Bottom Article Ad

URATPG क्या है ? URATPG एग्जाम देने से क्या होता है ?

What is URATPG Full Information in Hindi:- अगर आप राजस्थान से हैं तो आपने URATPG शब्द को बहुत बार सुना होगा। इसलिए आपको तथा जो बच्चे अभी पढ़ाई कर रहे हैं उनको URATPG के बारे में पता होना बहुत जरूरी है। इसलिए आज के इस लेख में हम आपको यही बताएंगे कि URATPG एग्जाम क्या है ? URATPG की फुल फॉर्म क्या है ? तथा यह एग्जाम देने से क्या होता है ? इस लेख में आपको URATPG के बारे में पूरी जानकारी हिंदी में मिलने वाली है, इसलिए इसे अंत तक जरूर पढ़ें।

What is URATPG Full Information in Hindi


URATPG की फुल फॉर्म क्या है ?

URATPG की फुल फॉर्म University of Rajasthan Admission Test for Post Graduate हैं। यह एक एंट्रेंस एग्जाम है जोकि राजस्थान यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित करवाया जाता है।


URATPG क्या है ?

URATPG राजस्थान यूनिवर्सिटी के द्वारा आयोजित करवाई जाने वाली एक PG प्रवेश परीक्षा है जो कि हर साल आयोजित करवाई जाती है। इस परीक्षा का आयोजन राजस्थान यूनिवर्सिटी कैंपस में PG कोर्सेज में प्रवेश लेने के लिए करवाया जाता है। अगर आप राजस्थान के किसी महाविद्यालय में PG के अंदर एडमिशन लेना चाहते हैं तो आपका एडमिशन मेरिट के आधार पर या बिना किसी शर्त के डायरेक्ट हो जाता है, लेकिन अगर आप राजस्थान यूनिवर्सिटी के खुद के कैंपस से पीजी कोर्स करना चाहते हैं तो पहले आपको URATPG एग्जाम पास करना पड़ेगा।


URATPG एग्जाम देने से क्या होता है ?

अगर आप URATPG एग्जाम पास कर लेते हैं तो आपको राजस्थान यूनिवर्सिटी के अंदर पीजी कोर्स करने के लिए प्रवेश मिल जाता है। आप राजस्थान यूनिवर्सिटी के केंपस से पीजी कोर्स कंप्लीट कर सकते हैं।


URATPG एग्जाम कौन दे सकता है ?

जो बच्चे अपना UG कोर्स यानी कि स्नातक पूरी कर चुके हैं या जो इस साल UG फाइनल में है वह URATPG का फॉर्म भरवा सकते है और उसके बाद इसका एग्जाम दे सकते है। यह प्रवेश परीक्षा फॉर्म हर साल भरे जाते है। अगर आप यह एग्जाम पास कर लेते हैं तो उसके बाद आप PG की पढ़ाई राजस्थान यूनिवर्सिटी के कैंपस से कर सकते हैं।


URATPG का सिलेबस क्या है

इस एग्जाम का सिलेबस उदाहरण के साथ समझना आपके लिए ज्यादा आसान होगा इसलिए चलिए आपको उदाहरण से समझाते हैं। मान लीजिए आप अपना BA कोर्स पूरा कर चुके हैं और बीए में आपके इतिहास, भूगोल और राजनीति विज्ञान विषय रहे हैं, इसलिए अभी आप राजनीति विज्ञान से PG करना चाहते हैं। इसलिए आप URATPG का फॉर्म राजनीति विज्ञान से भरवाते हैं। तो अभी URATPG एग्जाम में आपके सारे क्वेश्चन BA के पार्ट 1, 2 तथा 3 के राजनीति विज्ञान विषय में से आएंगे। यानी कि आपने BA पार्ट फर्स्ट, सेकंड और थर्ड में जो भी राजनीति विज्ञान विषय में पढ़ा होगा उसी में से आपसे क्वेश्चन पूछे जाएंगे। हां आपको कुछ क्वेश्चन करंट GK, Math तथा रिजनिंग के भी पूछे जा सकते हैं। लेकिन आपसे लगभग 90% क्वेश्चन आपके सब्जेक्ट के ही पूछे जाएंगे।


क्या URATPG एग्जाम में नेगेटिव मार्किंग होती है ?

अभी तक इस प्रवेश परीक्षा में नेगेटिव मार्किंग का कोई प्रावधान नहीं है। लेकिन फिर भी जब भी आप URATPG एग्जाम का फॉर्म भरवाए तो एक बार ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें उसमें आपको इसके बारे में जानकारी मिल जाएगी।


URATPG में सिलेक्शन कैसे होता है ?

अगर आप URATPG एग्जाम देने की सोच रहे हैं तो आपको इसमें सिलेक्शन कैसे होता है ? इसके बारे में पता होना जरूरी है। तो हम आपको बताना चाहेंगे कि जब आप URATPG एग्जाम दे देंगे, तो जो मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी उसमें आपके URATPG रिजल्ट में से 70% मार्क उठाया जाएंगे तथा 30% मार्क्स आपके UG के उठाए जाएंगे। इन दोनों को मिलाकर एक फाइनल मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी और इस मेरिट लिस्ट के आधार पर स्टूडेंट्स का सलेक्शन PG कोर्स के लिए होता है।

अंत में हम आप से यही कहना चाहेंगे कि जब भी आप URATPG का फॉर्म भरवाए तो एक बार इसका ऑफिशियल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। क्योंकि हो सकता है कि आने वाले समय में URATPG का सिलेबस तथा इसमें चयन होने की प्रोसेस में कुछ बदलाव आ जाए। इसलिए आप एक बार इसका ऑफिशल नोटिफिकेशन जरूर पढ़ें। 

तभी आप अच्छे से समझ गए होंगे कि URATPG एग्जाम क्या है ? तथा यह एग्जाम देने से क्या होता है ? अगर आपको यह जानकारी पसंद आई है तो इसे अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें। इसके अलावा अगर आप ऐसी ही किसी अन्य एग्जाम के बारे में जानना चाहते हैं तो आप इस लेख के नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं, हम आपको उसके बारे में भी जानकारी दे देंगे। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ