञान
  • हिंदी और अंग्रेजी
  • तर्क और मानसिक क्षमता
  • सामयिकी
  • कम्प्यूटर ज्ञान 

2. Mains Exam - प्रारंभिक परीक्षा क्लियर करने के बाद आपको मुख्य परीक्षा को क्वालीफाई करना होगा। यह परीक्षा क्वालीफाई करने के बाद आपकी मेरिट लिस्ट जारी की जाएगी जिसमें आपका नंबर आ जाता है। तब आपको डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए बुलाया जाएगा। 

3. Interview - डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन हो जाने के बाद आपको इंटरव्यू के लिए बुलाया जाएगा। इंटरव्यू को क्वालीफाई करने के बाद आपको ग्राम विकास अधिकारी बना दिया जाएगा। 

राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी को सैलरी कितनी मिलती है ? Salary of VDO in Rajasthan 
मुख्य रूप से राजस्थान में ग्राम विकास अधिकारी बनने वाले व्यक्ति को महीने के 5200 रुपए से लेकर के 20200 दिए जाते हैं। 

ये भी पढ़े...
हमें आशा है कि आपको VDO के बारे में संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। अगर आपको अभी भी VDO बनने से रिलेटेड कोई कंफ्यूजन हो तो आप हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। अतः हम उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ