Bottom Article Ad

जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है ? इसमें एडमिशन कैसे होता है ?

What is Jawahar Navodaya Vidyalaya Full Information in Hindi : - भारत में ऐसे तो बहुत सारे सरकारी और निजी शिक्षण संस्थान है जो छात्र छात्राओं को उच्च शिक्षा प्रदान करते हैं। लेकिन जहां पर भारत के सर्वोच्च शिक्षण संस्थानों की बात की जाए तो वहां पर जवाहर नवोदय विद्यालय का ही नाम आता है, क्योंकि इस विद्यालय में बच्चों को उच्च शिक्षा ही नहीं प्रदान की जाती है बल्कि उन्हें कला संस्कृति, रहन सहन, अनुशासन, खेल कूद, नाच गाना और स्पोर्ट्स में भी जाने का अवसर प्रदान किया जाता हैं। इसी के साथ ही विद्यार्थियों को रहने खाने, पाठ्य पुस्तिका, शिक्षा और स्टेशनरी से संबंधित सामान भी मुफ्त में उपलब्ध करवाए जाते है।

इस विद्यालय को खोलने का मुख्य उद्देश्य यही है कि गरीबी रेखा के नीचे निवास करने वाले परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए प्रोत्साहित करना हैं। 

तो इस ब्लॉग में हम आपको जवाहर नवोदय विद्यालय से जुड़ी संपूर्ण जानकारी देने वाले हैं। जैसे जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है ? जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है ? जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए योग्यता क्या है ? जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए दस्तावेज क्या है ? जवाहर नवोदय विद्यालय की एडमिशन फीस कितनी है ? जवाहर नवोदय विद्यालय में सुविधाएं क्या है ? इसी से संबंधित जानकारी हम आपको यहां पर देने वाले हैं। 

What is Jawahar Navodaya Vidyalaya Full Information in Hindi

शिक्षण संस्थान - जवाहर नवोदय विद्यालय

स्थापना - साल 1986

उद्देश्य - फ्री में शिक्षा प्रदान करना


जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है ? 

साल 1986 में भारत के सर्वश्रेष्ठ शिक्षण संस्थानों में से एक जवाहर नवोदय विद्यालय की स्थापना की गई। जब से इसकी स्थापना की गई है तब से लेकर अब तक भारत में टोटल 661 नवोदय विद्यालय स्थापित हो चुके हैं। 

नॉर्मली इस विद्यालय को स्थापित करने का मुख्य उद्देश्य गरीबी रेखा से नीचे जीवन व्यतीत करने वाले परिवारों के बच्चों को उच्च शिक्षा प्रदान करना है साथ ही उनको मुफ्त में शिक्षा, भोजन और रहने की व्यवस्था, यूनिफॉर्म, चप्पल जूते और पाठ्य पुस्तक से संबंधित सभी प्रकार की चीजें उपलब्ध करवाई जाती हैं। 

इस विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए विद्यार्थी को सबसे पहले पांचवी कक्षा पास करनी होगी। फिर जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा आयोजित की जाने वाली एंट्रेंस एग्जाम JNVST को क्वालीफाई करना होगा। जब विद्यार्थी इस एग्जाम को क्वालीफाई कर लेंगे तो उसके बाद वह जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए योग्य हो जायेंगे। ध्यान रहे इस एग्जाम को आप केवल एक बार ही दे सकते हैं।

प्रत्येक जवाहर नवोदय विद्यालय में हर साल टोटल 80 विद्यार्थियों को ही सेलेक्ट किया जाता है जिसमें से 60 विद्यार्थी ग्रामीण क्षेत्र से लिए जाते हैं और तो और इन विद्यालयों में हर साल लगभग 27 लड़कियों को भी एडमिशन दिया जाता है। 

इसके अलावा जवाहर नवोदय विद्यालयों में विद्यार्थियों को क्षेत्रीय भाषा, हिंदी और अंग्रेज़ी में अध्धयन करवाया जाता हैं। जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने से संबंधित संपूर्ण जानकारी हमने आपको नीचे दे रखी है। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए दस्तावेज क्या है ? 

जब आप पहली बार जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेंगे तो वहां पर आपको कुछ जरूरी दस्तावेजों को वेरीफाई करवाना पड़ेगा जैसे : - 

1. मूल निवास प्रमाण पत्र

2. जन्म प्रमाण पत्र

3. आधार कार्ड 

4. जाति प्रमाण पत्र

5. कक्षा 5 वीं, 8 वीं और 10 वी की मार्कशीट

6. अगर आप दिव्यांग कैटेगरी से संबंध रखते हैं तो आपके पास विकलांग प्रमाण पत्र भी होना चाहिए।

7. पासपोर्ट साइज फोटो

इसके अलावा ओर भी अन्य दस्तावेज मांगे जा सकते हैं जिसकी जानकारी आपको विद्यालय की तरफ से मिल जाएगी।


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए योग्यता क्या है ? 

सामान्य रूप से जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन कक्षा 6, 9 और 11 वी कक्षा में ही दिया जाता हैं। तो इन सभी कक्षाओं के अनुसार हम आपको इनकी योग्यताओं के बारे में भी जानकारी दे देते हैं। 


नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में एडमिशन लेने के लिए योग्यता : - 

> विद्यार्थी पांचवी कक्षा में पास होना चाहिए।

> विद्यार्थी की आयु 8 से 13 वर्ष होनी चाहिए।

> विद्यार्थी की कक्षा तीसरी, चौथी और पांचवी किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय या सरकारी विद्यालय से होनी चाहिए। 

> जवाहर नवोदय विद्यालय के द्वारा आयोजित की जाने वाली एंट्रेंस एग्जाम को विद्यार्थी केवल एक बार ही दे सकता है। 


नवोदय विद्यालय कक्षा 9 में एडमिशन लेने के लिए योग्यता : - 

> विद्यार्थी आठवीं कक्षा में पास होना चाहिए।

> विद्यार्थी की आयु 13 से 16 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

> विद्यार्थी की परीक्षा हिंदी और अंग्रेजी भाषा में ली जाएगी।

> विद्यार्थी सरकारी विद्यालय या किसी मान्यता प्राप्त विद्यालय से पढ़ा हुआ होना चाहिए।


नवोदय विद्यालय कक्षा 11वीं में एडमिशन लेने के लिए योग्यता : - 

> विद्यार्थी के कक्षा दसवीं में अच्छे अंक होने अनिवार्य है। 

> विद्यार्थी की उम्र 14 से 18 वर्ष के बीच होनी चाहिए।

> इस विद्यालय में विद्यार्थी का सलेक्शन उसके दसवीं के अंकों के आधार पर ही होता है।

> विद्यार्थी को हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान होना चाहिए।

> किसी भी निजी विद्यालय या सरकारी विद्यालय से विद्यार्थी पढ़ा हुआ होना चाहिए।


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए आरक्षण कितना है ? 

प्रत्येक नवोदय विद्यालय में हर साल छठवीं कक्षा में 80 विद्यार्थियों का ही सलेक्शन किया जाता है जिसमें से 75% सीटें ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों को और 25% सीटें शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए निर्धारित की जाती है। SC कैटेगरी के लिए 15% सीटें, ST के लिए 7.5% सीटें और 3% सीटें दिव्यांग बच्चों के लिए आरक्षित होती हैं। इसके अलावा 80 सीटों में से एक तिहाई भाग यानी 27 सीटें लड़कियों के लिए आरक्षित होती है। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन फीस कितनी है ? 

हम आपको बता दें कि जवाहर नवोदय विद्यालय में कक्षा 6 से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों की किसी भी प्रकार की फीस नहीं ली जाती है। लेकिन जो विद्यार्थी 9वी और 12वीं कक्षा में अध्ययन करते हैं उनसे फीस ली जाती है। लेकिन ध्यान रहे यहां पर एससी, एसटी कैटेगरी और बीपीएल परिवार से संबंध रखने वाले विद्यार्थियों को फीस नहीं देनी पड़ती है। अगर इस विद्यालय में लड़कियां एडमिशन लेती है तो उनकी भी फीस नहीं ली जाती है। 

इसके अलावा बाकी बचे जनरल और ओबीसी कैटेगरी के बच्चों से ₹600 प्रति माह फीस ली जाती है। इसी के साथ ही जिस विद्यार्थी के माता पिता सरकारी नौकरी में है तो उसकी फीस 1500 रुपए प्रतिमाह लगती है। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन कैसे होता है ? 

इस विद्यालय में सिर्फ कक्षा 6 से ही विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता हैं। लेकिन कुछ विद्यार्थियों को एडमिशन 9वीं और 11वीं कक्षा में भी दिया जाता है ऐसा तब होता है जब कोई विद्यार्थी 9वी या फिर 11वीं कक्षा से विद्यालय को छोड़ देता है। जिसके कारण विद्यालय में कुछ सीटें खाली हो जाती है और इन्हीं सीटों को भरने के लिए 9वी और 11वीं कक्षा में विद्यार्थियों को एडमिशन दिया जाता है। 

> कक्षा 6 में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को सबसे पहले एक परीक्षा देनी होती है। जिसका नाम JNVST (Jawahar Navodaya Vidyalaya Selection Test ) हैं। और इस परीक्षा को उत्तीर्ण करने वाले विद्यार्थी को जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन दिया जाता है। अभी हम आपको इस परीक्षा से जुड़ी कुछ ओर महत्वपूर्ण जानकारी दे देते हैं जैसे : - 

Navodaya Exam Pattern - इस परीक्षा में विद्यार्थियों से तीन विषयों के प्रश्न पूछे जाएंगे जिनमें से मानसिक योग्यता अंकगणित और भाषा हैं। इस परीक्षा को देने के लिए आपके पास 2 घंटे का समय होता है जिसमें कि 100 अंकों के प्रश्न पूछे जाते हैं। यह परीक्षा तीन भागों में विभाजित होती है जिसके कारण विद्यार्थी को परीक्षा देने में काफी आसानी होती है। 

इस परीक्षा के पेपर में ऑब्जेक्टिव टाइप के क्वेश्चन पूछे जाते हैं। यह पेपर ओएमआर सीट पर होता है इसी के साथ ही इस परीक्षा में किसी भी प्रकार की नेगेटिव मार्किंग नही होती हैं।

> कक्षा 9 में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को सबसे पहले परीक्षा देनी होती है। लेकिन 11वीं कक्षा में एडमिशन लेने वाले विद्यार्थियों को दसवीं कक्षा के अंकों के आधार पर सलेक्ट किया जाता है। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में क्या क्या सुविधाऐं मिलती हैं ? 

इस विद्यालय में अध्ययन करने वाले छात्र छात्राओं को शिक्षा की व्यवस्था, भोजन और रहने की व्यवस्था, यूनिफॉर्म चप्पल जूते, अध्ययन करने के लिए पाठ्य पुस्तिका की व्यवस्था, स्टेशनरी से संबंधित सामान की व्यवस्था बिल्कुल फ्री में उपलब्ध करवाई जाती है। 


जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन लेने के लिए फॉर्म कैसे भरें ? 

जवाहर नवोदय विद्यालय में एडमिशन हेतु हर साल कक्षा 6, 9 और 12वीं के लिए फॉर्म भरने के लिए नोटिफिकेशन निकाले जाते हैं। नोटिफिकेशन के आधार पर आप अपनी कक्षा अनुसार फॉर्म ऑनलाइन या ऑफलाइन भर सकते हैं। जिसकी जानकारी आपको जवाहर नवोदय विद्यालय की ऑफिशियल वेबसाइट Navodaya.gov.in पर मिल जाएगी। 

तो दोस्तों उम्मीद करते हैं कि आपको जवाहर नवोदय विद्यालय क्या है और इसमें एडमिशन कैसे लें ? इससे जुड़ी संपूर्ण जानकारी मिल गई होगी। 

Jawahar Navodaya Vidyalaya Kya Hai, Navodaya school me admission kaise le, Navodaya vidyalaya admission form kab se shuru honge, Navodaya vidyalaya admission ke liye online apply kaise kare, Navodaya vidyalaya ke bare me jankari

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ