Bottom Article Ad

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरे ?

Rajasthan Mukhymantri Ekal Nari Samman Pension Yojana Full Information in Hindi : - राजस्थान की बेसहारा महिलाओं को मजबूती प्रदान करने और महिलाओं को सशक्त और आत्मनिर्भर बनाने के लिए राजस्थान सरकार के द्वारा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का शुभारंभ किया गया है। जिसके माध्यम से विधवा, तलाकशुदा और परित्यक्ता महिलाओं को प्रत्येक महीने पेंशन प्रदान की जाएगी। 

तो आज के इस ब्लॉग में हम आपको मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ? मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए पात्रता क्या है ? मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरें ? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी आज के ब्लॉग में हम आपको बताने वाले हैं तो कृपया करके इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें।

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ? इसका फॉर्म कैसे भरे ?


योजना का नाम - मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना

सरकार - राजस्थान सरकार

उद्देश्य - विधवा, तलाकशुदा और बेसहारा महिलाओं को पेंशन देना

लाभ - पेंशन के रूप में धनराशि देना

धनराशि - 500, 750, 1000 और 1500 रुपए

महिला की आयु - 18 वर्ष 

हेल्पलाइन नंबर - 1800-180-6127 


राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना क्या है ? 

राजस्थान की विधवा, तलाकशुदा और बेसहारा महिलाओं को सहायता राशि प्रदान करने के उद्देश्य से मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना की शुरुआत की है। जिसके माध्यम से बेसहारा महिलाओं को प्रत्येक महीने पेंशन उपलब्ध करवाई जाएगी। पेंशन मिलने से ज्यादातर महिलाओं को सहारा मिल सकेगा। 

यह योजना केवल राजस्थान की विधवा, तलाकशुदा और जिस महिला को पति ने छोड़ दिया है और अब वह बेसहारा है। तब उस महिला को इस योजना के तहत लाभ दिया जाएगा। जिन महिलाओं की आयु 18 वर्ष से अधिक है। केवल उन्हीं महिलाओं को 500, 750, 1000 और 1500 रुपए की धनराशि दी जाएगी। 

राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज क्या है ? 

  • महिला का आधार कार्ड
  • जन आधार कार्ड
  • विधवा सर्टिफिकेट
  • महिला के डिवोर्स पेपर
  • बैंक पासबुक
  • राशन कार्ड
  • पासपोर्ट साइज फोटो

राजस्थान मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए योग्यता क्या हैं ? 

> महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए। 

> महिला विधवा, तलाकशुदा और बेसहारा होनी चाहिए।

> महिला की आयु 18 वर्ष से अधिक होनी चाहिए।

> महिला की पारिवारिक वार्षिक आय ₹48000 से कम होनी चाहिए। 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना के तहत मिलने वाली धनराशि : - 

> महिला की आयु 18 वर्ष से 55 वर्ष होने पर ₹500 की धनराशि दी जाएगी।

> 55 वर्ष से 60 वर्ष की महिला को 750 रुपए

> 60 वर्ष से 75 वर्ष की महिला को ₹1000

> महिला की आयु 75 वर्ष से अधिक होने पर 1500 रुपए 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का फॉर्म कैसे भरें ? 

मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना का फॉर्म अप्लाई करने के लिए आप अपने नजदीकी ईमित्र किओस्क या किसी सीएससी सेंटर पर जाकर के फॉर्म अप्लाई कर सकते हैं। इसके अलावा आपको इंटरनेट का थोड़ा बहुत भी नॉलेज है तब आप अपने मोबाइल या लैपटॉप से SSO पोर्टल से फॉर्म को अप्लाई कर सकेंगे। 


इसके अलावा मुख्यमंत्री एकल नारी सम्मान पेंशन योजना से जुड़ी किसी भी तरह की शिकायत करनी हो तब आप इन 1800-180-6127 हेल्पलाइन नंबर पर कॉल कर सकते हैं।


तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको यहां पर दी गई जानकारी जरूर पसंद आई होगी अगर आपको यह जानकारी पसंद आए तब आपसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ