Bottom Article Ad

My Scheme पोर्टल क्या है ? इसका इस्तेमाल कैसे करे ?

What is My Scheme Portal Full Information in Hindi : - नागरिकों को लाभ देने के उद्देश्य से शुरू की जाने वाली योजनाओं को अभी भारत सरकार ने एक ही पोर्टल पर प्रदर्शित कर दिया है। जिसके बाद नागरिक सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं। इस पोर्टल का नाम " My Scheme " हैं। तो इस ब्लॉग में हम आपको My Scheme पोर्टल से संबंधित सभी जानकारी देने वाले हैं। जैसे कि My Scheme पोर्टल क्या है ? My Scheme पोर्टल कौन सी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं ? My Scheme पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें ? My Scheme पोर्टल पर पात्रता के अनुसार योजना कैसे खोजें ? इन्हीं सभी सवालों के जवाब इस ब्लॉग में हम आपको देने वाले हैं तो आप इस ब्लॉग को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें


सरकार - भारत सरकार

लाभार्थी - देश के सभी नागरिक

उद्देश्य - सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर उपलब्ध करवाना

शुरुआत - 2022

आधिकारिक वेबसाइट - myscheme.gov.in


My Scheme पोर्टल क्या हैं ? What is My Scheme Portal in Hindi 

भारत सरकार के द्वारा समय-समय पर जरूरतमंद लोगों के लिए योजनाएं शुरू की जाती है जिनमें से प्रधानमंत्री उज्जवला योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना और भी कई ऐसी योजनाएं शुरू की गई है जिनका लाभ नागरिकों को प्राप्त हो रहा है। लेकिन भारत के जरूरतमंद लोगों को योजनाओं के बारे में सही तरीके से जानकारी न मिलने के कारण वह योजना का लाभ नहीं ले पाते हैं। इसलिए भारत सरकार के द्वारा अभी हाल ही में My Scheme पोर्टल लॉन्च किया गया है। जिसके तहत भारत के सभी नागरिकों को भारत सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली योजनाओं की जानकारी एक ही पोर्टल पर प्राप्त हो सकेगी। 

किसी भी सरकारी योजना से संबंधित क्या फायदे है ? पात्रता क्या है ? योजना का फॉर्म कैसे भरना है ? कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी ? योजना को किस उद्देश्य से और क्यों शुरू किया गया है ? योजना का लाभ कौन प्राप्त कर सकते हैं ?  इत्यादि सभी जानकारी आप माय स्कीम पोर्टल पर प्राप्त कर सकते हैं। 

बीते कुछ सालों में भारत सरकार के द्वारा जितनी भी सरकारी योजनाएं शुरू की गई थी। उन सभी योजनाओं की जानकारी प्राप्त करने के लिए लोगों को विभिन्न वेबसाइट पर जाना पड़ता था। लेकिन अभी भारत सरकार के द्वारा My Scheme पोर्टल को लॉन्च करने के बाद यह समस्या नहीं देखने को मिलेगी। क्योंकि इस पोर्टल पर भारत सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध होगी। 


My Scheme पोर्टल को कौनसी भाषा में इस्तेमाल कर सकते हैं ? 

आम नागरिक My Scheme पोर्टल का इस्तेमाल अंग्रेजी और हिंदी भाषा दोनों में कर सकते हैं।


My Scheme पोर्टल पर कौन-कौन सी योजनाएं है ? 

1. Agriculture, Rural And Environment

2. Banking, Financial Services And Insurance

3. Business And Entrepreneurship

4. Public Safety, Law And Justice

5. Housing And Shelter

6. Education And Learning

7. Health & Wellness

8. Science IT And Communications

9. Utility And Sanitation

10. Transport And Infrastructure

11. Sports And Culture

12. Social Welfare And Empowerment

13. Skills And Employment


My Scheme पोर्टल पर योजना से संबंधित क्या क्या जानकारी उपलब्ध है ? 

इस पोर्टल पर आपको विभिन्न कैटेगरी वाइज योजनाएं मिल जाएगी आप जिस भी योजना की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उस योजना को सेलेक्ट कर सकते हैं। लेकिन यहां पर एक यह सवाल आता है कि इस पोर्टल पर योजना से संबंधित क्या जानकारी उपलब्ध है ? तो हम आपको यहां पर बताना चाहेंगे कि आप जिस भी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं। उस योजना से होने वाले फायदे, पात्रता, दस्तावेज, एप्लीकेशन प्रोसेस और यह योजना किस उद्देश्य से और क्यों शुरू की गई है ? ये सभी जानकारी आपको इस पोर्टल पर मिलेगी। 


My Scheme पोर्टल के फायदे क्या क्या है ? 

इस पोर्टल से होने वाले फायदों की जानकारी नीचे दी गई है। 

> भारत सरकार के द्वारा शुरू की जाने वाली सभी सरकारी योजनाओं की जानकारी My Scheme पोर्टल से प्राप्त कर सकते हैं।

> सरकारी योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करने के लिए विभिन्न वेबसाइट पर नहीं जाना पड़ेगा। 

> योजना से संबंधित Details, Benefits, Eligibility, Required Documents और Application Process की भी जानकारी इसी पोर्टल पर मिल जाएगी।

> इस पोर्टल का उद्देश्य सभी जरूरतमंद लोगों तक सरकारी योजनाओं का लाभ पहुंचाना है।

> इस पोर्टल का इस्तेमाल हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं में किया जा सकता है।

> अगर आपको अपनी पात्रता के अनुसार योजनाओं की जानकारी जाननी है तो आपको इस पोर्टल पर उसकी भी सुविधा मिल जाएगी। 


My Scheme पोर्टल पर पात्रता के अनुसार योजना कैसे खोजें ? 

इस पोर्टल पर अपनी पात्रता के अनुसार योजना खोजने के लिए नीचे बताए अनुसार स्टेप्स को फॉलो करें : -

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में कोई भी ब्राउज़र ओपन करें।

2. ब्राउज़र के सर्च बॉक्स में My Scheme Portal टाइप करके सर्च करें।

3. इसके तुरंत बाद आपके सामने My Scheme पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट ओपन हो जाएगी जिस पर आप क्लिक करें। अभी इस वेबसाइट पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

4. आपके सामने My Scheme पोर्टल का होम पेज ओपन हो जाएगा जिसमें आप Find Schemes For You ऑप्शन पर क्लिक करें।


5. इसके बाद यहां पर आप अपना Gender और Age सेलेक्ट करके Next ऑप्शन पर क्लिक करें।


6. अभी आप अपना राज्य और एरिया सेलेक्ट करके Next ऑप्शन पर क्लिक करें। 


7. इसके बाद आप अपनी Caste सेलेक्ट करके Next करें।

8. Next Page में आपसे यह पूछा गया है की क्या आप अलग तरह से सक्षम हैं? अगर हां तो Yes और नहीं है तो No ऑप्शन सेलेक्ट करें।

क्या आप अल्पसंख्यक है अगर हां तो Yes या अगर ना तो No करके Next करें।

9. अभी आपसे यह पूछा गया है कि क्या आप स्टूडेंट है अगर हां तो Yes अगर नहीं है No करे 


अगर यहां पर आप स्टूडेंट नहीं है और No ऑप्शन सेलेक्ट करते हैं। तो अभी आपको अपना प्रोफेशन सेलेक्ट करना होगा। मतलब आप क्या काम करते हैं। 

10. अभी आपके सेलेक्ट किए गए ऑप्शन के अनुसार अगला पेज ओपन हो जाएगा जिसमें कि आप Occupation और BPL Category (क्या आप बीपीएल कैटेगरी से संबंध रखते हैं) यह सेलेक्ट करने के बाद आप अपनी पारिवारिक वार्षिक आय दर्ज करके Next करें।


11. फिर आपके सामने आपकी पात्रता के अनुसार योजना से रिलेटेड कैटेगरी मिल जाएगी आप जिस भी कैटेगरी के अनुसार योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह कैटेगरी यहां से Salect करें।


12. फिर आपके द्वारा सेलेक्ट की गई कैटेगरी के अनुसार सभी सरकारी योजनाएं आ जायेगी जिसमें कि आप जिस भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं उस योजना को सेलेक्ट करके संबंधित जानकारी प्राप्त कर सकते हैं। 


My Scheme पोर्टल का इस्तेमाल कैसे करें ? 

My Scheme पोर्टल का इस्तेमाल करने के लिए नीचे बताए अनुसार स्टेप्स को फॉलो करें : - 

1. सबसे पहले आप अपने मोबाइल या कंप्यूटर में My Scheme पोर्टल को ओपन करें। अभी इस पोर्टल पर जाने के लिए यहां पर क्लिक करें।

2. पोर्टल को ओपन करने के बाद आपके सामने इसका होम पेज ओपन हो जाएगा। अगर आप चाहें तो 3 लाइन पर क्लिक करके भाषा को चेंज कर सकते हैं।


इसके बाद आप Categories ऑप्शन पर क्लिक करें।

3. इसके बाद आपके सामने योजना से संबंधित कैटिगरीज ओपन हो जाएगी। आप जिस भी कैटेगरी से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह यहां से सेलेक्ट करें।

For example : - Agriculture Rural And Environment कैटेगरी से संबंधित योजनाओं की जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम यहां पर यह कैटेगरी सेलेक्ट करेंगे।


4. सेलेक्ट की गई कैटेगरी के अनुसार आपके सामने योजनाओं की लिस्ट ओपन हो जाएगी। अभी आप जिस भी योजना के बारे में जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं वह योजना यहां से सेलेक्ट करें।


For Example : - हम यहां पर Pradhanmantri Kisan Samman Nidhi योजना से संबंधित जानकारी प्राप्त करना चाहते हैं तो हम इस योजना को सेलेक्ट करते हैं।

5. योजना को सेलेक्ट करने के बाद हमारे सामने अभी इस योजना से संबंधित जितनी भी जानकारी है जैसे कि इस योजना के फायदे क्या है ? फॉर्म कैसे भरना है ? कौन कौन से दस्तावेज की जरूरत पड़ेगी ? इस योजना का लाभ प्राप्त करने के लिए पात्रता क्या है ? यह योजना किस उद्देश्य से और क्यों शुरू की गई है ? किसको लाभ मिलेगा ? यह सभी जानकारी आपको यहां पर उपलब्ध हो जाएगी।

वैसे आपको भारत सरकार के द्वारा लॉन्च किया गया पोर्टल फायदेमंद लगा या नहीं हमें कमेंट करके जरूर बताइएगा। इसी तरह की जानकारी प्राप्त करने के लिए आप हमारी ब्लॉग वेबसाइट को जरूर फॉलो करिएगा। इसी के साथ ही अगर आपको हमारे द्वारा दी गई जानकारी my scheme portal kya hai ? पसंद आती है तो इसे आप अपने दोस्तों और अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर जरूर शेयर कीजिएगा।

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ