Bottom Article Ad

राजस्थान खेत की डिजिटल ई-साइन जमाबंदी कैसे निकाले ?

How to download rajasthan khet digital sign jamabandi in hindi:-  खेत से संबंधित जब भी कोई फॉर्म भरवाना होता है या कोई अन्य काम करवाना होता है तो सबसे पहले खेत की जमाबंदी की जरूरत पड़ती है और आजकल ई साइन जमाबंदी का प्रचलन काफी ज्यादा है। ज्यादातर जगहों पर डिजिटल ई साइन खेत जमाबंदी की ही मांग की जाती है, इसलिए आप सभी को पता होना चाहिए की डिजिटल ई साइन जमाबंदी क्या होती है ? और इसे ऑनलाइन कैसे डाउनलोड करते है ? चलिए आपको इसके बारे में बताते है।

राजस्थान खेत की डिजिटल ई-साइन जमाबंदी कैसे निकाले ?


डिजिटल E-Sign जमाबंदी क्या होती है ?

अगर आपने डिजिटल ई साइन जमाबंदी का नाम पहली बार सुना है तो आपके मन में यह सवाल जरूर आया होगा कि आखिर डिजिटल ई साइन जमाबंदी क्या होती है ? या ई हस्ताक्षरित जमाबंदी क्या होती है ? तो हम आपको बता दें की की ई साइन जमाबंदी भी बिल्कुल सामान्य जमाबंदी की तरह होती है। बस इसमें जो राजस्व अधिकारी होता है जिसमे पटवारी, गिरदावर जैसे अधिकारी आते हैं। तो इन अधिकारियों के डिजिटल साइन इस जमाबंदी पर मौजूद होते हैं। इसलिए ई साइन जमाबंदी को पटवारी के द्वारा प्रमाणित जमाबंदी माना जाता है और इसीलिए आजकल ज्यादातर जगहों पर ई साइन जमाबंदी यानी कि पटवारी या गिरदावर के डिजिटल साइन वाली जमाबंदी मांगी जाती है। इसी को डिजिटल ई साइन जमाबंदी या ई हस्ताक्षरित जमाबंदी कहा जाता है।

Digital e sign jamabandi kya hoti hai ? इसके बारे में तो आप जान चुके हैं। चलिए अभी आपको यह बताते हैं कि आप ऑनलाइन डिजिटल ई साइन जमाबंदी कैसे डाउनलोड कर सकते हैं ?

अगर आपको मालूम हो जाए कि ऑनलाइन खेत की e sign जमाबंदी कैसे डाउनलोड करते हैं ? तो आपको इस काम के लिए किसी ईमित्र पर जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी और ना ही एक्स्ट्रा रुपए देने की जरूरत पड़ेगी। आप खुद ही बिना किसी सहायता के खेत की डिजिटल साइन जमाबंदी या खेत ई हस्ताक्षरित जमाबंदी डाउनलोड कर सकते हैं। तो चलिए अभी हम आपको इसके बारे में स्टेप बाय स्टेप बताते है।


राजस्थान खेत की डिजिटल ई-साइन जमाबंदी कैसे निकाले ?

> इसके लिए आपको सबसे पहले chrome browser में apna khata की न्यू वेबसाइट apnakhata.rajasthan.gov.in पर जाना है। जिसका होम पेज इस प्रकार से ओपन होगा।


> यहां पर आपको राजस्थान पूरा map दिखाई देगा, इसमें आपको अपने जिले पर क्लिक करना है। फिर आपके जिले का map ओपन हो जाएगा।


> इसमें आपको अपनी तहसील को सिलेक्ट करना है। फिर आगे आपकी तहसील के सभी गांवों की लिस्ट ओपन हो जाएगी।



> इस लिस्ट में आपको अपने गांव का नाम ढूंढना है और इसे सिलेक्ट करना है। इसके बाद आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।


1. यहां सबसे पहले जमाबंदी की प्रतिलिपि ऑप्शन को सिलेक्ट करे।

2. फिर खाता सं ऑप्शन सेलेक्ट करे।

3. फिर इस लिस्ट में से अपने खेत की खाता संख्या सिलेक्ट करे और चयन करे ऑप्शन पर क्लिक करना है। अगर आपको आपके खेत की खाता संख्या मालूम नहीं है तो आप यही पर दिख रहे 'नाम' ऑप्शन को सिलेक्ट करके किसान का नाम लिख कर सर्च करे, आपको उस किसान को खाता संख्या मालूम हो जाएगी।

4. जैसे ही आप किसान के खेत की खाता संख्या सिलेक्ट करके चयन करे ऑप्शन पर क्लिक करेंगे तो नीचे उस खेत के सभी मालिकों की लिस्ट ओपन हो जाएगी। इस लिस्ट में आप अपना नाम देख ले ताकि कंफर्म हो जाए की आपने सही खाता संख्या डाली है।

5. इसके बाद आपको इसी पेज में किसान का नाम, शहर तथा गांव का नाम और पिनकोड नंबर डालने है। किसान का नाम और पता डालते समय एक बात का विशेष ध्यान रखे, ये डिटेल डालते समय आपको अंग्रेजी शब्दों का प्रयोग करना है। जैसे की अगर आपका नाम अजय कुमार, शहर जयपुर है तो इसको आपको Ajay Kumar, Jaipur ऐसे डालना है।

6. इसके बाद अंत में आपको ई हस्ताक्षरित जमाबंदी ऑप्शन पर क्लिक करना है।

> इसके बाद आपको egras की वेबसाइट पर रेडायरेक्ट किया जाएगा तो इसके लिए आपके सामने एक पॉपअप ओपन होगा जिसमे आपको Ok बटन पर क्लिक करना है। उसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।

> यहां Continue ऑप्शन पर क्लिक करे। उसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।


> हम आपको बताना चाहेंगे कि E sign जमाबंदी डाउनलोड करने के लिए 10 रुपए का पेमेंट करना पड़ता है, तो आप जिस मैथड से पेमेंट करना चाहते है वो यहां सिलेक्ट करे और Proceed बटन पर क्लिक करे।

> इसके बाद अगले पेज में Continue ऑप्शन पर क्लिक करे।


> इसके बाद ऐसा पेज ओपन होगा।


इसके बाद आप Debit Card/ Credit Card, Internet Banking, UPI जिस तरीके से पेमेंट करना चाहते है वो सिलेक्ट करे और Pay Now ऑप्शन पर क्लिक करे। फिर आपको 10 रुपए का पेमेंट करना है। जब आपका पेमेंट सक्सेसफुली हो जाएगा तो आपके सामने ऐसा पेज ओपन होगा।


> यहां आप देख पाएंगे की पेमेंट सक्सेसफुली हो जाएगा। यहां नीचे लगभग 30 सेकंड्स का टाइमर चालू हो जाएगा। तो आप 30 सेकंड्स तक इंतजार करना है उसके बाद ऑटोमेटिक ही एक नया पेज ओपन होगा जिसमे आपके खेत की ई साइन जमाबंदी होगी।


> यहां से अभी आप इस ई साइन जमाबंदी को डाउनलोड कर सकते है।

नोट:- यहां पर आपको एक बात पर विशेष ध्यान देना है की जब आप पेमेंट कर देंगे तो ई साइन जमाबंदी एक पॉपअप पेज के रूप में ओपन होती है पर ज्यादातर इंटरनेट ब्राउजर्स में पॉपअप पेज बाय डिफॉल्ट ब्लॉक रहते हैं। इसलिए अगर आपके इंटरनेट ब्राउजर में पॉपअप ब्लॉक लिए तो पेमेंट करने के बाद भी आपके डिवाइस में ई साइन जमाबंदी डाउनलोड नहीं होगी। इसलिए आपको सबसे पहले अपने इंटरनेट ब्राउज़र में पॉपअप पेज को allow करना पड़ेगा। आप जिस भी इंटरनेट ब्राउज़र को यूज करते हैं उसकी सेटिंग में जाकर आप पॉपअप पेज को allow कर सकते हैं। इसके अलावा आप चाहे तो यूट्यूब पर भी इसके बारे में सर्च कर सकते हैं आपको हजारों वीडियो मिल जाएंगे।


FAQ

खेत की डिजिटल ई-साइन जमाबंदी कौनसी वेबसाइट से डाउनलोड होती है ?

आप apnakhata.rajasthan.gov.in की वेबसाइट पर जाकर डिजिटल ई साइन जमाबंदी डाउनलोड कर सकते है।

क्या खेत की ई साइन जमाबंदी डाउनलोड करना फ्री है ?

नही, इसके लिए आपको 10 रुपए का पेमेंट करना पड़ता है।

खेत की ई साइन जमाबंदी डाउनलोड करने के कितने पैसे लगते है ?

खेत की डिजिटल ई साइन जमाबंदी डाउनलोड करने के लिए आपको ₹10 रुपए का पेमेंट करना पड़ता है।



तो इस प्रकार से आप अपना खाता की नई वेबसाइट से राजस्थान खेत की ई साइन जमाबंदी डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आपके मन में rajasthan khet ki e sign jamabandi kaise download kare ? इससे संबंधित और भी कोई सवाल पूछना हो तो आप नीचे कमेंट करके पूछ सकते हैं।  

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ