Bottom Article Ad

राजस्थान आशा सहयोगिनी क्या है ? इसमें आवेदन कैसे करे ?

Rajasthan Asha Sahyogini Bharti Kya Hai in Hindi : - राजस्थान की बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से महिला बाल विकास विभाग के द्वारा अभी हाल ही में राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती का शुभारंभ किया गया है जिसके तहत बेरोजगार महिलाओं को आंगनवाड़ी केंद्रों में आशा सहयोगिनी के रूप में भर्ती किया जाएगा। तो आज की इस पोस्ट में हम आपको राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती क्या है ? आशा सहयोगिनी का क्या काम होता है ? राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती में आवेदन कैसे करें ? राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए योग्यता क्या है ? इन्हीं सभी सवालों से जुड़े जवाब हम आपको देने वाले है तो आप इस पोस्ट को शुरू से लेकर के अंत तक जरूर पढ़ें। 


राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती क्या है ? 

बेरोजगार महिलाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से राजस्थान सरकार ने आशा सहयोगिनी की भर्ती शुरू की है। जिसके अंतर्गत बेरोजगार महिलाओं को आशा सहयोगिनी के रूप में आंगनवाड़ी केंद्रों में चयनित किया जाएगा। आशा सहयोगिनी एक सामुदायिक स्तर की कार्यकर्ता है जिसका मुख्य रूप से काम गर्भवती महिलाओं के बच्चों का स्वास्थ्य संबंधित देखभाल करना और साथ ही में स्वास्थ्य संबंधित मुद्दों पर जागरूकता पैदा करना है। गर्भवती महिलाओं का 12 सप्ताह से पहले रजिस्ट्रेशन कर कम से कम 4 डिलीवरी जांच के लिए प्रोत्साहित करना, गर्भवती महिलाओं की डिलीवरी कराना, अगर डिलीवरी के दौरान महिला की मृत्यु हो जाए तो उसकी सूचना देना, गर्भवती का खाता संख्या, आधार, जनाधार से रजिस्ट्रेशन करना इत्यादि यह सभी कार्य आशा सहयोगिनी के माध्यम से किए जाते हैं। 


राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए योग्यता क्या है ? 

1. बेरोजगार महिला राजस्थान की मूल निवासी होनी चाहिए।

2. महिला की आयु कम से कम 21 वर्ष और ज्यादा से ज्यादा 40 वर्ष तक होनी चाहिए। इसके अलावा अनुसूचित जाति, जनजाति, विधवा, तलाकशुदा और विशेष योग्यजन के लिए आयु में 5 वर्ष की छूट दी गई है।

3. आवेदक महिला दसवीं कक्षा पास और विवाहित होनी चाहिए।

4. महिला जिस ग्रामीण क्षेत्र के आंगनवाड़ी केंद्र के लिए चयन हो रही है उस ग्राम या वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।

5. अगर आवेदन करने वाली महिला शहरी क्षेत्र की रहने वाली है और वह जिस आंगनवाड़ी केंद्र के लिए चयन हो रही है तो उसी वार्ड की निवासी होना अनिवार्य है।

6. अगर महिला विधवा है तो उसके पास पति का मृत्यु प्रमाण पत्र होना चाहिए।

7. विशेष योग्यजन से संबंध रखने वाली महिला के पास चिकित्सा अधिकारी द्वारा जारी किया गया प्रमाण पत्र होना चाहिए।


राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती में आवेदन करने हेतु दस्तावेज क्या है ? 

1. आवेदक महिला का आधार कार्ड

2. दसवीं कक्षा की मार्कशीट

3. महिला का पासपोर्ट साइज फोटो

4. मूल निवास प्रमाण पत्र

5. जन आधार कार्ड

6. राशन कार्ड

7. वोटर आईडी कार्ड

8. RKCL, PGDCA, ANM या GNM संबंधित सर्टिफिकेट

9. विधवा और तलाकशुदा संबंधित प्रमाण पत्र

10. कार्य अनुभव संबंधित प्रमाण पत्र


राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती में आवेदन कैसे करें ? 

समय-समय पर राजस्थान सरकार के द्वारा बेरोजगार महिलाओं के लिए आशा सहयोगिनी के रूप में भर्ती निकाली जाती है जिसका आवेदन फॉर्म ऑफलाइन मोड में भरा जाता है। ऑफलाइन आवेदन करने के लिए सबसे पहले आपको एक एप्लीकेशन फॉर्म लेना होगा जिसका प्रोसेस हम आपको नीचे Step By Step बता रहे हैं : -

1. एप्लीकेशन फॉर्म को आप ब्लॉक मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय से निशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। 

2. एप्लीकेशन फॉर्म लेने के बाद आप इसमें सही सही जानकारी भर लें।

3. फिर आप एप्लीकेशन फॉर्म के साथ संबंधित दस्तावेजों की फोटो कॉपी अटैच कर ले। 

4. एप्लीकेशन फॉर्म को तैयार कर लेने के बाद संबंधित ब्लॉक मुख्य चिकित्सा कार्यालय में व्यक्तिगत रूप से या रजिस्टर्ड डाक के द्वारा भेज दे।

5. एप्लीकेशन फॉर्म को सबमिट करने के बाद आप इसकी रिसिप्ट जरूर से ले ले। इसके बाद अगर आपको आशा सहयोगिनी के रूप में सिलेक्ट किया जाता है तो इसके सूचना आपको दे दी जाएगी।

इस प्रकार से आप भी राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए ऑफलाइन आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा आप इस भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन नहीं कर सकते क्योंकि अभी तक इस भर्ती के लिए किसी भी प्रकार की ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया नहीं शुरू की गई है।

तो अगर आप भी एक बेरोजगार, विधवा, तलाकशुदा और विशेष योग्यजन महिला है तो आप राजस्थान आशा सहयोगिनी भर्ती के लिए आवेदन कर सकती हैं। इस भर्ती के आवेदन फॉर्म हर साल भरे जाते हैं। हम उम्मीद करते हैं कि आपको यह जानकारी जरूर पसंद आई होगी। अगर पसंद आए तो इसे अपने अन्य दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर कीजिएगा। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ