Bottom Article Ad

सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ?

How to download sarpanch character certificate form pdf in hindi:- राजस्थान में अगर आपका चयन किसी सरकारी नौकरी की भर्ती में हो जाता है तो डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के समय आपसे सरपंच द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है। इसके अलावा अगर आप पासपोर्ट बनवा रहे हैं या पुलिस वेरीफिकेशन सर्टिफिकेट यानी कि पुलिस चरित्र प्रमाण पत्र बना रहे हैं तब भी पुलिस स्टेशन में आपसे सरपंच द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र जिसको सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र भी कहा जाता है, उसकी मांग की जाती है।

तो इस लेख में हम आपको यही बताने वाले है कि आप राजस्थान में सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र का फॉर्म कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ? साथ ही सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को कैसे भरते हैं ? और सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र कैसे बनवाते है ? यह भी आपको बताएंगे।

लेकिन उससे पहले चलिए हम यह जानते हैं कि आखिर सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र क्यों मांगा जाता है ? और इस प्रमाण पत्र की हमें क्यों जरूरत पड़ती है ?


सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र की जरूरत क्यों पड़ती है ?

तो देखिए दोस्तों जब भी आपका चयन किसी सरकारी भर्ती में हो जाता है या आप पासपोर्ट या पुलिस चरित्र प्रमाण बनवाते हैं तब इन स्थानों पर आपसे सरपंच के द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र मांगा जाता है। वह इसलिए ताकि संबंधित कार्यालय को आपके चरित्र के बारे में पता चल सके कि आप वाकई में एक अच्छे इंसान हैं या नहीं, और यह चीज सिर्फ गांव का सरपंच ही बता सकता है। क्योंकि पुलिस स्टेशन वाले आपको नहीं जानते या मान लीजिए आपका किसी सरकारी भर्ती में सलेक्शन हो गया है तो उस विभाग के लोग आपको नहीं जानते है। आपको अगर कोई जानता है तो वह है आपके गांव का सरपंच, और गांव का सरपंच गवर्नमेंट की नजर में एक जवाबदेही इंसान होता है इसलिए सरपंच द्वारा प्रमाणित प्रमाण पत्र को हर विभाग में मान्य किया जाता है। इसीलिए बहुत सारी जगहों पर सरपंच द्वारा प्रमाणित चरित्र प्रमाण पत्र की मांग की जाती है ताकि आपका चरित्र कैसा है ? इसके बारे में उन्हें पता चल सके।

चरित्र प्रमाण पत्र में ज्यादा कुछ नहीं लिखा हुआ होता है इसमें बस आपका नाम, आपके पिता का नाम, आपका पता और आपका चरित्र कैसा है, इसके बारे में संक्षिप्त विवरण होता है। इसलिए राजस्थान में सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फार्म का कोई एक फिक्स प्रारूप नहीं है। सभी जिलों में, तहसीलों में तथा गांवों में इसके अलग-अलग प्रारूप हो सकते हैं। 

पर हम आपको बताना चाहेंगे कि आप इनमे से कोई भी चरित्र प्रमाण पत्र का फॉर्म डाउनलोड करके उसमें अपनी डिटेल भर के सरपंच के साइन करवा ले। आपका प्रमाण पत्र मान्य होगा। बस आपको ध्यान ये रखना है कि उस प्रारूप में आपका नाम, आपके पिता का नाम, आपका पता और आपका चरित्र कैसा है, इसका विवरण होना जरूरी है।


सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म कैसे डाउनलोड करें ?

यहां पर हम आपको सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र के फॉर्म का एक प्रारूप डाउनलोड करने के लिए दे रहे हैं। आप अभी नीचे लिंक पर क्लिक करके इस फॉर्म की पीडीएफ अपने डिवाइस में डाउनलोड कर सकते हैं।

Download Sarpanch Character Certificate PDF

इस फॉर्म को डाउनलोड करने के बाद इसका प्रिंट आउट निकाल कर इसमें अपनी डिटेल भरके आप सरपंच के साइन करवा ले। उसके बाद आप जहां पर चाहे वहां पर इस चरित्र प्रमाण पत्र का इस्तेमाल कर सकते हैं।


सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को कैसे भरें ?

सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र को भरना बहुत ही आसान है। इसमें सिर्फ आपको अपना नाम, अपने पिता का नाम, अपना पता लिखना होता है और उसके बाद आपको अपने गांव के सरपंच के साइन करवाने हैं। फिर आप का प्रमाण पत्र तैयार हो जाएगा। लेकिन फिर भी जो फॉर्म हमने आपको ऊपर डाउनलोड करने के लिए उपलब्ध कराया है उस फॉर्म को कैसे भरना है ? चलिए हम आपको बताते हैं।

1. सबसे पहले अपना नाम लिखे।

2. उसके बाद अपने पिताजी का नाम लिखें।

3. फिर अपना पता लिखे।

4. अंत में यहां पर अपने गांव के सरपंच के साइन करवाएं। इस प्रकार से आप सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र फॉर्म को भर सकते हैं।

तो दोस्तों इस प्रकार से आप सरपंच चरित्र प्रमाण पत्र का फॉर्म डाउनलोड करके उसे भर सकते हैं। अगर आपको यहां बताई जानकारी समझने में किसी भी प्रकार की समस्या आई है या आपका कोई सवाल हो तो आप इस आर्टिकल के नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं। 

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ